महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की पावर और विशेषताऐं

By: Merikheti
Published on: 03-Dec-2023

महिंद्रा जीवो 225 डीआई(2WD) ट्रैक्टर अपनी शक्ति एवं फीचर्स को लेकर किसानों के बीच कारगर सिद्ध हो रहा है। इसमें काफी बेहतरीन माइलेज एवं ज्यादा लोडिंग क्षमता मिल जाती है, जिससे कृषकों को आमदनी बढ़ाने में सहायता मिलती है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर भारत में प्रत्येक किसान की प्रथम पसंद बन चुके हैं। महिंद्रा भारत में ट्रैक्टरों की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनी बन चुकी है। कंपनी के ट्रैक्टर अपनी सशक्त और दमदार इंजन शक्ति के लिए जाने जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि कृषक के जीवन में एक ट्रैक्टर का अहम व महत्वपूर्ण स्थान होता है।अगर किसी किसान के पास ट्रैक्टर नहीं होता है, तो खेती के विभिन्न कार्यों को करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। यदि आप छोटी खेती अथवा बागवानी के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आए है।


ये भी पढ़ें:
किसान भाई 5 लाख से कम कीमत पर आने वाले इन ट्रैक्टरों से कमाऐं लाखों
 

महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर शक्ति एवं फीचर्स के मामले में शानदार साबित हो रहा है, इसमें आपको बेहद शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे किसानों को मुनाफा बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। किसानों के लिए महिंद्रा कंपनी ने इस मिनी ट्रैक्टर को किफायती कीमत में प्रस्तुत किया है।

महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर की विशेषताएं इस प्रकार हैं 

महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 1366 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 20 HP उत्पन्न करता है। जो कि समस्त प्रकार की खेती के लिए इस मिनी ट्रैक्टर को पर्याप्त बनाता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर के अंदर Dry Type एयर फिल्टर दिया गया है, जो इसके इंजन को धूल एवं मिट्टी से सुरक्षित रखता है। साथ ही, इसके जीवनकाल को बढ़ानें में सहायता करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ 18 एचपी है, जिससे यह खेती में उपयोग आने वाले उपकरणों को सहजता से संचालित कर सकता है। इस मिनी ट्रैक्टर में 22 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है, जिसकी रिफ्यूलिंग के उपरांत आप दीर्घकाल तक खेती के समस्त कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट

बतादें, कि इस महिंद्रा ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जिससे आप एक बार में इस ट्रैक्टर की सहायता से ज्यादा फसल को मंडी तक पहुंचा सकते हैं। महिंद्रा ने अपने इस ट्रैक्टर को 2300 MM व्हीलबेस के साथ तैयार किया है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को आकर्षक एवं मजबूत बॉडी के साथ बाजार में प्रस्तुत किया गया है। अधिकांश किसान इसे नजर भर देखने पर ही खरीदने का विचार बना लेते हैं। 

महिंद्रा जीवो 225 डीआई (2WD) ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या हैं 

महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Power Steering (optional) स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो कि काफी शानदार ग्रिप के साथ आता है। इससे किसानों को स्मूथ ड्राइव मिलती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस मिनी ट्रैक्टर में Single टाइप क्लच आता है। साथ ही, इसमें Sliding Mesh टाइप ट्रांसमिशन आपको देखने को मिल जाता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर को 25 Kmph की फॉरवर्ड स्पीड के साथ बाजार में प्रस्तुत किया गया है।

 

इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed टाइप ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं, जो खेती के दौरान अपनी शानदार पकड़ बनाए रखते हैं। साथ ही, इसको फिसलने से भी बचाते हैं। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 2WD मतलब कि टू व्हील ड्राइव के साथ आता है, इसमें 5.20 x 14 फ्रंट टायर एवं 8.3 x 24 रियर टायर उपलब्ध किए गए हैं। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Multi Speed टाइप की शक्ति टेकऑफ आती है, जो 605, 750 आरपीएम उत्पन्न करती है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में सस्पेंशन सीट भी प्रदान की गई है। यह ट्रैक्टर ज्यादा रोशनी देने वाली हेडलाइट्स के साथ आता है, जिससे कि आप रात्रि के वक्त भी काफी सुगमता से खेती के कार्यों को कर सकते हैं।

श्रेणी