आज के समय में खेती में मशीनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, खासकर कटाई के काम में। गेहूं की फसल जब पककर तैयार होती है, तब समय पर कटाई करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि थोड़ी सी देरी भी बारिश, ओलावृष्टि या तेज हवाओं के कारण नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में मिनी कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए एक किफायती और प्रभावी समाधान बनकर सामने आए हैं।
ये मशीनें छोटे और मध्यम किसानों के लिए खासतौर पर उपयोगी होती हैं, क्योंकि ये कम लागत में कटाई, थ्रेशिंग और सफाई तीनों काम एक साथ कर देती हैं। साथ ही, इनकी मदद से कम समय में अधिक क्षेत्र की कटाई की जा सकती है, जिससे मजदूरी पर निर्भरता भी कम होती है। नीचे दिए गए टॉप 4 मिनी हार्वेस्टर मॉडल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और अपनी क्षमता, प्रदर्शन और कीमत के कारण बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।

करतार 3500 कंबाइन हार्वेस्टर में Ashok Leyland का ALU04WD/16 इंजन दिया गया है, जो 4 सिलेंडर के साथ 76 PS की पावर देता है। यह मशीन भारी कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन करती है। इसमें 2970 मिमी से 3124 मिमी चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है, जो एक बार में बड़े क्षेत्र को काट सकता है।
कटिंग हाइट को 100 मिमी से 500 मिमी तक हाइड्रोलिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 600 मिमी डायमीटर और 890 मिमी लंबाई वाला थ्रेशर ड्रम है, जिसकी स्पीड 535 से 1210 RPM तक रहती है। यह मशीन गेहूं में 1.5 से 2.5 एकड़ प्रति घंटा और धान में 1.0 से 2.0 एकड़ प्रति घंटा तक काम करती है। इसकी कीमत लगभग ₹18.70 लाख तक है।

दशमेश 912 कंबाइन हार्वेस्टर को चलाने के लिए 55 से 75 HP का 4WD ट्रैक्टर जरूरी होता है। इसमें 3657 मिमी (लगभग 12 फीट) चौड़ा कटिंग बार दिया गया है, जो तेजी से कटाई करने में सक्षम है।
कटिंग हाइट 55 मिमी से 1000 मिमी तक एडजस्ट की जा सकती है, जिससे यह विभिन्न फसलों के लिए उपयुक्त बनता है। इसमें मजबूत टायर और बेहतर संतुलन सिस्टम दिया गया है, जो गीली मिट्टी में भी अच्छी पकड़ बनाए रखता है। इसकी कार्य क्षमता गेहूं में लगभग 2 एकड़ प्रति घंटा और धान में लगभग 1 एकड़ प्रति घंटा तक होती है।

विशाल 366 कंबाइन हार्वेस्टर में गेहूं और धान के लिए अलग-अलग थ्रेशिंग सिस्टम दिए गए हैं—रास्प बार और पेग टूथ। यह डिजाइन फसल के अनुसार बेहतर दाना अलगाव सुनिश्चित करता है।
इसमें 5 स्ट्रॉ वॉकर दिए गए हैं, जो अनाज को भूसे से अलग करने में मदद करते हैं। इसका कंकेव सिस्टम भी फसल के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिससे थ्रेशिंग की गुणवत्ता बेहतर रहती है।
इसके अलावा, इसमें Tyne Bar Pick-Up रील दी गई है, जो फसल को सही तरीके से कटर बार तक पहुंचाती है। यह मशीन अपनी मजबूत बनावट और उच्च कार्यक्षमता के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है।

Gahir-800 (4WD) कंबाइन हार्वेस्टर 57 से 75 HP के 4WD ट्रैक्टर के साथ काम करता है। इसमें 3.65 मीटर (लगभग 12 फीट) चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है, जो बड़े क्षेत्र को तेजी से काट सकता है।
इसमें 1.5 घन मीटर का बड़ा ग्रेन टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार अनाज खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके 5 स्ट्रॉ वॉकर सिस्टम और मजबूत टायर इसे उच्च कार्यक्षमता वाली मशीन बनाते हैं।
यह मशीन गेहूं और धान दोनों फसलों के लिए उपयुक्त है, जिससे यह सालभर उपयोगी रहती है।
आज के बदलते कृषि परिदृश्य में मिनी कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए एक स्मार्ट निवेश साबित हो रहे हैं। ये मशीनें न केवल समय और श्रम की बचत करती हैं, बल्कि फसल को नुकसान से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऊपर बताए गए करतार, विशाल , विशाल और महिंद्रा गाहीर जैसे ब्रांड के मिनी हार्वेस्टर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और भरोसेमंद तकनीक के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
अगर आप कम लागत में ज्यादा उत्पादन और समय की बचत चाहते हैं, तो इन मिनी हार्वेस्टर में से अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही मशीन चुनना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, आयशर, जॉन डियर और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।