छत्तीसगढ़ सरकार ने किया एलान, एक करोड़ टन खरीदेगी धान

By: MeriKheti
Published on: 26-Sep-2022

छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये जानकारी दी है कि सरकार १ करोड़ टन धान की खरीदी करेगी, जिसकी तैयारी १ नवंबर से प्रारम्भ हो जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इसको लेकर चल रही तैयारियों का मुआयना भी किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये किसानो के पंजीयन, धान का रकबा, गिरदावरी, कस्टम मिलिंग, धान परिवहन, वित्तीय व्यवस्था, धान सहित खरीदी के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: धान की उन्नत किस्में अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान हो रहे मजबूत

बारदाने की पूर्ण व्यवस्था का आदेश दिया

धान खरीदी के लिए राज्य सरकार किसानो का पंजीयन ३१ अक्टूबर तक कराने की तैयारी में है, साथ ही हर हाल में १ नवंबर से पूर्व सभी केंद्र में धान खरीदी की उत्तम व्यवस्था का भी आदेश दिया है। धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने सभी समितियों को उपयुक्त मात्रा में बारदाने की पूर्ति करने का भी निर्देश दिया है।

परिवहन कार्यकर्ताओं की प्रबंधन प्रक्रिया १५ अक्टूबर तक समाप्त

परिवहन कार्यकर्ताओं की अनुबंध की प्रक्रिया १५ अक्टूबर तक संपन्न करने की तैयारी है, साथ ही किसानो द्वारा बोये रकबे के सत्यापन के लिए गिरदावरी का काम ३० सितम्बर तक पूरा करने को कहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार १ हजार करोड़ की धान खरीदी के लिए हर संभव प्रयासरत है व तीव्रता से इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रही है।

श्रेणी