फायदेमंद हाइब्रिड तरबूज की खेती से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

By: MeriKheti
Published on: 26-Apr-2023

आजकल अनाज हो अथवा सब्जी, फल सभी किस्मों के खाद्य फसलों की विभिन्न किस्में बाजार में मौजूद हैं। आए दिन कृषि वैज्ञानिक नई-नई और फायदेमंद फसलों को विकसित करने का कार्य करते रहे हैं। आज भी वैज्ञानिक कई सारी किस्मों को विकसित करने में निरंतर रूप से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे उन किस्मों की जिनसे किसानों को काफी मुनाफा होने की संभावना रहती है। हम बात क्र रहे हैं हाईब्रिड तरबूज की जिसकी खेती किसी भी मिट्टी में आसानी से की जा सकती है। बाजार में इसकी मांग भी काफी अधिक रहती है। तरबूज गर्मी के मौसम में उत्पादित की जाने वाली फसल है। इस वैज्ञानिक युग में बदलते समय के साथ-साथ तरबूज की नई किस्में भी बाजार में आने लगी हैं। अब ऐसी स्थिति में हम आपको हाईब्रिड तरबूज की खेती के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं। तरबूज का उपयोग जूस, फल, फ्रूट डिश, शरबत जैसी चीजों को निर्मित करने में किया जाता है।

हाइब्रिड तरबूज की खेती के लिए कैसी मृदा होनी चाहिए

हाइब्रिड तरबूज की खेती करने के लिए मध्यम काली, रेतीली मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। मृदा में भरपूर मात्रा में कार्बनिक पदार्थ होना आवश्यक होता है। इसका पीएच मान 6.5 से 7 के मध्य सबसे ठीक माना जाता है। आज कल गांवों में नदी के किनारे तरबूज का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है। तरबूज की फसलें पानी से बहुत ही संवेदनशील होती हैं। इसे शुरुआत में कम पानी की जरुरत होती है। ये भी पढ़े: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

कैसा खाद इस फसल में ड़ालना चाहिए

अगर हम इस हाईब्रिड बीज की बात करें तो इसकी बुआई से पूर्व मृदा परिक्षण कर उसमें खाद और उर्वरक का छिड़काव करना चाहिए। खेतों में आप विघटित गोबर अथवा कम्पोस्ट खाद को खेत में मिश्रित कर मृदा को और भी अधिक उपजाऊ बनाया जा सकता है। खाद व उर्वरक किसी भी फसल की अच्छी उपज में एक अहम भूमिका अदा करते हैं।

इस हाईब्रिड तरबूज की खेती से कितना उत्पादन हो सकता है

इस तरह से तरबूज की फसल को तैयार होने में 90 से 110 दिन का वक्त लग जाता है। अगर हम लागत की बात करें तो इसमें तकरीबन 60 से 70 हजार तक का खर्चा आ जाता है। प्रति एकड़ के खेत में इसका उत्पादन 150 से 200 कुंतल तक हो जाता है, जिसे बाजार में बेचकर आप बेहद ही मोटा फायदा अर्जित कर सकते हैं।

इस किस्म के तरबूज के क्या फायदे हैं

जानकरी के लिए बतादें कि तरबूज का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त यदि शरीर में थकावट हो तो आपको इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने जैसे भी गुण होते हैं। तरबूज में विघमान अमीनो एसिड हमारे शरीरिक रक्त चाप को नियंत्रित करने में काफी सहायता करता है। यह गर्मियों के समय भी हमारे शरीर को हाईड्रेड भी रखता है और ठंडक भी प्रदान करता है।

श्रेणी