भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूसा कृषि विज्ञान मेला का किया दौरा

भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूसा कृषि विज्ञान मेला का किया दौरा

0

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा (ICAR) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (IARI) द्वारा कृषि विज्ञान मेले के आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान और कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधन के दौरान किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान भाई अब उत्पादकता के मामले में काफी आगे हैं।

कृषि से संबंधित समस्त क्षेत्रों में एक सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है। Merikheti की टीम ने मेले में जाकर शुरू से अंत तक सारी चीजों को कवर किया है। टीम को एक ऐसा किसान मिला जो मेले में काफी लंबी चौड़ी लौकी हाथ में लिए दिखा। अद्भुत लौकी को देखने के लिए लोगों का ताँता लग गया।

भारत के किसान हर क्षेत्र में आगे हैं : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मेले को संबोधित करते हुए कहा है, कि किसान भाई दुग्ध उत्पादन, पशुपालन और फसल उत्पादन आदि में अग्रणीय साबित हो रहे हैं। किसान हर तरह से खेती के प्रति अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनिया की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने में भारतीय किसान अग्रणीय स्तर पर माने जा रहे हैं। केंद्र सरकार खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए किसान हित में विभिन्न लाभकारी योजनाएँ चला रही है। जिससे किसानों को आधुनिक कृषि प्रणाली द्वारा उत्पादन करने में काफी सहायता प्राप्त हो रही है।

विभिन्न किस्मों के बीजों के बारे में बताया गया

पूसा परिसर में आयोजित कृषि विज्ञान मेला के दौरान बेहतरीन किस्मों के बीजों के विषय में किसानों को बताया गया। मेले में ऐसी किस्मों के बीज मौजूद थे जिनका उत्पादन करके किसान अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। आज के समय किसान बीजारोपण करके बेहतरीन पैदावार हाँसिल कर रहे हैं। अच्छे बीजों के चयन को लेकर किसान काफी जागरूक दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से आज भारत प्रगति की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विज्ञान मेला का किया जा रहा आयोजन किसानों को दी जाऐंगी यह जानकारियाँ

श्री अन्नों द्वारा खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा

कृषि विज्ञान मेला में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे मोटे अनाज से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्री अन्नों के माध्यम से देशवाशियों की सेहत के साथ-साथ खाद्यान आपूर्ति व पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। श्री अन्नों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई सारे कदम उठाए गए हैं। जिसकी वजह से आज मोटे अनाज से निर्मित उत्पादों की मांग देश-दुनिया में काफी बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More