भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों में बढ़ सकता है बारिश और ठंड का प्रकोप - Meri Kheti

भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों में बढ़ सकता है बारिश और ठंड का प्रकोप

0

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक एजेंसी है। यह मौसम और मौसम के पूर्वानुमान से जुड़ी हुई सभी तरह की जानकारी हमें बताता है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा कुछ राज्यों को लेकर अपडेट दी गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में अगले 2 दिन तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। साथ ही, यहां तापमान 2 डिग्री तक कम हो सकता है। पहाड़ों में तापमान कम होने का सीधा असर उत्तर भारत पर पड़ता है और यह कम तापमान उत्तर भारत में पाले की स्थिति ला सकता है।

हम आए दिन खबरों में पढ़ रहे हैं कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती ही जा रही है और लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। अगर मौसम विभाग की मानें तो लोगों की परेशानियां थोड़ी और बढ़ने वाली हैं क्योंकि आने वाले समय में पहाड़ों पर बर्फ गिरने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने का सीधा असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर देखने को मिलेगा।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि में बुधवार को घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा ऐसे मौसम में दिल्ली में प्रदूषण और हवा का स्तर भी बेहद खराब हो जाता है, जो वहां पर रहने वाले लोगों के लिए एक मुसीबत का कारण बन जाता है।

इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिणी भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। इस समय पर होने वाली बारिश रबी की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सर्दी में पाला, शीतलहर व ओलावृष्टि से ऐसे बचाएं गेहूं की फसल

बारिश और ठंड से बढ़ेगी इन राज्यों की परेशानी

अगर मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो बिहार में अगले कुछ समय में तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आने वाली है। अगले 48 घंटों में यहां पर तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल, बिहार के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

क्या रहेगा हिमाचल और उत्तराखंड का हाल

हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 3 दिसंबर के बाद यहां पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस साल नवंबर के महीने में पहाड़ी इलाकों में कम बारिश होने के कारण फसलों पर काफी बुरा असर दिखाई दिया था। इसके अलावा उत्तराखंड में 2 दिन मौसम शुष्क रहने के बाद दो से 3 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। जहां अधिकतम तापमान 25.3 रहने की संभावना है और यहां पाले से फसल पर भी असर देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More