जानिए मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स के फीचर्स, कीमत, लोकप्रियता और खरीदने के फायदे

By: MeriKheti
Published on: 07-Sep-2021

मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। मैसी कंपनी ऐसे ट्रैक्टर्स बनाती है, जिसके फीचर्स आधुनिक होते हैं। साथ ही कीमत में भी उचित होते हैं, इसलिए सालों से यह अपनी पहचान बनाए हुए है। यह ट्रैक्टर्स बनाते हुए मज़दूरों की सुविधा का पूरी तरह से ख्याल रखती है। इनके ट्रैक्टर्स तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम होते हैं। मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

भारत में मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स की कीमत क्या है? :

भारत में मैसी ट्रैक्टर्स की शुरुआती कीमत काफी कम है। इसकी शुरुआत सिर्फ़ 5 लाख से होती है, जिसे खरीदना बहुत आसान है। वहीं मैसी फर्गुसन का सबसे महंगा ट्रैक्टर मैसी फर्गुसन 2635 4WD है, जो कि 75 एचपी का ट्रैक्टर है, वह भी केवल 13.30 लाख रुपए की कीमत में उपलब्ध है। इस शक्तिशाली ट्रैक्टर का दाम भी किसानों की सुविधा के हिसाब से ही रखा गया है।

सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स :

मैसी फर्गुसन के जो सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध और लोकप्रिय ट्रैक्टर्स हैं, जिनकी मांग बाज़ार में सबसे अधिक है, वो निम्नलिखित हैं - (1) मैसी फर्गुसन 241 DI महाशक्ति, 42 एचपी। इसकी कीमत 5.60 लाख रुपए से 5.95 लाख रुपए तक है। (2) मैसी फर्गुसन 1035 DI ट्रैक्टर, 36 एचपी। इसकी कीमत 4.90 लाख रुपए से 5.25 लाख रुपए तक है।

(1) मैसी फर्गुसन 241 DI महाशक्ति, 42 एचपी -

मैसी फर्गुसन 241 DI एक ऐसा शानदार ट्रैक्टर है, जिसकी डिजाइन तो सुंदर है ही साथ ही यह पावरफुल भी है। इस ट्रैक्टर में आगे की तरफ 45 kg का बंपर लगा हुआ है। इसमें आपको सिंगल पीस बोनिक मिलता है। इस ट्रैक्टर में सामने एक जाली भी दी गई है, जिसमें अगर किसी भी तरह का कचरा हो तो वह फंस जाए। अगर इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में आपको सिंपसंस S325.1TIIIA का इंजन मिलता है। 42 एचपी का 3 सिलेंडर इंजन 2500cc क्षमता के साथ आता है। इसमें लगा क्लच डुअल डायाफ्राम का है। इस ट्रैक्टर में आपको फुली कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स मिलता है, जिसमें आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर मिलते हैं। वहीं इसमें लो, मीडियम और हाई गियर स्पीड रेंज के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जो कि लोडर और डोजर के लिए सबसे जरूरी होते हैं। इसके अलावा भी इसके कई फीचर्स हैं जो कि निम्नलिखित है -
  • सुपर शटल लिवर
  • फॉरवर्ड स्पीड - 32 किमी.
  • पीटीओ - 37 एचपी
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी - 2050 किग्रा.
  • हाइड्रॉलिक्स पंप - 25 एलपीएम
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी - 25 लीटर
  • मैन्युअल/पॉवर स्टीयरिंग
  • एडजस्टेबल व्हील बेस
  • ट्रैक्टर की लेंथ - 3560 mm
  • ट्रैक्टर की चौड़ाई - 1650 mm
  • ट्रैक्टर की लंबाई - 2400 m
  • ट्रैक्टर का वजन - 1880 kg
  • ग्राउंड क्लियरेंस - 420 mm

(2) मैसी फर्गुसन 1035 DI ट्रैक्टर, 36 एचपी -

मेस्सी फर्गुसन का यह 36 एचपी का ट्रैक्टर भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर बात करें इसके इंजन की तो यह 26.47 किलोवाट की एनर्जी जनरेट करता है। इसके इंजन की क्षमता 2400cc (2.402) है। वहीं इसमें आपको 3 सिलेंडर इंजन मिलते हैं। यह कंपनी काफी अच्छे से अपने इंजन को डिजाइन करती है। साथ ही इसके इंजन बहुत दमदार भी होते हैं। यह ट्रैक्टर काफी अच्छी एवरेज देता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में आपको निम्नलिखित विशेषताएं मिलेंगी -
  • ऑयल बाथ टाइप एयर फ़िल्टर
  • इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप
  • क्लच टाइप सिंगल
  • गियर बॉक्स टाइप - फुली कॉन्स्टेंट मेश
  • स्पीड - 23.8kmph
  • ड्राई डिस्क ब्रेक्स (ड्यूरा ब्रेक्स)
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी - 1100 kg
  • मैन्युअल स्टीयरिंग
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी - 47 लीटर
  • लाइव, सिंगल स्पीड पीटीओ
  • वजन - 1713 kg
  • लेंथ - 3120 mm
  • चौड़ाई - 1675
  • लंबाई - 2185 mm
  • व्हील बेस - 1830 mm
इसके अलावा भी मैसी ट्रैक्टर्स के कुछ मॉडल्स ऐसे हैं, जिनकी बाज़ार में सबसे ज़्यादा मांग है। और वो टॉप मॉडल्स हैं -
  • मैसी फर्गुसन 7250, 46 एचपी और
  • मैसी फर्गुसन 9500, 58 एचपी।
ऊपर मैंने जिन चारों ट्रैक्टर्स के बारे में बताया वो सभी सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रैक्टर्स हैं। यह ऐसे शक्तिशाली और दमदार ट्रैक्टर्स हैं, जिनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। मैसी फर्गुसन छोटे और बड़े किसान दोनों को ध्यान में रखकर ही ट्रैक्टर्स का निर्माण करती है। छोटे किसानों के लिए कम कीमत वाले मिनी ट्रैक्टर्स, जो उनकी ज़रूरत को पूरा कर सकें। और बड़े किसानों के लिए थोड़े ज़्यादा कीमत वाले ज़्यादा एचपी के ट्रैक्टर्स, जो उनकी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स के खास फीचर्स (2021) :

मैसी फर्गुसन कंपनी के ट्रैक्टर्स अपने खास और अलग फीचर्स की वजह से पहचाने जाते हैं। मैसी फर्गुसन किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर दम कुछ अलग लेकर आती है। यही कारण है कि कंपनी यह कहती है बाकि सब केवल ट्रैक्टर्स हैं, लेकिन 'यह मैसी है'। आइए इसी के साथ हम आगे बढ़ते हैं और एक नज़र मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स के फीचर्स पर डालते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं -
  • क्वड्रा पीटीओ -

क्वड्रा पीटीओ को सबसे अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ होता है एक ही ट्रैक्टर में चार पीटीओ मोड। वो चारों मोड हैं - लाइव पीटीओ मोड, मल्टी स्पीड पीटीओ मोड, रिवर्स पीटीओ मोड और जीएस पीटीओ मोड। ये चारों मोड अलग अलग इंप्लीमेंट को चलाने में सुविधाजनक होते हैं। यह सभी मोड अलग अलग प्रकार के इंप्लीमेंट और कार्यों के लिए उपलब्ध हैं। पीटीओ की बात करें तो मैसी हमेशा से ही इस चीज़ में सबसे बेहतर रहा है।
  • एडजस्टेबल व्हील बेस -

मैसी फर्गुसन का यह एक नया फीचर है। इसकी सहायता से आप अपनी आवश्यकतानुसार जब चाहें ट्रैक्टर के व्हील बेस को बदल सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि व्हील बेस क्या होता है? तो मैं आपको बता दूं कि व्हील बेस अगले और पिछले टायर के बीच की दूरी को कहते हैं। यह एक ऐसा खास फीचर है, जो नए डायनात्रैक ट्रैक्टर में आपको मिलता है।
  • मैक्स ऑयल इमर्सेड ब्रेक -

मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स में आपको एक और खास फीचर जो मिलता है वह है मैक्स ऑयल इमर्सेड ब्रेक। इसका इस्तेमाल ब्रेक के लिए किया जाता है, जो कि बहुत ही बढ़िया सिस्टम है। यह ब्रेक बहुत ही शक्तिशाली है। साथ ही यह लंबे समय तक चलने वाला है।
  • मैसी प्लैनेटरी प्लस -

मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स का यह एक ऐसा विशेष फीचर है, जो मैसी ट्रैक्टर्स को भारी काम के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाता है। मैसी ट्रैक्टर्स की इस खास डिजाइन के कारण ही भारी काम करने में भी किसी तरह की टूट फूट नहीं होती है। ये मैसी के कुछ मुख्य फीचर्स थें, जिनके बारे में मैंने आपको बताया। लेकिन केवल यहीं फीचर्स नहीं हैं, जो मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स को खास और अलग बनाते हैं। इनके साथ ही कुछ अन्य नये फीचर्स भी हैं, जो इन्हें सबसे अलग रखते हैं। जैसे - उम्दा हाइड्रोलिक, स्मार्ट लॉक, पॉवर स्टीयरिंग इत्यादि। ये सब ऐसे छोटे बड़े खास फीचर्स हैं, जो मैसी को अन्य ट्रैक्टर्स से अलग और खास रखते हैं। इसके अलावा मैसी फर्गुसन अपनी क्वालिटी, कस्टमर का भरोसा जीतने, अच्छी सर्विस देने और बेहतरीन कीमत के लिए पहचानी जाती है।

मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स खरीदने के फायदे :

अगर आप मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स खरीदते हैं तो उससे आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे - (1) मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन ट्रैक्टरों की एचपी रेंज हर तरह के कार्य करने में सक्षम है। इस लोकप्रिय कंपनी के पास 28 से 75 एचपी के ट्रैक्टर्स उपलब्ध हैं। आप अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी ले सकते हैं। (2) मैसी फर्गुसन पर भरोसा करना बहुत ही आसान है। उनको पता है कि उन्हें अपने कस्टमर्स को क्या-क्या सर्विस देनी है। यह अपने कस्टमर्स को बेस्ट सर्विस देने में कोई कसर नहीं छोड़ती। (3) मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर्स दाम में अन्य ट्रैक्टर्स के मुक़ाबले उचित होते हैं, इसलिए उन्हें खरीदना आपके लिए फ़ायदे का सौदा होगा। (5) इनके ट्रैक्टर्स की एक खास बात यह है कि इनमें क्वालिटी, पॉवर और इकोनॉमी का बढ़िया मेल है। इस वजह से लोग मैसी फर्गुसन ट्रैक्टरों को खरीदना पसंद करते हैं। (6) मैसी के ट्रैक्टर्स बहुत अच्छी माइलेज देते हैं।

आकर्षक ऑफर्स की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें https://bit.ly/3x0HRFC

श्रेणी