उत्तर भारत में पांच दिन बाद आएगा मानसून - मेरीखेती

उत्तर भारत में 5 दिन बाद आएगा मानसून

0

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानमान से पता चला है कि उत्तर भारत मैं मानसून 10 जुलाई के बाद ही सक्रिय होगा। मानसून 8 जुलाई को पश्चिमी तटों और मध्य भारत के पूर्वी भागों सहित दक्षिण प्रायद्वीप में प्रभावी होगा।

पूर्वानुमान से परिलक्षित होता है के 11 जुलाई के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्य भागों पर निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

8 जुलाई तक पूर्वी भारत के वायुमंडल में निचली सतह पर हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने लगेगा जिसका असर 10 जुलाई से पंजाब उत्तरी हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत तक दिखाई देगा।

उपरोक्त परिस्थितियों के चलते दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान के अन्य भागों में होते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। 10 जुलाई के बाद ही देश के विभिन्न हिस्सों में बरसात होने की संभावनाएं प्रबल होंगी।

धान उत्पादक क्षेत्र और राज्यों में किसान बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। देरी से पडी गर्मी ने कृषि कार्यों को भी काफी हद तक प्रभावित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More