नागपुरी नस्ल की भैंस से डेयरी कृषक काफी लाभ कमा सकते हैं

Published on: 11-Nov-2023

नागपुरी भैंस को विभिन्न नामों से जाना जाता है। जैसे कि आप इसके नाम से ही पता लगा सकते हैं, कि यह एक स्वदेशी भैंस है, जो कि नागपुर और विदर्भ के क्षेत्रों में पाई जाती है। इस नस्ल को भैंस की उन्नत किस्मों में शुमार किया जाता है। नागपुरी भैंस की प्रमुख विशेषता यह है, कि यह अच्छा-खासा दूध प्रदान करती है। यह 1200 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है, जिससे डेयरी कृषकों को बेहद लाभ हांसिल होता है। भारत के ग्रामीण हिस्सों में डेयरी व्यवसाय आमदनी का एक बेहतरीन साधन है। हालांकि, फिलहाल शहरों में दूध की बढ़ती मांग को मंदेनजर रखते हुए शहरों में भी डेयरी व्यवसाय काफी बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। आज भी बहुत सारे लोग दुकानों में मिलने वाले पैकेट दूध के स्थान पर डेयरी में मिलने वाले दूध को अधिक फायदेमंद मानते हैं। इसी कारण से शहरी इलाकों में निरंतर दूध की खपत में वृद्धि हो रही है। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में भी यह कारोबार डेयरी कृषकों को अच्छा मुनाफा पहुँचा रहा है। यदि इस व्यवसाय पर थोड़ा ध्यान केंद्रित किया जाए तो इससे डेयरी किसान एवं भैंस पालक काफी मोटी आमदनी कर सकते हैं। यदि आप भी डेयरी कारोबार चालू करना चाहते हैं एवं इससे बेहतरीन आय अर्जित करना चाहते हैं, तो आप नागपुरी नस्ल की भैंस का पालन कर सकते हैं।

नागपुरी नस्ल की भैंस कितने लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि यह एक देसी नस्ल की भैंस है, जो कि इसके नाम से ही पता चलता है। नागपुरी नस्ल की भैंस मुख्य तौर पर मध्य भारत (महाराष्ट्र के नागपुर और विदर्भ) के हिस्सों में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में यह भैंस खूब फल फूलती है। नागपुरी भैंस के बहुत सारे और नाम भी हैं, जो क्षेत्रों पर निर्भर करते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में इन्हें भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे कि गौलाओगन, गाओलवी, गौरानी, पुरंथदी, शाही, वरहदी, गणगौरी, अरवी, बरारी और चंदा। इस भैंस की सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि यह 1200 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इसे भैंस की उन्नत किस्मों में शुमार किया जाता है। ऐसी स्थिति में यदि आप भी इस भैंस को आमदनी का एक साधन बनाना चाहते हैं, तो सर्व प्रथम इसकी पहचान, कीमत और खासियतों के बारे में जान लें।

ये भी पढ़ें:
इन नस्लों की गायों का पालन करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

इस नागपुरी नस्ल की कीमत कितनी है

नागपुरी नस्ल की भैंस के लिए विदर्भ इलाकों की कठोर अर्ध शुष्क परिस्थितियां काफी शानदार मानी जाती हैं। यह भैंस इन हिस्सों में काफी शानदार मात्रा में दूध प्रदान करती हैं। यह भैंस इन इलाकों में रहने वाले डेयरी कृषकों की आमदनी का मुख्य स्रोत है। यदि इसकी कीमत की बात करें तो एक नागपुरी नस्ल की भैंस की कीमत 80 से 90 हजार रुपये के मध्य होती है। इस भैंस की कीमत इसकी आयु और उसके दूध देने की क्षमता पर निर्भर करती है।

श्रेणी