देश भर की मंडियों में धान की कीमतें सातवें आसमान पर पहुँच गई हैं

By: Merikheti
Published on: 31-Dec-2023

धान की बढ़ती कीमतों का आंकलन आप इस बात से कर सकते हैं की भारत की बहुत सारी मंडियों में धान 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से लगभग तीन गुना अधिक है। भारत की समस्त मंडियों का भाव जानें।  भारत भर की मंडियों में धान की आवक जारी है। इसी मध्य धान के भाव में फिर तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निरंतर बढ़ रही मांग के चलते धान की कीमतों में विगत एक माह से तेजी बनी हुई है। आलम यह है, कि बहुत सारी मंडियों में धान न्यूनतम समर्थन मूल्य से तीन गुनी कीमत पर बिक रहा है। धान की निरंतर बढ़ रही कीमत के चलते जहां आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। लेकिन किसानों के लिए ये सहूलियत की खबर है। 

ये भी पढ़ें:
खरीफ सीजन में धान की फसल की इस तरह करें देखभाल होगा अच्छा मुनाफा कीमतों में बढ़ोतरी भले ही आम जनता के लिए महंगाई का झटका है। लेकिन किसानों को इससे काफी लाभ हो रहा है। धान की बढ़ती मांग और अच्छी कीमतों से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। आगे हम आपको इस लेख में देश की उन टॉप पांच मंडियों के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं। जहां धान सबसे अधिक कीमत पर बिक रहा है।

धान का भाव 7 हजार के पार पहुंच चुका है 

जैसा की आपको बताया है, कि धान की बढ़ती कीमतें सातवें आसमान पर पहुँच चुकी हैं। बतादें, कि देश की बहुत सारी मंडियों में धान 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से तीन गुना अधिक है। वर्तमान में केंद्र सरकार ने धान पर 2203 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर रखा है। भारत की तकरीबन समस्त मंडियों में धान की कीमतें MSP से भी ज्यादा हो गई हैं। केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, गुरुवार (28 नवंबर) को कर्नाटक की शिमोगा मंडी में धान सबसे बेहतरीन कीमत पर बिका। जहां, धान को 7500 रुपये/क्विंटल का भाव प्राप्त हुआ। 

ये भी पढ़ें:
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की खरीद जारी रहेगी दरअसल, इसी प्रकार महाराष्ट्र की सोलापुर मंडी में धान 6545 रुपये/क्विंटल, कर्नाटक की बंगारपेट मंडी में 6500 रुपये/क्विंटल, उमरेड मंडी में 5400 रुपये/क्विंटल और गुजरात की दाहोद मंडी में 5600 रुपये/क्विंटल के हिसाब से बिका था। किसानों का कहना है, कि इस बार धान सीजन में उन्हें फसलों से बेहद अच्छी कीमत मिली हैं। विगत वर्ष के मुकाबले इस बार शानदार भाव मिलने से कृषकों को लाभ हो रहा है।

बासमती धान को काफी ज्यादा भाव मिल रहा है 

धान सीजन के प्रारंभिक दौर से ही इस बार किसानों को अच्छी कीमत मिली हैं। वहीँ, विगत वर्ष शुरूआत में कीमत इतनी अच्छी नहीं थी। इस बार सबसे शानदार भाव बासमती धान को मिल रहा है। विगत कुछ वर्षों के मुकाबले इस बार भाव 1500 रुपये तक अधिक मिल रहा है। भारतभर की मंडियों की बात करें तो औसत बासमती 3000 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर बिक रहा है। 

श्रेणी