भारत में सर्वाधिक अनार का उत्पादन कौन-सा राज्य करता है

भारत में सर्वाधिक अनार का उत्पादन कौन-सा राज्य करता है

0

भारत के 4 प्रदेशों में अनार का उत्पादन किया जाता है। महाराष्ट्र राज्य में सर्वाधिक अनार का उत्पादन किया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य राज्य भी हैं। इन राज्यों के अंदर किसान अनार का उत्पादन करके बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं।

सूखा, बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाऐं और कीट रोग फसल को काफी हानि पहुँचाते हैं। देश में कृषि कर किसान अच्छी वार्षिक आय कर सकते हैं। धान, सरसों, आलू, गेंहू जैसी पारंपरिक खेती की तरफ अधिक रुख रखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, किसान पारंपरिक खेती से हटकर भी कार्य कर कुछ नया कर सकते हैं। अनार की खेती भी लाभकारी साबित होती है। किसान उन्नत तकनीक एवं बेहतर समझदारी से इसका उत्पादन करें। तब वह इससे अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकेंगे। आगे इस लेख में हम यही जानने का प्रयास करेंगे कि देश में किन राज्यों में अनार की पैदावार की जाती है।

अनार का उत्पादन इन 4 राज्यों में भरपूर किया जाता है

आपको बतादें कि अनार का फल एक सदाबहार फल है। इसकी सालभर माँग रहती है, साथ ही इसके प्रत्येक मौसम में खाने के शौकीन हैं। इसके पीछे एक करण भी है। इसके अंतर्गत प्रचूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, पोटेशियम, जिंक एवं आयरन विघमान रहता है। डॉक्टर भी बीमार एवं स्वस्थ्य समस्त लोगों को अनार के सेवन हेतु सलाह प्रदान करते हैं। अनार की पैदावार की बात की जाए तो देश के 4 राज्यों के अंतर्गत ही अनार का 95 फीसद तक उत्पादन हो जाता है। देश के किस राज्य में कितना ज्यादा उत्पादन होता है, यह जानने का करेंगे।

ये भी देखें: अनार की फसल में फूल झड़ने के कारण ओर रोकथाम

भारत में सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में किया जाता है

भारत के अंदर अनार की सर्वाधिक पैदावार महाराष्ट्र राज्य में होती है। अनार उत्पादन के संबंध में यह प्रथम स्थान रखता है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अनार की पैदावार 54.85 फीसद तक होती है। विशेषज्ञों ने बताया है, कि अनार को सही तरीके से विकसित करने हेतु जो जलवायु और मृदा की आवश्यकता होती है। जो कि महाराष्ट्र में उपलब्ध है। किसान भी इसका उत्पादन करके बेहतरीन आय कर सकते हैं।

अनार उत्पादन के मामले में कौन-सा राज्य किस स्थान पर है

आंकड़ों के मुताबिक, अनार उत्पादन में जहां प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र है। वहीं, दूसरे स्थान पर गुजरात आता है। यहां भारत का कुल उत्पादन 21.28 फीसद होता है। इसके उपरांत तीसरे स्थान पर कर्नाटक का स्थान है, कर्नाटक में 9.51 फीसद अनार का उत्पादन किया जाता है। वहीं, आंध्र प्रदेश के अंदर भी अनार की पैदावार की जाती है। यहां 8.82 फीसद अनार का उत्पादन किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More