वैज्ञानिकों ने विकसित की मखाने की नई किस्म, इसकी बहुत सारी विशेषताएं हैं

वैज्ञानिकों ने विकसित की मखाने की नई किस्म, इसकी बहुत सारी विशेषताएं हैं

0

भारत के बिहार राज्य में मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा मखाने की नवीन किस्म सुपर सेलेक्शन वन विकसित कर दी है। इस किस्म में तापमान ज्यादा झेलने की सामर्थ है। साथ ही, उत्पादन ज्यादा होने की वजह से किसानों की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी।

भारत में किसान मक्का, गेहूं, धान की कृषि पारंपरिक तरीके से करते हैं। किसान इस प्रकार की कृषि करके अच्छा मुनाफा कमाते हैं। हालाँकि, बहुत बार देखा गया है, कि किसानों को कीट, रोग, बाढ़, बारिश, सूखा इत्यादि प्राकृतिक आपदाएं हानि पहुँचाती हैं। इसके अतिरिक्त बहुत सारे किसान भाई ऐसे हैं, जो कि पारपंरिक खेती की अपेक्षा आधुनिक तकनीक एवं विधि से बेहतरीन आय अर्जित कर सकते हैं। वहीं, देश के वैज्ञानिक भी विभिन्न फसलों की ऐसी किस्म विकसित करने में लगे हुए हैं, जिनसे उत्पादन करके किसान बेहतर उत्पादन ले पाएं। फिलहाल, मखाने की भी ऐसी ही किस्म को विकसित कर दिया गया है।

बिहार में मखाने की नवीन किस्म इजात की गई है

मीडिया खबरों की मानें, तो बिहार के मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा द्वारा मखाने की नवीन किस्म विकसित कर दी गई हैं। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई इस किस्म का नाम सुपर सेलेक्शन वन रखा गया है। इस किस्म को विकसित करने के लिए वैज्ञानिक 7 वर्ष से जुटे हुए थे। फलस्वरूप कृषि वैज्ञानिकों ने इसमें सफलता हांसिल कर ली है। वैज्ञानिकों को यह आशा है, कि नवीन किस्म से किसान भाई बेहतरीन उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

इस किस्म में काफी विशेषताएं हैं

वैज्ञानिकों का कहना है, नवीन मखाने की जो किस्म इजात हुई है। इसकी बहुत सारी विशेषताएँ हैं। ज्यादा तापमान की स्थिति में मखाना झुलस जाता था। परंतु, इस किस्म के अंदर अधिक तापमान वहन करने की क्षमता है। अब तक मखाने का उत्पादन प्राप्त करने हेतु बीज की ज्यादा रोपाई की जाती थी। परंतु, इस किस्म में 40 फीसद बीज कम रोपे जाएंगे। इसकी वजह से पैदावार की क्षमता में भी 25 फीसद की वृद्धि देखी जाएगी। साथ ही, मखाने की नवीन किस्म विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। यह किस्म अन्य किस्मों की तुलना में अधिक प्रतिरोधक क्षमता रखती है।

ये भी देखें: मखाने की खेती करने पर मिल रही 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी : नए बीजों से हो रहा दोगुना उत्पादन

किसान इस किस्म से उत्पादन कर अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं

खुशी की यह बात है, कि मखाने की नवीन किस्म सुपर सेलेक्शन वन का वैज्ञानिकों ने सफल परीक्षण कर लिया है। वैज्ञानिकों ने इस किस्म को कृषकों को उपयोग कराने के संदर्भ में भी सैद्धांतिक रूप पर भी सहमति निर्मित हुई है। खेतों में किसानों से इसका परीक्षण भी कराया गया है। अब विभागीय स्तर से स्वीकृत हेतु इसको भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, पूर्वी क्षेत्र पटना पहुँचाया गया है। सारी चीजें सटीक रहीं तब किसान भाई भी अपने खेतों के अंदर भी इस किस्म की बिजाई कर पाएँगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More