सोनालिका के ट्रैक्टरों ने जीता देश के किसानों का दिल, मचाया बाजार में तहलका, 8 महीनों में बेचे 1 लाख ट्रैक्टर

By: MeriKheti
Published on: 12-Dec-2022

जैसा की हम जानते है सोनालिका दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में से एक है। भारत में सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालिका ट्रैक्टर्स (Sonalika Tractors) हमेशा से अपने उन्नत तकनीक से सम्पूर्ण ट्रैक्टर्स द्वारा बेजोड़ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। सोनालिका 'मेक इन इंडिया' का एक सच्चा प्रतिबिंब है, भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड सोनालिका ट्रैक्टर्स ने केवल 8 महीनों (अप्रैल-नवंबर 2022) में सबसे तेज 1 लाख ट्रैक्टर बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। और 11.2% YTD विकास के साथ, उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 8.8% YTD) को पीछे छोड़ दिया है। नई दिल्ली, 8 दिसंबर 22: सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अपनी सब से तेज़ 1 लाख ट्रैक्टर् बिक्री का मुकाम वित्त वर्ष’23 में केवल 8 महीनों (अप्रैल - नवंबर'22) में पार कर लिया है। इसमें अप्रैल-नवंबर 22 के दौरान रिकॉर्ड की गई 11.2% की YTD वृद्धि शामिल है जिसने इस अवधि के दौरान उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 8.8% YTD) को पीछे छोड़ दिया है। साल दर साल अपने बिक्री प्रदर्शन को तेजी से आगे बढ़ाते हुए, सोनालिका पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष 1 लाख ट्रैक्टर से अधिक की बिक्री कर रहा है।

ये भी पढ़ें: सोनालिका ने अक्टूबर’22 में 20,000 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे अधिक डिलीवरी की दर्ज सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष में 12 महीनों में पहली बार 1 लाख ट्रैक्टर बिक्री की शानदार उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी की उत्तम योजनाएं और अनुकूलित उत्पाद ने कंपनी को वित्त वर्ष रिकॉर्ड मे सुधार लाने हेतु सक्षम बनाया है जो कंपनी को सही दिशा में रणनीतिक पहल होने का प्रमाण देता है। चाहे वह बेहतर उत्पाद हो या सर्विस, सोनालिका हर कदम पर अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए किफ़ायती फार्म समृद्धि सुनिश्चित करता जा रहा है। सोनालिका के प्रभावशाली प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “मुझे यह साझा करते हुए बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है कि हमने सबसे तेज़ 1 लाख ट्रैक्टर बिक्री को केवल 8 महीनों में ही दर्ज कर लिया है। हमारी बाज़ार में मज़बूत पकड़ और किसान के साथ हमारे जुड़ाव के आधार पर हमने ये उपलब्धि हासिल की है | एक समय में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री लक्ष्य साधने से लेकर पिछले 6 वर्षों से लगातार 1 लाख ट्रैक्टर से ज़्यादा बिक्री का लक्ष्य हासिल करना इस बात का प्रमाण देता है कि हम अपने वादों को देश विदेश में पूरा कर रहे हैं। किसान लगातार कृषि मशीनीकरण द्वारा उच्च उत्पादकता और आय में बढ़ोतरी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिससे ट्रैक्टर बिक्री आज केवल त्योहारी मौसम तक ही सीमित नहीं है। हम अपने ग्राहकों के अटूट विश्वास के लिए आभारी हैं और आगे भी हम दुनिया भर के किसानों के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करते रहेंगे।"

श्रेणी