शुगर फ्री और बेहद स्वादिष्ट है मुजफ्फरपुर का यह रंगीन आम | Merikheti

शुगर फ्री और बेहद स्वादिष्ट है मुजफ्फरपुर का यह रंगीन आम

0

पटना।
फलों के राजा आम की बात ही निराली है। आम के सीजन में बाजार में ठेले पर रखे एक से एक सुंदर आम देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।

इन दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर का रंगीन आम हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। रंग बदलने वाला यह शुगर फ्री आम कम मीठा व स्वादिष्ट है। हालांकि बिहार का मुजफ्फरपुर लाह की चूड़ियां और मीठी लीची के लिए मशहूर है। लेकिन इस सीजन यहां एक खास प्रकार के आम उगे हैं, जो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। मुजफ्फरपुर के रहने वाले किसान भूषण सिंह के बागान में यह खास किस्म का आम उगा है। आम के इस बगीचे के निकट होकर गुजरने वाला हर व्यक्ति इस आम को देखकर चर्चा जरूर करता है, क्योंकि यह कम मीठा होते हुए भी स्वादिष्ट है। इस आम की वेरायटी का नाम अमेरिकन ब्यूटी है। बताया जा रहा है कि यह आम 100 फीसदी शुगर फ्री है।

ये भी पढ़ें: आम की बागवानी

बंगाल से आया है यह आम का पौधा

– मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव मुशहरी के रहने वाले भूषण सिंह आम के इस रंगीन पौधे को करीब 6 साल पहले बंगाल से लेकर आये थे। और अपने बगीचे में लगाया था। लेकिन उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि आने वाले दिनों में यह पौधा इतना चर्चित होगा।

16 बार रंग बदलता है यह खास आम

– बगीचे में पौधा लगाने के दो साल बाद आम के इस पौधे पर फल आना शुरू हो जाता है। फल के मंजर और दाने तो सामान्य आम की तरह ही होते हैं। लेकिन आम पकने तक यह 16 बार रंग बदलता है।

ये भी पढ़ें: नीलम आम की विशेषताएं

रंग बदलने वाले आम की नर्सरी बनाने की तैयारी

– इस खास किस्म के आम ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। जिसके चलते आम के पौधों की मांग बढ़ गई है। कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के वैज्ञानिकों ने भी आम की गुणवत्ता एवं स्वाद की प्रसंशा की है। बताया जा रहा है कि इस सीजन इस खास किस्म के आम की वैरायटी की नर्सरी तैयार करने की पहल की जा रही है।
——
लोकेन्द्र नरवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More