Ad

ayurveda

क्या है गूलर का पेड़ और इससे मिलने वाले विविध लाभ

क्या है गूलर का पेड़ और इससे मिलने वाले विविध लाभ

गूलर पेड़ एक प्रमुख पेड़ है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। गूलर का पेड़ कई रोगों में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

इस लेख में आप  gular ka ped kaisa hota hai? gular ka phool kaisa hota hai? gular ka ped?gular ka phool? प्रशनों के बारे में विस्तार से जान सकते है। 

gular ka ped kaisa hota hai?

गूलर का पेड़ विशालकाय वृक्ष हैं। गूलर के पेड़ की लम्बाई 30-40 फ़ीट होती है। गूलर के पेड़ पर हल्के हरे रंग का फल आता हैं जो पकने के बाद लाल रंग का दिखाई देता हैं। 

गूलर के पेड़ पर लगने वाले फल अंजीर के समान दिखाई पड़ते है। gular ka ped भारत देश में पाया जाने वाला बहुत ही आम पेड़ है। यह पेड़ अंजीर प्रजाति का हैं, इसे अंग्रेजी भाषा में कलस्टर फिग (Cluster Fig) भी कहते है। 

गूलर के पेड़ की सबसे मुख्य बात ये हैं की इसके पौधे में ज्यादा पानी नहीं देना पड़ता हैं इसमें 3-4 दिन में सिर्फ एक बार पानी दिया जाता हैं गूलर के पेड़ को अच्छे से विकसित होने में कम से कम 8-9 साल का वक्त लगता है। 

गूलर के पत्तों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाई बनाने के लिए किया जाता हैं। गूलर के फल में बहुत सारे कीड़े होने की वजह से इसे जंतु फल भी कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें: इस पेड़ की छाल से होती है मोटी कमाई, दवाई बनाने में होती है इस्तेमाल

गूलर के फल में कीड़े क्यों पाए जाते हैं

गूलर और पीपल के पेड़ को एक ही प्रजाति का माना जाता है। गूलर का फल चाहे बंद हो लेकिन गूलर का फूल खिलता हैं इसमें परागण करने के लिए कीड़े प्रवेश करते है। यह कीड़े फल का रस चूसने के लिए इसमें प्रवेश करते है। 

gular ka phool kaisa hota hai ? 

गूलर के पेड़ पर फल तो लगते है पर इसपर कभी फूल दिखाई नहीं देते है। गूलर का फूल कब खिलता हैं और कैसा होता हैं ये आज तक कोई नहीं जान पाया। 

माना जाता हैं गूलर का फूल रात में खिलता हैं जो किसी को दिखाई नहीं पड़ता है। गूलर के फूल को धन कुबेर से सम्बोधित किया जाता हैं, गूलर के पेड़ को धार्मिक रूप से अत्यधिक महत्व दिया जाता है।

गूलर के पेड़ से मिलने वाले फायदे क्या हैं 

  1. गूलर के दूध की 10-15 बूँदे पानी में मिलाकर पीने से बबासीर जैसे रोगों में फायदा मिलता हैं साथ ही इसके दूध को मस्सों पर लगाने से मस्से दब जाते है। 
  2. गूलर के फल का सेवन पेट दर्द जैसे रोगों में भी सहायक हैं। 
  3. गूलर का फल खाने से मधुमेह जैसे रोगों में सहायता मिलती हैं साथ ही ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। 
  4. गूलर के पत्तों के साथ मिश्री को पीस कर खाने से मुँह में गर्मी की वजह से होने वाले छालों में फायदेमंद रहता है। 

रक्त विकार में गूलर के फायदे 

रक्त विकार यानी शरीर के किसी भी अंग से अगर खून बहता हैं जैसे नाक से खून आना, मासिक धर्म जैसे रोगों में अधिक रक्तचाप होना इन सभी रोगो के लिए फायदेमंद है। इसमें गूलर के पके हुए 3-4 फलो को चीनी के साथ दिन में 2-3 बार लेने से आराम मिलता हैं।

घाव भरने में गूलर की छाल हैं उपयोगी 

gular ka ped कई रोगो में भी इस्तेमाल होता है। किसी भी घाव को जल्द से जल्द भरने के लिए गूलर की छाल का हम प्रयोग कर सकते है। 

gular ka ped की छाल का काढ़ा बनाकर उससे घाव को यदि रोजाना धोया जाये तो उससे घाव के भरने की ज्यादा सम्भावना रहती है। गूलर में रोपड़ नामक गुण पाया जाता हैं जो की घाव को भरने में सहायता करता है।

पाचन किर्या में हैं सहायक 

गूलर के फल को पाचन किर्या के लिए भी इस्तेमाल किया जाता हैं। गूलर का फल भूख को भी नियंत्रित करता हैं साथ ही स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने में मददगार होता है। 

यह अल्सर जैसी बीमारियों को रोकने में भी लाभकारी साबित होता है। gular ka phool भी कई रोगों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: कैसा होता है कैसुरीना का पेड़, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

गूलर से होने वाले नुक्सान 

गूलर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाईयों के लिए भी किया जाता हैं, लेकिन कभी कभी गूलर का ज्यादा इस्तेमाल करना भी हानिकारक हो जाता हैं :

आँतो पर सूजन आने की संभावनाऐं  

gular ka ped के फल का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्यूंकि इससे आँतों पर सूजन आने की ज्यादा आशंकाए रहती हैं, माना जाता हैं इसके ज्यादा इस्तेमाल से आँतों में कीड़े पड जाते हैं। 

गर्भवती महिलाओं को कभी भी इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, अगर वो इनका इस्तेमाल करती हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेकर वो गूलर का उपयोग कर सकती है। 

ब्लड प्रेशर का कम होना 

गूलर के ज्यादा उपयोग से ब्लड प्रेशर के भी कम होने की ज्यादा सम्भावनाये रहती है। जो की हार्टअटैक से जुडी बीमारियों को भी जन्म देता हैं। 

ब्लड प्रेशर के कम होनी की वजह से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बिगड़ जाता हैं और धीमा पड जाता है। इसीलिए गूलर के फल का बहुत ही कम उपयोग करना चाहिए। 

अलेर्जिक रिएक्शन 

गूलर के फल को खाने से इम्मुनिटी मिलती है। गूलर का फल फायदेमंद रहता हैं लेकिन इसके ज्यादा उपयोग से शरीर को नुक्सान पहुँच सकता हैं। 

गूलर के फल को खाने से शरीर में अलेर्जी जैसे बीमारियां भी उत्पन्न सकता हैं। यदि आपको लगे की गूलर के खाने से शरीर में कोई एलेर्जी महसूस हो रही हैं तो उसी वक्त उसका सेवन करना छोड़ दे। 

जैसा की आप को बताया गया की गूलर जड़ी बूटियों का पौधा है, जो की बबासीर, पिम्पल्स और मस्कुलर पैन में लाभकारी होता है। गूलर का इस्तेमाल बहुत से आयुर्वेदिक दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता हैं।

गूलर खून के अंदर आरबीसी (रेड ब्लड सेल) को बढ़ाता हैं, जो पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ( खून के रक्तचाप ) को संतुलित बनाये रखती है। गूलर का पेस्ट बनाकर और उसे शहद में मिलाकर लगाने से जलने के निशान भी चले जाते है।

सेहत के लिए अत्यंत गुणकारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां इस प्रकार हैं

सेहत के लिए अत्यंत गुणकारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां इस प्रकार हैं

भारत ने आयुर्वेद को संपूर्ण विश्व में फैलाया है। आयुर्वेद का जिक्र हमारे पुराणों एवं कथाओं में रहा है और आज के इस वैज्ञानिक युग में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। आज की फार्मास्युटिकल एवं एफएमसीजी कंपनियां जो हमारे लिए औषधियां एवं सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियां निर्मित करती है। इनका भी रुझान आयुर्वेद की दिशा में काफी तीव्रता से बढ़ा है। आयुर्वेद हमारे शरीर को रोगों के उपचार एवं स्वस्थ मन के लिए काफी विशेष माना जाता है। आज हम आपको इस आधुनिक युग में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ आयुर्वेदिक औषधियों के विषय में बताने जा रहे हैं।

शतावरी

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस जड़ी-बूटी का उपयोग वजन घटाने के लिए किया जाता है। शतावरी एक प्रमुख कैंसर रोधी दवा होती है, जो कैंसर के उपचार में बेहद सहायक साबित होता है। इसका इस्तेमाल महिलाओं के गर्भ से संबंधित बीमारी, माहवारी में समस्याएं जैसी परेशानियों के लिए रामबाण साबित होती है।

ये भी पढ़ें:
कीड़ाजड़ी की खेती से किसान बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे होती है खेती

तुलसी

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि तुलसी घर-घर में पाये जाने वाला पौधा होता है। इसके रस का उपयोग साइनस, कान, सिर एवं नाक दर्द के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह सूजन, रतौंधी और गले में होने वाली समस्याओं के लिए एक रामबाण का कार्य करता है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा हमारे शरीर की दुर्बलता को कम करने का कार्य करता है और यह पाच्य क्षमता को भी बढ़ाता है। यह हमारे शरीर की हड्डियों को बेहद मजबूती प्रदान करता है। इसके एंटी कैंसर एवं एंटी ट्यूमर युक्त गुणों की वजह से इसका बेहद ही अधिक उपयोग किया जाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से तनाव, अनिद्रा, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
Ashwgandha Farming: किसान अश्वगंधा की खेती से अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं

ब्राह्मी

ब्राह्मी जड़ी बूटी का इस्तेमाल डायबिटीज, दिल की बीमारी, तनाव, सिरदर्द एवं आंखों में पड़ने वाली सूजन के लिए किया जाता है। इसे स्तनपान करने वाली महिलाओं एवं शतावरी के दौरान महिलाओं को सेवन के लिए दिया जाता है। यह महिलाओं को गर्भ के दौरान दी जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है। आयुर्वेद में इन सभी जड़ी बूटियों को सीरप और चूर्ण दोनों रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन दवाओं की भांति सुबह-शाम गर्म पानी दूध के साथ किया जाता है। आयुर्वेद में बीमार आदमी के इलाज के लिए जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है। एक आदमी की दीर्घ आयु और बेहतर जीवन के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।