Ad

covid

कृषि क्षेत्र को प्रभावित करेगा न्यू कोविड वेरियंट

कृषि क्षेत्र को प्रभावित करेगा न्यू कोविड वेरियंट

कोराना के न्यू वेरियंट को लेकर देश में भी सतर्कता की डुगडुगी बजने लगी है। फिलहाल भले ही इसका कोई असर न दिखे लेकिन यह कृषि क्षेत्र को भी अच्छा खासा प्रभावित करेगा। हाल ही में यूरिया जैसे उर्वरक की कमी के पीछे भी इसके असर को कम करके नहीं देखा जा सकता। यदि भविष्य में जरा भी हालात बिगडे तो फसलों की बेकदरी होने से नहीं बच सकती। देश में खाद की कुल जरूरत का आधा हिस्सा अकेला यूरिया का है। बाकी सभी खादों के सापेक्ष  देश में सालाना करीब 320 लाख टन यूरिया की खपता होती है। इसमेंं तकरीबन 60 लाख टन यूरिया विदेशों से आयात किया जाता है।

Read Also: कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार

उर्वरक उपयोग की प्रवृत्ति लागातार बढ़ रही है। किसान इन पर पूरी तरह निर्भर होते जा रहे हैं। जमीन में कंपोस्ट खादों की रिक्तता से खेती में रासायनिक खादों के बैलेंस और फसलों द्वारा उसके अवशोषण में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यानी कार्बनिक खादों के अभाव में रासायनिक खादें जितनी मात्रा में डाली जा रही हैं उनके काफी बड़े अंश का खेती में दुरुपयोग हो रहा है। फसल उन्हें पूरी तरह से ले नहीं पातीं। खादों को पौधों की जड़ों तक पहुंचाने वाले वैक्टीरिया जमीन में लागातार घट रहे है। जमीन रासायनिक खादों की आदी हो गई है और अब किसानों को पर्याप्त खाद भी मिल नहीं पा रही है। इस तरह की प्रतिकूलताओं के बाद भी किसानों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि आगामी कोविड न्यू वेरियंट के प्रभाव से उनकी फसलों का बाजार प्रभावित न हो जाए। सरकार को अभी से किसानों की आगामी सीजन की फसलों के उचित मूल्य की दिशा में कमद उठाने होंगे। एक तरफ देश एमएसएपी पर गारंटी वाले कानून की बहस में उलझा है दूसरी तरफ किसान कई तरह की दिक्कतों में उलझे हैं। किसानों की उलझन आजादी के प्रारंभ से अभी तक कम नहीं हुई हैं। वह ज्यादातर ऐसी ही रहती हैं। यानी जैसे खेती भगवान भरोसे रहती है वैसे ही किसान भगवान भरोसे हैं।
भारत के इन क्षेत्रों में केले की फसल को पनामा विल्ट रोग ने बेहद प्रभावित किया है

भारत के इन क्षेत्रों में केले की फसल को पनामा विल्ट रोग ने बेहद प्रभावित किया है

भारत के अंदर केले का उत्पादन गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में उगाई जाती है। पनामा विल्ट रोग से प्रभावित इलाके बिहार के कटिहार एवं पूर्णिया, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, बाराबंकी, महाराजगंज, गुजरात के सूरत और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद हैं। भारत में केले की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जाती है। साथ ही, यह देश विश्व के सबसे बड़े केले उत्पादकों में से एक है। भारत विभिन्न केले की किस्मों की खेती के लिए जाना जाता है, जिनमें लोकप्रिय कैवेंडिश केले के साथ-साथ रोबस्टा, ग्रैंड नैने एवं पूवन जैसी अन्य क्षेत्रीय प्रजातियां भी शम्मिलित हैं। प्रत्येक किस्म की अपनी अलग विशेषताएं हैं। ऐसी स्थिति में यदि केले की फसल को कुछ हो जाए तो इसका प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव किसानों की आमदनी पर पड़ता है। साथ ही, देशभर के केला किसानों के लिए पनामा विल्ट रोग एक नई समस्या के रूप में आया है। यह बीमारी उनकी लाखों की फसल को बर्बाद कर रही है।

पनामा विल्ट रोग

यह एक कवक रोग है। इस संक्रमण से केले की फसल पूर्णतय बर्बाद हो सकती है। पनामा विल्ट फुसैरियम विल्ट टीआर-2 नामक कवक की वजह से होता है, जिससे केले के पौधों का विकास बाधित हो जाता है। इस रोग के लक्षणों पर नजर डालें तो केले के पौधे की पत्तियां भूरी होकर गिर जाती हैं। साथ ही, तना भी सड़ने लग जाता है। यह एक बेहद ही घातक बीमारी मानी जाती है, जो केले की संपूर्ण फसल को चौपट कर देती है। यह फंगस से होने वाली बीमारी है, जो विगत कुछ वर्षों में भारत के अतिरिक्त अफ्रीका, ताइवान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित विश्व के बहुत सारे देशों में देखी गई। इस बीमारी ने वहां के किसानों की भी केले की फसल पूर्णतय चौपट कर दी है। वर्तमान में यह बीमारी कुछ वर्षों से भारत के किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

ये भी पढ़ें:
किसान ने स्विट्जरलैंड की नौकरी छोड़ शुरू की केले की खेती, आज 100 करोड़ का है टर्नओवर

पनामा विल्ट रोग की इस तरह रोकथाम करें

पनामा विल्ट रोग की रोकथाम के संबंध में वैज्ञानिकों एवं किसानों की सामूहिक कोशिशों से इस बीमारी का उपचार किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है, कि पनामा विल्ट बीमारी की अभी तक कोई कारगर दवा नहीं मिली है। हालाँकि, CISH के वैज्ञानिकों ने ISAR-Fusicant नाम की एक औषधी बनाई है। इस दवा के इस्तेमाल से बिहार एवं अन्य राज्यों के किसानों को काफी लाभ हुआ है। सीआईएसएच विगत तीन वर्षों से किसानों की केले की फसल को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस वजह से भारत भर के किसानों तक इस दवा को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

पनामा विल्ट रोग का इन राज्यों में असर हुआ है

हमारे भारत देश में केले का उत्पादन बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात एवं मध्य प्रदेश में किया जाता है। पनामा विल्ट रोग से प्रभावित बिहार के कटिहार और पूर्णिया, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, बाराबंकी, महाराजगंज, गुजरात के सूरत और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जनपद हैं। ऐसी स्थिति में यहां के कृषकों के लिए यह बेहद आवश्यक है, कि वो अपने केले की फसल का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए उसे इस बीमारी से बचालें।
इस राज्य में किसान अंजीर की खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा

इस राज्य में किसान अंजीर की खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में किसान बड़े पैमाने पर अंजीर की खेती कर रहे हैं। विशेष कर रामजीपुरा में अंजीर की खेती करने वाले किसानों की तादात अधिक है। राजस्थान का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले रेगिस्तान का नाम सामने आता है। ज्यादातर लोगों का मानना है, कि यहां पर केवल ज्वारा, रागी, मक्का और बाजारा जैसे मोटे अनाज की ही खेती होती है। परंतु, इस प्रकार की कोई बात नहीं है। वर्तमान में यहां के किसान सेब, आम, आंवला और जामुन की भी खेती कर रहे हैं। इससे किसानों को मोटी आमदनी हो रही है। बहुत सारे किसान बागवानी की खेती से धनवान हो गए हैं। परंतु, आज हम राजस्थान के कुछ ऐसे किसानों के विषय में बात करने जा रहे हैं, जो अंजीर की खेती से लखपति नहीं, बल्कि करोड़पति तक बनने की राह पर हैं।

किसान कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए अंजीर की खेती करते हैं

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के शेखावाटी इलाके में किसान बड़े पैमाने पर अंजीर की खेती कर रहे हैं। विशेष कर रामजीपुरा में अंजीर की खेती करने वाले किसानों की तादात काफी अधिक है। यहां पर किसान कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से अंजीर की खेती कर रहे हैं। विशेष बात यह है, कि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश की बहुत सी कंपनियों ने क्षेत्र के दर्जन भर किसानों से कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। कंपनियां किसानों को अंजीर की खेती करने हेतु वार्षिक 10 से 24 लाख रुपए निर्धारित भुगतान कर रही हैं।

अंजीर का सेवन करने से बेहद लाभ होते हैं

दरअसल, अंजीर शहतूत परिवार की सदस्य है। यह काफी ज्यादा महंगी बिकती है। वर्तमान बाजार में उत्तम क्वालिटी के एक किलो अंजीर का भाव 1200 रुपये है। ऐसे भी अंजीर खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन्स अर्जित होते हैं। नियमित तौर पर अंजीर का सेवन करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। यही कारण है, कि सर्दी के मौसम में लोग अंजीर का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें:
इस ड्राई फ्रूट की खेती से किसान कुछ समय में ही अच्छी आमदनी कर सकते हैं

किसान अंजीर की इन किस्मों का उत्पादन करते हैं

मुख्य बात यह है, कि सीकर जनपद में किसान अंजीर की विभिन्न किस्मों की खेती कर रहे हैं। इनमें सिमराना, काबुल, मार्सेलस, कडोटा, कालीमिरना और वाइट सैन पेट्रो जैसी किस्में शम्मिलित हैं। यहां के किसान भोला सिंह ने बताया है, कि अंजीर की खेती से उनकी तकदीर बदल गई। फिलहाल वे लाखों में आमदनी कर रहे हैं। कुछ ही वर्ष में यहां के किसान करोड़पति हो जाएंगे। भोला सिंह का कहना है, कि वे कांट्रैक्ट फार्मिंग से बेहद प्रसन्न हैं। किसानों का कहना है, कि जिन कंपनियों से हम लोगों का कॉट्रैक्ट हुआ है, उसके अधिकारी समयानुसार पौधों की देखरेख करने के लिए विशेषज्ञों के साथ आते रहते हैं।

किसान अंजीर से कितनी आय कर सकते हैं

बतादें, कि रोपाई करने के एक साल उपरांत अंजीर के पेड़ से पैदावार चालू हो जाती है। इससे आप 100 साल तक पैदावार उठा सकते हैं। एक बार फल देने के उपरांत अगले 40 दिन में फिर से अंजीर के पौधों पर फल आ जाते हैं। यदि आपने एक बीघे में अंजीर की खेती की है, तो इससे आपको प्रतिदिन 50 किलो तक उत्पादन मिलेगा। स्थानीय बाजार में 300 किलो के हिसाब से अंजीर बिकती है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन 15000 रुपये की आमदनी कर सकते हैं।