ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

By: MeriKheti
Published on: 14-Jan-2023

आजकल ताइवानी तरबूज व खरबूज का उत्पादन करके किसान लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। बिहार राज्य के कैमूर निवासी किसान इस फसल के माध्यम से प्रत्येक चार माह के अंदर 50 से 60 लाख रुपये की आमदनी अर्जित कर लेते हैं। 

इसलिए अन्य किसान भी उनसे खेती के तरीके और विधियों के बारे में प्रशिक्षण लेने हेतु आ रहे हैं। खेती किसानी द्वारा भारतीय लाखों रूपये का मुनाफा अर्जित करते हैं। 

आपको बतादें, कि धान, गेहूं, मक्का के साथ और भी फसलों का उत्पादन कर लाखों रुपये की आय करते हैं। साथ ही, प्राकृतिक आपदाएं जैसे बारिश, बाढ़ एवं सूखा इत्यादि किसानों की फसलों में बेहद हानि पहुँचाते हैं। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर के अन्य आधुनिक एवं मुनाफादायी फसलों की तरफ रुख करने की आवश्यकता है। क्योंकि वर्तमान दौर में किसान खेती किसानी के नवीन एवं आधुनिक विधि व तरीका अपनाएँ तो किसान लाखों में मुनाफा कमा सकते हैं। 

इसी प्रकार की फसल के अंतर्गत ताइवानी तरबूज एवं खरबूज भी आता है। जो किसानों को कम खर्च के जरिये मोटा लाभ दिलाने में सहायक साबित होता है।

बिहार राज्य के उत्पादक लाखों में कमा रहे हैं

बिहार राज्य में कैमूर जनपद के डारीडीह निवासी मुन्ना सिंह द्वारा ताइवानी तरबूज व खरबूज का उत्पादन किया जा रहा है। आपको बतादें, कि मुन्ना सिंह 20 एकड़ भूमि पर ताईवान तरबूज व खरबूज का उत्पादन करते हैं। 

मुन्ना सिंह ने मीडिया के जरिये कहा है, कि 3 से 4 माह के अंतर्गत फसल से 50 से 60 लाख रुपये तक का लाभ लिया जाता है। लेकिन किसानों को काफी समझदारी व जागरुकता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। 

ये भी देखें: रबी के सीजन में तरबूज की खेती कर किसान हो रहे हैं मालामाल जानें क्या है तकनीक

इन फलों से कितना मुनाफा और कितना खर्च आता है

जैसा कि उपरोक्त में हमने आपको बताया कि मुन्ना सिंह जी ताइवानी तरबूज और खरबूज का उत्पादन करके लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। अगर हम उत्पादन में किए जाने वाले खर्च के विषय में बात करें तो एक एकड़ में उत्पादन करने में लगभग एक लाख रूपये का खर्च होता है। 

यदि उत्पादन की बात करें तो एक एकड़ भूमि में उत्पादन से तकरीबन 3 से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा हाँसिल हो जाता है। मुन्ना सिंह के मुताबिक, इन फलों बाजार में भाव 40 से लेकर 70 रुपये प्रतिकिलो तक रहता है।

मुन्ना सिंह काफी लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं

विशेष बात यह है, कि मुन्ना सिंह खेती के माध्यम से स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। मुन्ना सिंह ने 40 लोगों को रोजगार दिया हुआ है। हालांकि इन 40 लोगों में 5 से 6 व्यक्तियों को ही निर्धारित सैलरी प्रदान की जाती है। 

इनके अतिरिक्त लोगों को 300 से 400 रुपये दिहाड़ी के आधार पर प्रदान किया जाता है। मुन्ना सिंह इन सबके अलावा बहुत सारे लोगों रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। 

ये भी देखें: ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद

ताइवान तरबूज एवं खरबूज के फायदे

ताइवान तरबूज व खरबूज स्वास्थ्य हेतु भी अत्यंत लाभदायक माना जाता है। इन फलों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी बेहतर होती है। साथ ही, पाचनतंत्र भी अच्छा होता है। 

आजकल अधिकाँश लोगों में ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रहती है, जिसको नियंत्रित करने में यह फल काफी सहायक साबित होते हैं। ताइवानी तरबूज एवं खरबूज त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

श्रेणी