गर्मी से झटके से गेहूं को बचाएगा थायो​यूरिया

By: MeriKheti
Published on: 20-Feb-2020

15 फरबरी के बाद आने वाला हीट स्ट्राक थोड़ी देरी से ही सही आ गया है। गेहूं में इस समय यातो दूध बन रहा है या फिर बाली में दाना बनने की प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों ​स्थितियों में गेहूं का उत्पादन बेहद प्रभावित होने की संभावना होती है। इससे बचने के लिए थायो​यूरिया बेहतर विकल्प हो सकता है। 

थायोयूरिया एक प्रकार का वृद्धि नियामक है। इसके ग्रोथ हार्मोन भी माना जा सकता है। राजस्थान में इसके अनेक प्रयोग कई सालों में हुए हैं। इसके बाद वैज्ञानिकों ने परिणाम निकाले हैं कि इसका छिड़काव किसी भी फसल को प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने में कारगर हैं। सरसों, गेहूं, जौ जैसी सभी फसलों में किसान इसका उपयोग करते आ रहे हैं। 

उपयोग का तरीका  

 कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर के पूर्व प्रभारी डा अमर सिंह के अनुसान इस समय किसानों को अपनी फसल की वृद्धि को दाने में बदलना है तो वह एक किलोग्राम थायो​यूरिया को एक हजार लीटर पानी में घोलकर एक हैक्टेयर में छिड़काव करें। यह यदि नहीं मिले तो सामान्य यूरिया की दो किलोग्राम मात्रा को घोलकर छिड़काव करें। यह प्रयोग गर्मी के दुष्प्रभाव से फसल को सुरक्षा देगा।

श्रेणी