जानिए सफेद आम से संबंधित जानकारी (White Mango information in Hindi)

जानिए सफेद आम से संबंधित जानकारी (White Mango information in Hindi)

0

सफेद आम का सेवन करने वाले लोगों का कहना है, कि इसके स्वाद में थोड़ा अल्कोहल का स्वाद महसूस होता है। साथ ही, कुछ लोगों को इसके अंदर स्मोकी टूथपेस्ट का भी स्वाद अनुभव होता है। इस फल को बाली में लोग मैंजीफेरा कैसिया जैक कहते हैं। वैसे तो आपने भारत में विभिन्न प्रकार के आम खाए होंगे। जैसे कि हापुस, चौसा, दशहरी, तोतापुरी, मालदा, लंगड़ा। परंतु, इन सब में एक चीज समान है, कि इन समस्त आमों का रंग पकने के पश्चात पीला पड़ जाता है। कुछ आम ऊपर से बेसक भिन्न-भिन्न रंग के दिखाई पड़ते हैं। परंतु, अंदर से सारे के सारे आम एक दम पीले होते हैं। हालांकि, आज हम जिस आम की चर्चा करने जा रहे हैं, वह ऊपर से तो हल्का हरा होता है, परंतु अंदर से उसका रंग बिल्कुल सफेद होता है।

यह आम संपूर्ण विश्व में केवल एक ही स्थान पर पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि इसका स्वाद इतना उत्तम होता है, कि इसके समक्ष सभी तरह के आम फीके लगते हैं। तो आइये आज हम आपको विश्व के सबसे अनोखे सफेद आम के विषय में जानकारी देते हैं।

सफेद आम कैसा दिखाई पड़ता है

बतादें, कि विश्व के इकलौते सफेद आम को वानी कहा जाता है, जो कि केवल बाली (Bali Indonesia) में पाया जाता है। यह ऊपर से दिखने में एक मामूली आम जैसा ही होता है। परंतु, अंदर से इस आम का रंग बिल्कुल सफेद होता है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं, कि कैसे इसे काटने के पश्चात इसके अंदर का पूरा गुद्दा एक दम सफेद दिखाई पड़ता है। हालांकि, यह खाने में किसी पीले आम से कम नहीं होता है। इस आम का सेवन करने पर ऐसा लगता है, जैसे आपने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट फलों को एक साथ खा लिया हो। भारतीय बाजार के अंदर अब तक यह आम नहीं आया है। परंतु, यदि इसकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ तो यह अतिशीघ्र ही भारत में भी उत्पादित किए जाने लगेगा।

ये भी पढ़ें: नीलम आम की विशेषताएं (Neelam Mango information in Hindi)

इसमें कुछ लोगों को अल्कोहल जैसा स्वाद लगता है

इस आम का सेवन करने वाले लोगों का कहना है, कि इसके स्वाद में थोड़ा-थोड़ा अल्कोहल का स्वाद होता है। साथ ही, कुछ लोगों को इसके अंदर स्मोकी टूथपेस्ट का भी स्वाद आता है। इस फल को बाली में लोग मैंजीफेरा कैसिया जैक (Mangifera caesia Jack) के नाम से जानते हैं। परंतु, बाहर से आने वाले पर्यटक इस फल को व्हाइट मैंगो (White Mango) कहते हैं। यह फल आपको बाली के प्रत्येक घर में मिल जाएगा। परंतु, बाली से बाहर शायद ही इस आम के संदर्भ में कोई जानता हो। परंतु, आहिस्ते-आहिस्ते इस फल की लोकप्रियता में वृद्धि हो रही है। बतादें, कि अब वो दिन दूर नहीं जब यह फल आपको अपने शहर में बिकता हुआ नजर आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More