सरोगेसी तकनीक का हुआ सफल परीक्षण, अब इस तकनीक की सहायता से गाय देगी बछिया को जन्म

सरोगेसी तकनीक का हुआ सफल परीक्षण, अब इस तकनीक की सहायता से गाय देगी बछिया को जन्म

0

किसान भाई देश में खेती किसानी के साथ पशुपालन का कार्य भी करते हैं जिससे किसान अपने लिए अतिरिक्त आमदनी जुटा पाते हैं। देश में ज्यादातर किसान दुधारू पशुओं को पालना पसंद करते है ताकि दुग्ध का उत्पादन करके ज्यादा के ज्यादा कमाई की जा सके। इसके अलावा किसान भाई मुर्गी, बतख और सूअर पालन भी करते हैं। इन दिनों देश में जानवरों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए तेजी से प्रजनन की जरूरत बढ़ी है ताकि जानवरों की बढ़ती हुई मांग को पूरा किया जा सके।

इसी को देखते हुए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इंसानों के बाद अब सरोगेसी तकनीक का गायों में सफल परीक्षण किया है। इसकी मदद से अब गायें भी बछिया को जन्म दे सकेंगी। जिससे भविष्य में गायों की संख्या बढ़ेगी और बढ़ती हुई दूध की मांग की आपूर्ति की जा सकेगी।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली के वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस तकनीक का सफल परीक्षण किया जा चुका है। इस परीक्षण के दौरान अभी तक 26 बछड़े प्राप्त किया जा चुके हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस तकनीक के अंतर्गत अच्छी नस्ल के सांड के वीर्य को एकत्र कर लिया जाता है। इसके बाद चुनी हुई नस्ल के अंडे लेकर भ्रूण तैयार किया जाता है, उसके बाद भ्रूण को गाय में प्रत्यारोपित किया जाता है। जिससे गाय एक बेहतर नस्ल के बछिया को जन्म देती है। जिससे भविष्य में ज्यादा मात्रा में दूध प्राप्त किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस सफल प्रयोग के बाद इसे अब धरातल में उतारा जाएगा ताकि किसान भाई इससे ज्यादा से ज़्यादा लाभान्वित हो पाएं। इससे बहुत जल्दी भारत में बढ़ती हुई दूध की मांग की आपूर्ति की जा सकेगी। इसका लाभ सबसे पहले उत्तर प्रदेश के किसान उठा पाएंगे, इसके बाद इस तकनीक को धीरे-धीरे पूरे देश में फैलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दुग्ध प्रसंस्करण एवं चारा संयंत्रों को बड़ी छूट देगी सरकार

इन दिनों केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें देश में दूध उत्पादन पर तेजी के फोकस कर रही हैं ताकि बाजार में बढ़ी हुई मांग की आपूर्ति की जा सके। इसके लिए बाजार में कई डेयरी कंपनियां आ गई है। जो दुग्ध प्रसंस्करण का काम करती हैं। ऐसी स्थिति में यदि किसान भाई दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सफल हो पाते है तो निश्चित रूप से यह किसानों के लिए फायदे का सौदा होगा और भविष्य में किसानों की आय तेजी से बढ़ती हुई दिखाई देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More