इस किस्म के आलू की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By: MeriKheti
Published on: 13-May-2023

आलू का सेवन प्रत्येक देश में किया जाता है। लेकिन, बहुत सारे स्थानों पर इसका भाव कम वहीं बहुत सारे स्थानों पर थोड़ा ज्यादा होता है। अब आलू की एक किस्म के आलू की काफी कीमत है। भारत आलू की पैदावार करने को लेकर विश्व में अपना अहम स्थान रखता है। आलू का उत्पादन करके देश के किसान भी बेहतरीन आमदनी करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार भी कृषकों को आलू की खेती करने हेतु प्रोत्साहित करती हैं। किसान भी बेहतरीन किस्म के बीजों का चयन करके बेहतरीन आमदनी किया करते हैं। उनका यही प्रयास करते हैं, कि उनको बेहतरीन आमदनी मिल जाए। भारत में आलू के भाव बहुत सस्ती होती है। बतादें, कि कभी 5 रुपये किलो तो अधिक से अधिक कई बार 50 रुपये प्रति किलो तक हो जाता है। परंतु, कुछ आलू की ऐसी भी किस्म है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाओगे।

सोने के भाव की बराबरी करता है इस आलू का दाम

आलू की विभिन्न प्रकार की किस्मे हैं। परंतु, आज आपको जिस आलू के भाव के बारे में बताने जा रहे हैं। उसको जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस आलू की कीमत में कोई भी व्यक्ति सुगमता से हाइटेक मोबाइल, टीवी और फ्रिज जैसे उत्पाद खरीद सकते हैं। लोग सोने के आभूषण निर्मित करने का स्वयं भी देख सकते हैं। ये भी पढ़े: इस राज्य ने 40 टन आलू को ओमान निर्यात किया, आलू की एमएसपी भी निर्धारित की गई

आलू की इस किस्म का क्या नाम है

आलू की इस किस्म का नाम अपने भाव की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहता है। इसका किस्म का नाम Le Bonnotte है . इसकी विशेष बात यह है, कि यह मात्र 10 दिनों के लिए ही बाजार में उपस्थित है। फिर भी लोग बहुत अधिक खर्च करने के बावजूद भी आलू नहीं मिल पाता।

इतना महंगा क्यों होता है यह आलू

फ्रांस में Ile de Noirmoutier नाम का एक द्वीप स्थिति है। यही पर Le Bonnotte आलू का उत्पादन किया जाता है। आप यह यह अनुमान लगा सकते हैं, कि मात्र 50 वर्गमीटर के खेत में ही इस प्रकार की खेती की जाती है। जनवरी माह के अंतर्गत Le Bonnotte की बुवाई करने के उपरांत इसकी खुदाई में 5 माह का वक्त लगता है। इसकी बेहतरीन ढंग से खेती में उर्वरक के तौर पर इसमें समुद्री शैवाल का इस्तेमाल किया जाता है। खाने में इसका स्वाद थोड़ा नमकीन होता है। सामान्यतः इसका उपयोग औषधीय रूप से किया जाता है। ये भी पढ़े: सीवीड की खेती के लिए आई नई तकनीक, सरकार से भी मिलेगी सहायता

Le Bonnotte आलू दुनिया का सर्वाधिक महंगा आलू है।

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि आलू का उत्पादन करने के कई सारे फायदे होते हैं। क्योंकि, इसका इस्तेमाल सामान्य तौर पर सूप, सलाद और क्रीम के रूप में किया जाता है। भारत में एक तोले स्वर्ण का भाव लगभग 50 से 60 हजार रुपये के मध्य होता है। इस आलू को ट्रेड इंडिया पर 56020 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत के अनुसार बेचा गया है। बाकी अन्य किसी आलू की इतनी ज्यादा कीमत पर आलू की बिक्री होने का कोई समाचार नहीं है। ऐसी हालत में Le Bonnotte ही दुनिया का सर्वाधिक महंगा आलू माना जाता है।

श्रेणी