आयुर्वेदिक दवाई की नजर से देखी जाने वाली इस सब्जी की कीमत जान आप हैरान हो जाऐंगे  

By: MeriKheti
Published on: 29-May-2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि हॉप शूट के फूल का उपयोग बियर बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही, इसकी टहनियों से सब्जी बनाई जाती है। इसको हर्बल मेडिसिन की द्रष्टि से भी देखा जाता है। विश्व के धनी लोगों को उन चीजों को खरीदने में अच्छा लगता है, जिनकी कीमत सातवे आसमान पर होती है। इसी प्रकार की एक सब्जी है, जिसको केवल अमीर लोग ही खा पाते हैं। इसकी कीमत इतनी अधिक होती है, कि मिडिल क्लास फैमिली को इसे खाने के लिए अपनी भूमि तक बेचनी पड़ जाएगी। दरअसल, हम जिस सब्जी के बारे में बात रहे हैं, उसका नाम है 'हॉप शूट' जिसकी कीमत 85 हजार से लेकर एक लाख रुपये किलो के बीच तक रहती है। वैश्विक बाजार में इस सब्जी की बेहद मांग है। परंतु, भारत में इसे केवल कुछ धनी लोगों के घर में ही खाया जाता है। मानी सी बात है, एक लाख रुपये की सब्जी खरीदने के लिए आपको अरबों-खरबों में कमाना पड़ेगा। आइए आगे आपको हम इस लेख में जानकारी देंगे कि किस वजह से यह सब्जी इतनी ज्यादा महंगी बिकती है। साथ ही, इसका सेवन करने से शरीर को क्या-क्या लाभ होता है।

हॉप शूट की गगनचुंबी महंगाई की क्या वजह है

हॉप शूट सब्जी का भाव जानकर सबके मन में पहला सवाल यही उठता है, कि आखिर यह सब्जी इतनी महंगी किस कारण से बिकती है। इसका गगनचुंबी कीमतों पर बिकने के पीछे वजह क्या है। जानकारी के लिए बतादें, कि सबसे पहली वजह तो यह है, कि इसे इतनी सुगमता से आप उत्पादित नहीं कर सकते। इसको उगाने में काफी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है और यह हर जगह पर उत्पादित नहीं की जा सकती है। यदि यह एक बार उग जाए तो फिर इसकी फसल को काटना सर्वाधिक परिश्रम का कार्य है। इस वजह से यह सब्जी इतनी ज्यादा महंगी बिकती है। ये भी देखें: कैसे करें चुकंदर की खेती; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

इसके अंदर कितने गुण मौजूद होते हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि हॉप शूट के फूल का इस्तेमाल बियर तैयार करने के लिए किया जाता है। साथ ही, इसकी टहनियों से सब्जी बनाई जाती है। इसको आयुर्वेदिक औषधि की भांति भी देखा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है, कि इसके अंतर्गत विटामिन B6, विटामिन C और विटामिन E के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद रहते हैं, ये चीजें इम्यून सिस्टम को काफी सक्रिय बनाती हैं।

हॉप शूट से कितने लाभ होते हैं

हॉप शूट के पौधे में विघमान नेचुरल ऑयल का त्वचा पर एक अच्छा असर होता है। इसके पौधे से त्वचा पर रेडनेस और जलन को कम करने में सहायता मिलती है। वहीं कुछ अध्ययनों के अनुसार, हॉप शूट के उपयोग से बालों को बहुत सारे लाभ होते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हॉप्स होते हैं, जो बालों का झड़ने एवं रूसी को कम किया करते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि हॉप शूट मांसपेशियों के दर्द सहित शरीर के दर्द को भी भगाने में काफी सहायता प्रदान करता है। हॉप शूट शरीर के मेटाबोलिज्म को तीव्र करता है, जो कि पाचनतंत्र के लिए काफी बेहतर होता है। विश्लेषकों के अनुसार, हॉप शूट जरूरी तेलों से परिपूर्ण होता है, जो अच्छी नींद देने में सहायता करते हैं।

श्रेणी