खरबूजे की खेती के लिए 5 अव्वल दर्जे की किस्मों की जानकारी

By: Merikheti
Published on: 20-Mar-2024

किसान भाइयों के लिए खरबूजे की खेती गर्मियों में काफी लाभदायक साबित होती है। गर्मियों के लिए खरबूज की खेती करना किसानों के लिए बड़े मुनाफे का सौदा है। यदि आप भी खरबूजे की खेती करने का विचार बना रहे हैं, आज का यह लेख आपके लिए ही है। 

क्योंकि, आज के इस लेख में हम आपको खरबूजे की टॉप 5 उन्नत किस्मों की जानकारी प्रदान करेंगे। दरअसल, हम उन किस्मों से आपका परिचय कराएंगे जो कि उच्च तापमान में भी शानदार उत्पादन देने में सक्षम हैं। बाजार में गर्मियों के दौरान खरबूजों की मांग में काफी बढ़ा इजाफा देखने को मिलता है।

सर्वाधिक खरबूजे की खेती करने वाले राज्य इस प्रकार हैं

दरअसल, खरबूजे की खेती ऐसे में अगर आप अपने खेत में खरबूजे की उन्नत किस्मों की खेती (Cultivation of Varieties of Melon) करते हैं, तो आप अच्छा मुनाफा हांसिल कर सकते हैं। 

इसी कड़ी में आज हम आपके लिए खरबूजे की टॉप 5 उन्नत किस्मों की जानकारी लेकर आए हैं। खरबूजे की ये किस्में पूसा शरबती (एस-445), पूसी मधुरस, हरा मधु, आई.वी.एम.एम.3 और पंजाब सुनहरी (Pusa Sharbati (S-445), Pusa Madhuras, Hara Madhu, IVMM3 and Punjab Golden) हैं। 

ये समस्त किस्में 22 से 25 डिग्री सेल्सियस में शानदार उत्पादन देती हैं। इसके अतिरिक्त खरबूजे की ये किस्में कम समयावधि में शीघ्रता से पककर तैयार हो जाती हैं। 

बतादें, कि खरबूजे की खेती हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों के द्वारा सबसे ज्यादा की जाती है।

खरबूजे की टॉप 5 उन्नत किस्में निम्नलिखित हैं 

खरबूजे की पूसा शरबती (एस-445) किस्म: खरबूजे की यह किस्म किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक होती है। खरबूजे की पूसा शरबती (एस-445) किस्म के फल गोल, मध्यम आकार के होते हैं। इसकी फसल के छिलके हल्के गुलाबी होते हैं। साथ ही, इसका गूदा मोटा और नारंगी होता है।

ये भी पढ़ें: किसान कुलविंदर परंपरागत खेती की बजाए खरबूजे की खेती शुरू कर बना मालामाल

खरबूजे की पूसा मधुरस किस्म: खरबूजे की पूसा मधुरस किस्म के फल भी गोल और चपटे होते हैं। इसके फल गहरे हरे रंग के होते हैं। इस फल का गूदा भी नारंगी होता है। पूसा मधुरस किस्म के फल का औसतन वजन 700 ग्राम तक होता है।

खरबूजे की हरा मधु किस्म: इस किस्म के फल पर भी हरे रंग की धारियां उपस्थित होती हैं। हरा मधु किस्म के खरबूजे हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका गूदा बेहद रसीला होता है।

खरबूजे की आई.वी.एम.एम.3 किस्म: I.V.M.M.3 किस्म के खरबूजे हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका गूदा मीठा और नारंगी रंग का होता है। वहीं, इस किस्म के खरबूजे का औसतन भार लगभग 500-600 ग्राम होता है।

खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म: खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म के फल गोलाकार और हल्के पीले रंग के होते हैं। साथ ही, इस किस्म के फल का गूदा नारंगी होता है। इसके साथ ही पंजाब सुनहरी किस्म का खरबूजा रसदार होता है।

श्रेणी