पुष्कर पशु मेले में आए अनमोल और राजा नाम के भैंसों ने खींचा सबका ध्यान

Published on: 27-Nov-2023

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि राजस्थान के अजमेर जनपद में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में विभिन्न राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं को साथ लेकर आए हैं। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में प्रति वर्ष विभिन्न उन्नत नस्ल के पशु यहां आकर के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनते हैं। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी करोड़ों की कीमत के भैंसे बिक्री के लिए आए हैं। इनमें से हरियाणा एवं गुजरात से 2 भैंसे यहां आए, जिन्हें देखकर लोग काफी हैरान रह गए। यह दोनों भैंसे पुष्कर में आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए है। हरियाणा से आए ‘अनमोल’ एवं गुजरात से आए ‘राजा’ की कीमत लगभग 10 से 12 करोड़ रुपए है। हरियाणा से आए ‘अनमोल’ का वजन 1570 किलो है। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे की कीमत 11 करोड़ रुपए लगाई गई है। अपने आकार एवं कीमत के कारण यह भैंसा पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हरियाणा के सिरसा निवासी भैंसा मालिक हरविंदर सिंह का कहना है, कि अनमोल की आयु फिलहाल महज 8 वर्ष है। वहीं, इसके जन्म के समय इसका वजन 80 किलो था। वर्तमान में 5.8 फीट ऊंचे मुर्रा नस्ल के अनमोल का वजन लगभग 1570 किलोग्राम है। परंतु, विगत वर्ष इसका वजन 1400 किलो था।

अनमोल भैंसे के ब्रीडिंग के जरिए 150 बच्चे पैदा हो चुके हैं 

हरविंदर का दावा है, कि 8 वर्ष के अनमोल के ब्रीडिंग के माध्यम से अब तक 150 बच्चे पैदा हो चुके हैं। अनमोल का सीमन विक्रय करके वो प्रति माह 8 लाख रुपए कमाते हैं। इसके सीमन से उत्पन्न होने वाली भैंस का वजन 40 से 50 किलो के आसपास रहता है। अनमोल की खुराक एवं अन्य खर्चे मिलाकर प्रति माह 2.50 से 3 लाख रुपये खर्च होते हैं। अनमोल की देखभाल के लिए 2 लोग सदैव रहते हैं, जिन्हें अलग से सैलरी भी दी जाती है।

ये भी पढ़ें:
डेयरी व्यवसाय के लिए इस नस्ल की भैंस को शानदार माना जाता है

अनमोल नाम के भैंसे की प्रतिदिन की खुराक कितनी है 

अनमोल को खाना यानी कि खुराक के रूप में केले और अंडे दिए जाते हैं। प्रतिदिन 5 किलो फल प्रदान किए जाते हैं, जिसमें 20 आमलेट, 20 केले और 5 किलो दूध प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त अनमोल को खाने के लिए कुट्टी, जौ और मक्का का दलिया सुबह देते हैं। वहीं, इसकी दिन में लगभग तीन से चार बार मालिश की जाती है। इसका प्रतिदिन खाने का खर्चा 2 से 3 हजार रुपए पड़ता है।

राजा भैंसा की कीमत और उसका प्रतिदिन का खर्चा 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि पुष्कर मेले में गुजरात से आए राजा की कीमत 10 करोड़ रुपए है। यह भैंसा भी पुष्कर पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राजा नाम के भैंसे की एक दिन की खुराक का खर्चा 3 से 4 हजार रुपए के आसपास होता है। 

ये भी पढ़ें:
किसान कुंभ में आए 9 करोड़ के भैंसे ने खींचा सबका ध्यान

राजा एक जाफराबादी नस्ल का भैंसा है 

राजा भैंसा के मालिक ने बताया है, कि गुजरात से इस भैंसे को पुष्कर मिलन में बिक्री के लिए लाया गया है। यह एक जाफराबादी नस्ल का भैंसा है। राजा का समकुल वजन तकरीबन 1300 किलो है एवं लंबाई 11 फीट है। राजा के खान पान की एक दिन की लागत तकरीबन 3 से 4 हजार रुपए आती है। इस भैंसे की मां प्रतिदिन 24 लीटर तक दूध देती है।

राजा भैंसा पहली बार पुष्कर मेले में पहुंचा है 

राजा के मालिक ने बताया है कि राजा को पुष्कर पहली बार लेकर आए हैं। अनुमानित कीमत लगभग इसकी 10 करोड़ रुपए लगाई है। मालिक ने बताया है, कि इस बार आशा है, कि पुष्कर मेला समाप्त होने से पूर्व ये बिक जाएगा। इस भैंसे की नस्ल के बारे में जिसको जानकारी होगी, तो वह इसे अवश्य खरीदेगा।

श्रेणी
Ad