मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार देती है लोन, जाने कहॉ करे आवेदन

Published on: 06-Aug-2024
Updated on: 06-Aug-2024
मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार देती है लोन, जाने कहॉ करे आवेदन
समाचार सरकारी योजनाएं

जनसंख्या वृद्धि खाद्य उत्पादन में कमी के कारण मछली पालन की मांग तेजी से बढ़ी है। मछली पालन में मुनाफे की संभावनाएँ बढ़ गईं क्योंकि मछलियों को एक प्रमुख भोज्य पदार्थ के रूप में पसंद किया जाता है। यह क्षेत्र तेजी से बदल रहा है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) - जो भारत सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की है। योजना का लक्ष्य किसानों और मछुआरों को पैसे देना और उन्हें मछली पालन में प्रशिक्षण देना है। 

यदि आप मछली पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसे नहीं हैं, तो आप इस योजना से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

तालाब बनाने या सुधारने के लिए सरकार देती है 50% अनुदान

किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब बनाने या सुधारने के लिए 50% अनुदान मिलता है। किसान, मछुआरे, मत्स्य विकास निगम, मछली श्रमिक, मछली विक्रेता, स्वयं सहायता समूह और अन्य संबंधित संस्थाएँ इस योजना से लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज खोलने पर सरकार किसानों को देगी 50 प्रतिशत अनुदान

किसानों को लोन पाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाना होगा। उन्हें 4% की ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का सस्ता लोन मिल सकता है।

समय पर लोन चुकाने पर ब्याज छूट का भी लाभ मिलता है। किसान पहले चरण में 50,000 रुपए या 1,00,000 रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिसे समय पर चुकाने पर अधिक लोन भी मिल सकता है।      

किसानों को इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

किसानों को इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण देना होगा।

पीएम मत्स्य संपदा योजना (PMMsy) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, या आप अपने क्षेत्र के जिला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।