आज हम आपको इस लेख में सबसे महंगे ब्लैक डायमंड एप्पल के बारे में बताऐंगे। दरअसल, इस सेब का उत्पादन करना काफी आसान नहीं होता है। एक ब्लैक डायमंड एप्पल की कीमत तकरीबन 500 रुपये तक होती है।
आपने अब तक सिर्फ लाल और हरे रंग का सेब ही बाजार या रसोई में देखा होगा। परंतु, आपने शायद ही कभी काले रंग का सेब देखा हो।
आपको सुनकर भी आश्चर्य हो रहा होगा कि काले रंग का भी कोई सेब होता है। बतादें, कि अन्य फलों की भांति ही सेब की भी बहुत सारी वैरायटी होती हैं, जिनका स्वाद और गुण भी बिल्कुल अलग होता है।
सामान्य दिनों में भी सेब की कीमतें भी काफी अच्छी रहती हैं। आज हम आपको जिस सेब के विषय में बताने जा रहे हैं, उसे 'ब्लैक डायमंड एप्पल' के नाम से जाना जाता है।
ब्लैक डायमंड एप्पल भूटान की पहाड़ियों वाले स्थान पर उगाया जाता है। सेब की इस किस्म को 'हुआ नियू' भी कहा जाता है। इस सेब के स्वाद की बात की जाए तो इसका स्वाद कुरकुरा और रसदार होता है।
ये भी पढ़ें: सेब की फसल इस कारण से हुई प्रभावित, राज्य के हजारों किसानों को नुकसान
इसमें इनसोल्युबल फ़ाइबर भी मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। ब्लैक डायमंड एप्पल में विटामिन सी और ए के साथ-साथ पोटेशियम एवं आयरन भी भरपूर मात्रा होती है।
ब्लैक डायमंड एप्पल एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। साथ ही, शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायता करता है।
ब्लैक डायमंड एप्पल को उगाने में काफी सावधानी और विशेष तरह के स्किल्स की जरूरत पड़ती है। इसके अतिरिक्त उत्पादन के मामले में यह सेब दूसरे सेबों के मुकाबले में कम उगता है, जिसकी वजह से ब्लैक डायमंड एप्पल इतने ज्यादा महंगे होते हैं।
काले सेब के पेड़ को फलदार बनने के लिए 8 वर्ष का समय लगता है। काले सेब की खेती करना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।