नमस्कार किसान साथियों, हम सब यह जानते हैं कि आज के समय में बिना मशीनरी के कृषि करना बेहद कठिन हो गया है। जमाने के साथ कदम ताल मिलाकर चलने के लिए आपको पारंपरिक तौर तरीकों को छोड़कर नए और आधुनिक कृषि यंत्रों की तरफ रुख करना चाहिए। खेती में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला महत्वपूर्ण कृषि यंत्र ट्रैक्टर है। इसलिए आज हम आपके लिए एक शानदार ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आए हैं। वह ट्रेक्टर है महिंद्रा 275 डीआई टी यू जिसको पहले “महिंद्रा 275 डीआई भूमिपुत्र” के नाम से जाना जाता था, जो महिंद्रा की प्रसिद्ध 275 डीआई सीरीज का एक खास और भरोसेमंद मॉडल था। यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था और अपनी मजबूती व टिकाऊपन के कारण काफी लोकप्रिय रहा।
महिंद्रा 275 डीआई भूमिपुत्र को खास तौर पर खेती से जुड़े कठिन कार्यों के लिए डिजाइन किया गया था। इसकी मजबूत बॉडी और संतुलित डिजाइन इसे अलग-अलग तरह की मिट्टी और खेतों की परिस्थितियों में काम करने योग्य बनाती थी। यही वजह है कि किसानों ने इसे लंबे समय तक अपनाए रखा। इसके बाद महिंद्रा 275 को नए और अपडेटेड रूप में बाजार में उतारा गया। यह ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। चाहे जुताई हो, बुवाई हो या ढुलाई, यह ट्रैक्टर हर काम में भरोसेमंद प्रदर्शन देता है।
महिंद्रा 275 ट्रैक्टर में 39 हॉर्सपावर का दमदार इंजन दिया गया है, जो भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। लंबे समय तक बिना रुके काम करने के लिए इसमें 47 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है, जिससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बचते हैं।
यह ट्रैक्टर 1200 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे भारी इम्प्लीमेंट्स को उठाना और चलाना आसान हो जाता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो अलग-अलग गति पर काम करने की सुविधा देते हैं और संचालन को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाते हैं।
महिंद्रा 275 डीआई टी यू में ड्राई टाइप सिंगल और डुअल क्लच के विकल्प मौजूद हैं। बेहतर सुरक्षा और नियंत्रण के लिए इसमें ऑयल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं, जो फिसलन और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं।
फीचर्स की बात करें तो इंजन तकनीक के लिहाज से इसमें 3-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 33.4 हॉर्सपावर की अधिकतम PTO पावर प्रदान करता है। इसकी वजह से यह ट्रैक्टर हर तरह के काम को बड़ी ही आसानी से पूरा कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस ट्रैक्टर में 540 RPM PTO विकल्प की वजह से यह कल्टीवेटर, रोटरी टिलर और हल जैसे कई कृषि उपकरणों के साथ बेहतर तालमेल बिठाता है। इसलिए किसान अपने कृषि कार्यों को कम समय और कम परिश्रम में सहजता से पूरा कर लेते हैं।
महिंद्रा 275 डीआई टी यू में पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूथ रहती है। इसकी वजह से ट्रैक्टर चालक किसान को गियर बदलने में कोई समस्या नहीं होती वह बड़े आराम से जरूरत के अनुसार आसानी से गियर बदल सकता है। इसके अलावा इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 31.2 किमी प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 13.56 किमी प्रति घंटा है, जो इसे खेतों के साथ-साथ सड़क पर भी उपयोगी बनाती है। इसकी वजह से यह ट्रैक्टर ना केवल बुवाई और जुताई बल्कि ढुलाई का कार्य भी काफी कम समय में पूरा कर सकता है।
महिंद्रा 275 डीआई टी यू एक 2-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, जिसमें आगे 6.00 x 16 और पीछे 13.6 x 28 या 12.4 x 28 साइज के टायर मिलते हैं। ये टायर शानदार ग्रिप, स्थिरता और ट्रैक्शन प्रदान करते हैं, जिससे ट्रैक्टर कठिन परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखता है। इसकी वजह से यह हर तरह के ऊंचे नीचे ऊबड़ खाबड़ रास्तों और खेतों में जबरदस्त प्रदर्शन करता है। यही वजह है कि आज भी यह ट्रैक्टर किसानों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय और विश्वसनीय बना हुआ है।
किसानों के लिए ट्रेक्टर खरीदते समय सबसे जरूरी चीज कीमत होती है। अनगिनत चुनौतियों पर किसान की जेब का बजट निर्भर करता है। महिंद्रा 275 डीआई टी यू की एक्स-शोरूम कीमत ₹ 6.13 से शुरू होकर ₹ 6.38 लाख तक जाती है। इसकी विशेषताओं को देखते हुए यह काफी किफायती ट्रैक्टर है।इस ट्रैक्टर की कीमत अलग अलग राज्यों में RTO और टैक्स पॉलिसी के चलते भिन्न हो सकती हैं।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही महिंद्रा, जॉन डियर ट्रैक्टर, वीएसटी, कुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।