Mahindra Yuvo 575 DI VS John Deere 5045 D – कौन है बेहतर विकल्प? जानिए पूरी तुलना

Published on: 07-May-2025
Updated on: 07-May-2025
Mahindra Yuvo 575 DI VS John Deere 5045 D
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

किसान भाइयों, जैसा कि आप जानते हैं Mahindra और John Deere दोनों ही भारत की प्रतिष्ठित ट्रैक्टर निर्माता कंपनियाँ हैं। 

ये कंपनियाँ वर्षों से किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ट्रैक्टर उपलब्ध करवा रही हैं। इन दोनों ब्रांड्स के ट्रैक्टर खेतों में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जाने जाते हैं, साथ ही ये ईंधन की बचत भी करते हैं, जिससे किसानों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Mahindra Yuvo 575 DIऔर John Deere 5045 D ट्रैक्टरों की तुलनात्मक समीक्षा, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही ट्रैक्टर चुन सकें।

इंजन की ताकत और परफॉर्मेंस:

दोनों ही ट्रैक्टर दमदार इंजन के साथ आते हैं।

  • John Deere 5045 D में 45 हॉर्सपावर का इंजन और 3 सिलेंडर मिलते हैं।
  • Mahindra Yuvo 575 DI में 47 हॉर्सपावर का इंजन है, जो थोड़ी अधिक ताकत देता है और इसमें भी 3 सिलेंडर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: जॉन डियर 5045 D ट्रैक्टर खरीदे और उम्मीद से ज्यादा माइलेज़ पाए

दोनों ट्रैक्टरों की इंजन रेटेड RPM 2100 है।

  • John Deere में ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर होता है,
  • जबकि Mahindra Yuvo 575 DI में ऑइल बाथ टाइप प्री-क्लीनर एयर फिल्टर दिया गया है।

PTO (पावर टेक ऑफ) की बात करें तो:

  • John Deere 5045 D देता है 38.2 HP पीटीओ पावर, जबकि Mahindra Yuvo 575 DI बनाता है 41.1 HP PTO पावर।

गियरबॉक्स और ब्रेक सिस्टम:

  •  Mahindra Yuvo 575 DI में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ सिंक्रो शटल गियरबॉक्स मिलता है।
  •  वहीं John Deere 5045 D में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर होते हैं।
  • दोनों ही ट्रैक्टरों में मल्टी डिस्क ऑयल इम्मरसेड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग दी गई है, जो ट्रैक्टर को अधिक नियंत्रण में रखते हैं।

ये भी पढ़ें: अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

टायर और वजन उठाने की क्षमता:

  • दोनों ट्रैक्टरों के फ्रंट टायर समान हैं – 6.00 x 16
  • रियर टायर Mahindra में थोड़े बड़े हैं (14.9 x 28) जबकि John Deere में 13.6 x 28 हैं।
  • वजन उठाने की क्षमता John Deere की ज्यादा है – 1600 किलोग्राम, जबकि Mahindra की 1500 किलोग्राम है।

 कीमत में अंतर:

  • John Deere 5045 D की कीमत लगभग ₹7.20 लाख से ₹7.89 लाख तक होती है।
  • Mahindra Yuvo 575 DI की कीमत ₹8.19 लाख से ₹8.41 लाख के बीच है।

दोनों ट्रैक्टरों की कीमतें उनके फीचर्स और प्रदर्शन के अनुसार तय की गई हैं।

अगर आप थोड़ी ज्यादा ताकत और आधुनिक गियर विकल्प चाहते हैं तो Mahindra Yuvo 575 DI आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर बजट थोड़ा कम है और विश्वसनीय परफॉर्मेंस चाहिए तो John Deere 5045 D एक ठोस विकल्प रहेगा।