मेरीखेती ने सितंबर माह की किसान पंचायत का आयोजन किया

Published on: 26-Sep-2023

Merikheti.com के द्वारा 25 सितंबर 2023 दिन सोमवार को भरतपुर (राजस्थान) के गाँव मुढोता में आयोजित की गयी। मासिक किसान पंचायत के दौरान किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों एवं तकनीकों के बारे में बताया गया था। Merikheti.com द्वारा प्रत्येक माह किसान मासिक पंचायत का आयोजन किया जाता है। जिससे कि किसानों को वर्तमान में कृषि क्षेत्र में हुए परिवर्तन के बारे में बताया जा सके साथ ही उनकी आय में बढ़ोत्तरी करके उनको अच्छे ढंग से अपना जीवन यापन करने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:
मेरीखेती द्वारा अड्डा-पाली में आयोजित मासिक किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया
डा, उदयभान सिंह डीन कृषि महाविद्यालय कुम्हेर (भरतपुर) ने संबोधन के दौरान नवीन किस्मों एवं जैविक विधि से खेती करने को लेकर काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। डा, उदयभान सिंह जी ने अपने जीवन में कृषि क्षेत्र के लिए काफी योगदान दिया है। किसानों को नवाचार और नवीन तकनीकों से खेती किसानी करने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। डा. उदयभान सिंह कृषि क्षेत्र की काफी अच्छी समझ रखते हैं। मेरीखेती की इस मासिक पंचायत में जैविक ढ़ंग से कृषि करने को लेकर काफी अहम विषयों पर वार्तालाप किया गया। डा, रामफूल पूनिया ने किसान पंचायत में संबोधन के दौरान जैविक खेती की महत्ता एवं उससे होने वाले अनेकों फायदों के विषय में बताया। इसके साथ-साथ उन्होंने किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों के विषय में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक मुनाफा पाने के लिए पारंपरिक खेती की लीक से हटकर आधुनिक एवं नवीन कृषि तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। कुंवर सिंह ततामड (FPO) ने किसान पंचायत के दौरान किसानों को संगठित होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा किसानों में एकता होनी बेहद जरूरी है। अगर किसान संगठित रहेंगे तो उनको कृषि क्षेत्र में अपनी बात रखने का एक पर्याप्त अवसर मिलेगा। किसान पंचायत में मेरीखेती की टीम, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।

श्रेणी