प्रगतिशील किसान सत्यवान ने इस तरह की खेती से कमाया बेहतरीन मुनाफा

Published on: 19-Dec-2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि सफल किसान की इस सीरीज में आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं, जो जैविक तथा प्राकृतिक खेती के माध्यम से लाखों में मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। भारत में जहां एक तरफ खेती में जमकर रसायनों का उपयोग किया जा रहा है, तो वहीं आज भी कुछ किसान ऐसे हैं जो जैविक तथा प्राकृतिक खेती के माध्यम से शानदार मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। बतादें, कि इन्हीं में से एक प्रगतिशील किसान सत्यवान भी है। वर्तमान में सत्यवान खेती तथा डेयरी फार्मिंग की सहायता से लाखों रुपये की आमदनी कमा रहे हैं।

किसान को केवल शानदार भूमि ही मालामाल बना सकती है 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि प्रगतिशील किसान सत्यवान का कहना है, कि वह दिल्ली के दरियापुर कलां गांव के मूल निवासी हैं। साथ ही, यह प्राकृतिक खेती के जरिए लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं। सत्यवान खेती के अतिरिक्त देसी गाय का भी पालन करते हैं। वह अंतर फसलें भी उगा रहे हैं, जिसकी वजह से आज कृषकों के लिए एक उदाहरण भी बन गए हैं। सत्यवान का कहना है, कि 'यदि धरती बलवान होगी तो किसान धनवान होगा', इससे उनका तात्पर्य यह है, कि ज्यादा कीटनाशकों के इस्तेमाल की वजह हमारी मृदा पूर्णतय जीवांश रहित हो चुकी है। बतादें, कि इस वजह से फसलों में बीमारियां लगनी शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:
प्राकृतिक खेती से किसानों को होगा फायदा, जल्द ही देश के किसान होंगे मालामाल

किसान अपनी 20 एकड़ जमीन में खेती करता है 

उन्होंने बताया कि, वह 5 एकड़ खेत में सिर्फ प्राकृतिक खेती ही करते हैं और उनके पास समकुल जोत के लिए 20 एकड़ भूमि है। सत्यवान धान, गेहूं, गन्ना और मटर सहित अन्य विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपने खेत में सब्जियों की नर्सरी भी तैयार करते हैं, जिसे शानदार कीमतों में कृषकों को बेच देते हैं।

श्रेणी