Red Gold : केसर की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

By: Merikheti
Published on: 15-Jan-2024

कृषक भाई केसर की खेती कर काफी शानदार फायदा हांसिल कर सकते हैं। कृषक इसके लिए उन्हें कुछ विशेष बातों का ख्याल पड़ेगा। खानपान की सामग्रियों से लेकर पूजा पाठ और औषधियों में केसर का उपयोग किया जाता है। केसर की मांग बाजार में वर्ष भर बनी रहती है। ऐसी स्थिति में यदि आप परंपरागत फसलों का उत्पादन करके ऊब गए हैं, तो आप केसर की खेती कर सकते हैं। केसर की खेती में मुनाफा भी काफी ज्यादा होता है। बाजार में यह ऊंची कीमतों पर बिकती है। केसर को लाल सोना मतलब कि रेड गोल्ड भी कहा जाता है। बाजार में आज के दौरान 1 किलो केसर की कीमत 3 लाख रुपये तक हैं।

केसर की खेती के लिए मृदा एवं जलवायु 

कृषक भाइयों को केसर की खेती के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। केसर की खेती के लिए ठंडी एवं शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। भारत में केसर की खेती प्रमुख रूप से जम्मू और कश्मीर में की जाती है। केसर की खेती के लिए बेहतरीन जल निकासी वाली रेतीली दोमट मृदा शानदार होती है। केसर के बीज काफी ज्यादा छोटे होते हैं। इस वजह से इन्हें उगाने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग करना होता है। साथ ही, इसके शानदार रखरखाव की भी जरूरत पड़ती है। इसकी खेती के लिए समय-समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण व कीट नियंत्रण की जरूरत होती है। केसर की फसल 7-8 महीने में पककर तैयार हो जाती है। फसल पकने के पश्चात केसर के फूलों को तोड़कर सुखाया जाता है। सूखे केसर को छीलकर बाजार में बेचा जाता है। 


ये भी पढ़ें: जानें केसर से भी महंगे वनीला पौधे से संबंधित जानकारी

केसर की खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

विशेषज्ञों के मुताबिक, केसर की खेती के लिए खेत की मृदा को बेहतर ढ़ंग से तैयार करें। मृदा की 2-3 बार जुताई करें फिर उसके बाद उसे एकसार कर दें। केसर के बीज की सितंबर-अक्टूबर माह के दौरान बिजाई की जाती है। बीज की 2-3 सेंटीमीटर गहराई में बिजाई करनी चाहिए। वहीं, इसकी फसल की नियमित तोर पर सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। विशेष तौर पर फूल आने के दौरान और फसल पकने के समय ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता होती है। फसल को वक्त-वक्त पर खाद और उर्वरक की जरूरत पड़ती है। केसर की फसल में खरपतवार का होना नुकसानदायक होता है। इस वजह से इन पर नियंत्रण भी आवश्यक है।

श्रेणी