महिला किसान शिखा चौधरी ने अन्य महिलाओं व युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं

Published on: 27-Sep-2023

किसान शिखा चौधरी बाकी महिलाओं के लिए आदर्श हैं। वह अपने परिश्रम और समझदारी से आज काफी मुनाफा अर्जित करने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं, कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। अगर हम बात करें देश की राजनीति एवं या फिर कृषि क्षेत्र, आज हम आपको एक ऐसी ही महिला किसान की दास्ताँ बताएंगे जो अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। यह महिला किसान बेहद मुनाफा अर्जित कर रहीं हैं। आगे इस लेख में आपको बताऐंगे इस महिला किसान शिखा चौधरी के विषय में।

महिला किसान शिखा चौधरी कहाँ की रहने वाली हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि यह किसान महिला शिखा चौधरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद की रहने वाली हैं। यह एक महिला किसान होने के साथ महिला कृषि-उद्यमी भी हैं। महिला किसान ने KVK की सहायता से खाद्य उत्पादों के विपणन की जानकारी हांसिल की और आज के समय में अच्छा मुनाफा हांसिल कर रहीं हैं। इसके अतिरिक्त ये एक महिला स्वयं सहायता समूह का भी प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रारंभिक समय में इन पर बहुत सारी जिम्मेदारी थीं। साथ ही, मंदी आ जाने की वजह से जनपद में नौकरी के अवसर भी कम हो गए। इन सब बातों का ख्याल रखते हुए शिखा ने एक स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें:
आर्थिक तंगी के चलते महिला किसान ने शुरू की मशरूम की खेती, आज कमा रही लाखों का मुनाफा

शिखा चौधरी ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए

साल 2017-18 के मुकाबले में फिलहाल उनका समूह 1 लाख 38 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी कमा रहा है। शिखा चौधरी ने बाकी बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार प्रदान किया है।

शिखा चौधरी ने तैयार किए विभिन्न उत्पाद

शिखा के परिवार के पास 10 कनाल भूमि का टुकड़ा है। जहां पर वह गेहूं, धान और सब्जियों की खेती करती हैं। इसके साथ ही शिखा ओएस्टर मशरूम की खेती और विपणन में लगी हुई हैं। साल 2016 में केवीके की ओर से आयोजित व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रसंस्करण के साथ खाद्य विपणन उत्पादों के बहुत सारे पहलुओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने अपने समूह के कई सारे उत्पाद तैयार किए, जिनमें सीरा, सेपुबादी, दलिया, अचार, आम पाउडर, त्रिफला चूर्ण, सिवई इत्यादि शम्मिलित हैं।

श्रेणी