रंगीन फूल गोभी उगा कर किसान हो रहें हैं मालामाल, जाने कैसे कर सकते हैं इसकी खेती

रंगीन फूलगोभी उगा कर किसान हो रहें हैं मालामाल, जाने कैसे कर सकते हैं इसकी खेती

0

आजकल भारत के किसान पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो गए हैं। फसल का उत्पादन करते हुए वह अलग अलग तरह की फसलें उगाने की कोशिश करते हैं। आजकल बाजार में डिमांड के हिसाब से किसान भी अपने कृषि करने के तरीके और फसलों की किस्म को बदल रहे हैं। यहां पर किसानों की ज्यादा से ज्यादा कोशिश रहती है, कि वह डिमांड के हिसाब से फसल का उत्पादन करते हुए मुनाफा कमा सकें। सर्दियों में उत्तर भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां पर गोभी की सब्जी ना बनाई जाती हो। आप सभी ने सफेद गोभी के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी रंग बिरंगी यानी की पीली और बैंगनी रंग के फूल गोभी देखी है?

रंगीन फूलगोभी की खेती

हो सकता है कुछ लोगों ने आजकल बाजार में यह रंग बिरंगी फूल गोभी देखी भी हो। किसानों के हवाले से मानें तो यह फूल गोभी आजकल किसानों को बहुत ज्यादा मुनाफा दे रही है और इसका उत्पादन उनके लिए काफी लाभकारी है। फूलगोभी की कई तरह की किस्म होती हैं और यह रंगीन गोभी भी उन्हीं में से एक हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि इस फूलगोभी में किसी भी तरह का आर्टिफिशियल रंग नहीं डाला जाता है। बल्कि यह प्राकृतिक तौर पर ही ऐसी दिखाई देती है। आइए, जानते हैं रंगीन फूलगोभी की खेती से जुड़ी अहम बातें।

पोषक तत्वों से भरपूर रंगीन फूल गोभी

अलग-अलग रंगों में आ रही फूल गोभी देखने में तो सुंदर लगती ही है। साथ ही, यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। विशेषज्ञों की मानें तो पीले रंग की फूलगोभी में कैरोटेना नामक तत्व और बैंगनी रंग की गोभी में एलेंटीना तत्व पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। साथ ही, यह दोनों तरह की फूल गोभी कैंसर से बचाव करने में भी मदद करती हैं। सफेद फूल गोभी के मुकाबले रंगीन फूल गोभी में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक आदि के गुण भी पाए जाते हैं। रंगीन गोभी बुज़ुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभदायक है। अगर आप रंगीन फूलगोभी का सेवन करते हैं, तो यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है।

ये भी देखें: ब्रोकली की नई वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक का सहारा लेकर पहाड़ी राज्यों के किसान कमा रहे हैं अच्छा मुनाफा, आप भी जानिए पूरी प्रक्रिया

कैसी होनी चाहिए रंगीन फूल गोभी की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु

सामान्य फूल गोभी की तरह इसकी खेती के लिए भी ठंडी और नमी वाली जलवायु उपयुक्त होती है। तापमान की बात की जाए तो पौधे के अच्छी तरह से विकास के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान उपयुक्त माना गया है। रंगीन फूल गोभी का उत्पादन अगर आप करना चाहते हैं, तो ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें जिसमें जीवाश्म की अधिकता हो। इसके अलावा अच्छी तरह से जल निकासी वाली व्यवस्था को अपनाएं। ताकि फसल में पानी खड़ा ना हो। मिट्टी का पी.एच. बैलेंस 5.5 से 6.6 के बीच होना चाहिए।

रंगीन फूल गोभी की बुवाई कैसे करें?

सबसे पहले खेत की तीन से चार बार जुदाई करके उसे समतल बना लें। रंगीन फूल गोभी बनाने के लिए पौधों की नर्सरी तैयार करना बेहद जरूरी है। आप लगभग 1 हेक्टेयर की जमीन में 200 से 250 ग्राम नर्सरी में बीज लगाने के बाद जब पौधे 4-5 सप्ताह के हो जाएं, तो उन्हें खेतों में लगाना चाहिए। पौधों को 60*60 या 60*45 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाएं और एक बार पौधे लगाने के बाद थोड़ी सिंचाई ज़रूर करें। मौसम की बात की जाए तो चमकी फूल गोभी को लगाने के लिए सितंबर से अक्टूबर का समय काफी सही माना जाता है।

किस तरह से होगी रंगीन फूल गोभी में खाद और सिंचाई

किसी भी फसल की अच्छी उपज के लिए उसमें खाद डालना बेहद जरूरी है। रंगीन फूल गोभी में आप घर की बनी हुई गोबर की खाद मिट्टी में मिला कर डाल सकते हैं। मिट्टी आदि की जांच के हिसाब से आप उसमें अपने अनुसार रासायनिक खाद भी डाल सकते हैं। अगर आपने मिट्टी की जांच नहीं करवाई है, तो 120 किलो नाइट्रोनस 60 किलो फॉस्फोरस और 40 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डालें। गोबर की खाद और कंपोस्ट को पौधों की रोपाई से 15 दिन पहले ही मिट्टी में मिला दें। अगर आप चाहते हैं, कि आप की फसल का उत्पादन अच्छे से हो और पौधों का विकास भी सही बना रहे तो 10 से 15 दिन के समय में सिंचाई जरूर करते रहें।

कितने दिनों में तैयार होती है रंगीन फूल गोभी की फसल

पौधों की रोपाई के बाद 100-110 दिनों बाद फसल काटने के लिए तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर जमीन से 200-300 क्विंटल गोभी की फसल प्राप्त होती है। सामान्य फूल गोभी के मुकाबले रंगीन फूलगोभी की आजकल बाजार में बेहद डिमांड है। इसलिए बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है और किसानों को बढ़िया मुनाफा भी मिल जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More