किसान इस विदेशी फल की खेती करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं

By: MeriKheti
Published on: 02-Jun-2023

आज हम आपको दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाने वाले एवोकाडो के विषय में बताने जा रहे हैं। बतादें कि एवोकाडो गर्म जलवायु में उत्पादित होने वाला फल है। भारत के भी कुछ इलाकों की जलवायु समान ही है, इस वजह से यहां के किसान इस फल की खेती बड़ी सहजता से कर पाते हैं। आजकल भारत में किसान पारंपरिक खेती को छोड़ कर भिन्न-भिन्न प्रकार की खेती कर रहे हैं। कोई किसान किसी विशेष फल की खेती कर रहा है, तो कोई किसान किसी खास फूल की। परंतु, आज हम आपको एक ऐसे प्रमुख फल की खेती के विषय में बताने जा रहे हैं, जिसकी मांग भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में रहती है। आजकल भारत के किसान भी इस विदेशी फल की खेती कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। यहां तक कि कुछ किसान तो इस विदेशी फल के व्यवसाय से अब तक करोड़पति बन चुके हैं।

यह विदेशी फल मुख्य रूप से कहां पाया जाता है

इस विदेशी फल को एवोकाडो कहा जाता हैं। यह फल विशेष रूप से दक्षिण मध्य मैक्सिको में मिलता है। परंतु, फिलहाल भारतीय किसान इसका जमकर उत्पादन कर रहे हैं। दरअसल, भारत के शहरी बाजार एवं विदेशी बाजार में इस फल की काफी ज्यादा मांग है, जिस वजह से यह काफी ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। यह एक ऐसा फल होता है, जिसका बाहरी भाग हरा होता है। वहीं, अंदर का हिस्सा पीला गुद्देदार एक दम मक्खन जैसा होता है। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा सा बीज भी मौजूद होता है, जो बेहद सहजता से बाहर निकल जाता है। यह भी पढ़ें: विश्व के इन सबसे महंगे फलों की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

भारत में इसकी खेती किस तरह से की जा रही है

दरअसल, दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाए जाने वाला एवोकाडो गर्म जलवायु में उत्पादित होने वाला फल है। भारत के भी कुछ भागों की जलवायु लगभग ऐसी ही है। जिसके चलते यहां के किसान इस फल की खेती सहजता से कर पाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है, कि एवोकाडो की खेती के लिए सबसे अच्छा तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस है। भारत में केरल, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का तापमान कुछ इतना ही रहता है। यही कारण है, कि इन क्षेत्रों के किसान आजकल जम कर एवोकाडो का उत्पादन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद

एवोकाडो फल कितना महंगा बिकता है

एवोकाडो की कीमत भारतीय बाजार में विक्रय होने वाले सामान्य फलों से कहीं अधिक है। अब आप यह समझ लीजिए कि एक किलो एवोकाडो का भाव इस समय भारतीय बाजार में तकरीबन 1500 से 2000 रुपये के मध्य है। यही कारण है, कि लोग इस फल को किलो में ना लेने की जगह एक या दो पीस के तौर पर खरीदते हैं। विदेशी बाजार में तो यह फल और भी अधिक बड़े भाव पर बिकता है।

श्रेणी