भारत ने बागवानी के मामले में उन्नति कर अपना अलग स्थान हासिल किया

By: MeriKheti
Published on: 07-May-2023

भारतीय किसान बागवानी के माध्यम से अच्छी खासी आमदनी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। भारत के बड़े इलाके में बागवानी फसलों का उत्पादन किया जाता है। फल, सब्जी की पैदावार में भारत चीन के बाद द्वितीय स्थान पर हांसिल कर लिया है। भारत के किसान विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। विभिन्न खाद्य उत्पाद की उत्पादन में देश-दुनिया में एक अलग स्थान रखता है। अनाज की पैदावार में भारत दुनिया की गिनती उच्चतम उत्पादकों में आती है। चीनी, चावल के उत्पादन में भी भारत विश्व के अग्रणियों में शुमार है। परंतु, अब बागवानी क्षेत्र में भी भारत ने अपना ड़ंका बजाया है। बागवानी उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर आ चुका है। वहीं, पहले स्थान पर चीन है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने बताया है, कि पारंपरिक फसलों के सापेक्ष बागवानी उत्पादन करके किसान बेहतरीन आमदनी कर सकते हैं।

भारत के अंदर बागवानी फसलीय रकबा कितना है

भारत की जलवायु एवं मृदा बागवानी फसलों के लिए काफी उपयुक्त मानी जाती है। इसी वजह से यहां बागवानी फसलोें का उत्पादन अच्छा रहता है। भारत में किसान इस कारण से भी अच्छी आमदनी कर लेते हैं, क्योंकि बाकी देशों के तुलनात्मक भारत में बागवानी फसलों पर खर्चा काफी कम आता है। भारत में बागवानी सकल फसली क्षेत्र 13.1 फीसद पर है। लेकिन, सकल घरेलू उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी लगभग 30.4 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें : मैना चौधरी बागवानी के क्षेत्र में बनीं महिलाओं के लिए मिशाल

बागवानी फसलों का उत्पादन कितना हो रहा है

बागवानी उत्पादन के आंकड़ें भी देखने को मिलते रहते हैं। बतादें, कि साल 2001-02 में बागवानी पैदावार जहां 8.8 टन प्रति हेक्टेयर रही है। साथ ही, साल 2020-21 में इजाफा होकर 12.1 टन प्रति हेक्टेयर तक पहुँच गया है। इससे किसान भाइयों की आमदनी भी वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021-22 में 341.63 मिलियन टन बागवानी उत्पादन होने की संभावना रही है। इसमें फलों की पैदावार तकरीबन 107.10 मिलियन टन वहीं सब्जी की पैदावार तकरीबन 204.61 मिलियन टन रहा है।

बिहार किस क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखता है

बागवानी उत्पादन के संदर्भ में बिहार भी अपना एक भिन्न स्थान रखता है। लाखों की तादात में बिहार के किसान भाई बागवानी पर आश्रित रहते हैं। भारत में लीची की सर्वाधिक पैदावार बिहार में की जाती है। इतना ही नहीं बिहार मखाना, मशरुम के उत्पादन में भी काफी अग्रणीय है। आम उत्पादन के संबंध में भारत अपना चौथा स्थान रखता है। भारत के अंदर बिहार राज्य में समकुल 13 प्रतिशत भिंडी उत्पादन करता है। बागवानी से राज्य के किसान काफी अच्छी आमदनी कर रहे हैं।

श्रेणी