आज हम आपको इस लेख में सबसे महंगे ब्लैक डायमंड एप्पल के बारे में बताऐंगे। दरअसल, इस सेब का उत्पादन करना काफी आसान नहीं होता है। एक ब्लैक डायमंड एप्पल की कीमत तकरीबन 500 रुपये तक होती है।
आपने अब तक सिर्फ लाल और हरे रंग का सेब ही बाजार या रसोई में देखा होगा। परंतु, आपने शायद ही कभी काले रंग का सेब देखा हो। आपको सुनकर भी आश्चर्य हो रहा होगा कि काले रंग का भी कोई सेब होता है। बतादें, कि अन्य फलों की भांति ही सेब की भी बहुत सारी वैरायटी होती हैं, जिनका स्वाद और गुण भी बिल्कुल अलग होता है। सामान्य दिनों में भी सेब की कीमतें भी काफी अच्छी रहती हैं। आज हम आपको जिस सेब के विषय में बताने जा रहे हैं, उसे ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ के नाम से जाना जाता है।
काले सेब का उत्पादन हर जगह नहीं किया जा सकता
दरअसल, यह ब्लैक डायमंड एप्पल बेहद ही दुर्लभ होता है। इसे विश्व के हर इलाके में सहजता से नहीं उगाया जा सकता। इस सेब का उत्पादन करने के लिए विशेष मौसम की जरूरत होती है। ब्लैक डायमंड एप्पल भूटान की पहाड़ियों वाले स्थान पर उगाया जाता है। सेब की इस किस्म को ‘हुआ नियू’ भी कहा जाता है। इस सेब के स्वाद की बात की जाए तो इसका स्वाद कुरकुरा और रसदार होता है।
ये भी पढ़ें: सेब की फसल इस कारण से हुई प्रभावित, राज्य के हजारों किसानों को नुकसान
ब्लैक डायमंड एप्पल सेहत में काफी लाभदायक
ब्लैक डायमंड एप्पल स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतरीन साबित होता है। इसमें हाई सॉल्युबल फाइबर विघमान होते हैं, जो कि कोलेस्ट्रॉल कम करने एवं हार्ट डिजीज की रोकथाम में बेहद लाभदायक होते हैं। इसमें इनसोल्युबल फ़ाइबर भी मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। ब्लैक डायमंड एप्पल में विटामिन सी और ए के साथ-साथ पोटेशियम एवं आयरन भी भरपूर मात्रा होती है। ब्लैक डायमंड एप्पल एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। साथ ही, शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायता करता है।
काले सेब का पेड़ कितने दिन में फल देने लग जाता है
अगर हम इस सेब की कीमत की बात करें तो इसके प्रति सेब की कीमत लगभग 500 रुपये तक हो सकती है। इसकी कीमतें ऊपर नीचे होती रहती हैं। ब्लैक डायमंड एप्पल को उगाने में काफी सावधानी और विशेष तरह के स्किल्स की जरूरत पड़ती है। इसके अतिरिक्त उत्पादन के मामले में यह सेब दूसरे सेबों के मुकाबले में कम उगता है, जिसकी वजह से ब्लैक डायमंड एप्पल इतने ज्यादा महंगे होते हैं। काले सेब के पेड़ को फलदार बनने के लिए 8 वर्ष का समय लगता है। काले सेब की खेती करना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।