Ad

Mileage

Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए 

Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए 

विदेशों को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाला ट्रैक्टर ब्रांड सोनालिका ट्रैक्टर्स वर्तमान में भारत में नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड है। यह देश में तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता होने के साथ-साथ दुनिया भर के शीर्ष 5 ट्रैक्टर निर्माताओं में गर्व से खड़ा है। 

कंपनी अनुकूलित ट्रैक्टर और उपकरण बनाती है जो क्षेत्र के साथ-साथ किसानों की अनुप्रयोग केंद्रित आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किए जाते हैं। सोनालिका कंपनी 20 hp से 120 hp तक के ट्रैक्टर का निर्माण करती है।

भारत में किसानों द्वारा सोनालिका कंपनियों के ट्रैक्टरों को बहुत पसंद किया जाता है। आज हम हमारे इस लेख में इसी कंपनी के एक ट्रैक्टर Sonalika DI 745 III Sikander ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।          

इंजन क्षमता

Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर में कंपनी ने Sonalika DI 745 III Sikander ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने बड़ा इंजन दिया है जिससे ट्रैक्टर को खेती सम्बंधित उपकरण और सड़क पर ढुलाई के लिए ज्यादा पावर प्रदान करता है। 

ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करे तो इस  ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन में कंपनी 3 सिलेंडर प्रदान करती है और इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3065 cc है। 

Sonalika DI 745 III Sikander ट्रैक्टर का इंजन 1900 आरपीएम पर उत्कर्ष्ट प्रदर्शन प्रदान करता है। ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए BOSH कंपनी का inline पंप दिया गया है।  

यह भी पढ़ें: सोनालिका ट्रैक्टर्स ने 43.5% की घरेलू वृद्धि दर्ज की

Sonalika DI 745 III सिकंदर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • Sonalika DI 745 III Sikander को विशेष रूप से किसान की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • ट्रैक्टर कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश टाइप ट्रांसमशन के साथ और 16F+4R/12F+3R गियरबॉक्स के साथ आता है। 
  • ट्रैक्टर में आपको  सिंगल/डुअल क्लच विकल्प दोनों देखने को मिलते है। 
  • ये ट्रैक्टर मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, सुविधा के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है।
  • ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में (6.0 - 16) / (7.50 - 16) फ्रंट टायर साइज और - (13.6 - 28) /  (14.9 - 28) रियर टायर साइज है। 
  • DI 745 III तेल में डूबे ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। 
  • इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। 
  • अधिक लिफ्टिंग क्षमता होने से आप इस ट्रैक्टर से ढ़ुलाई जैसे कार्य भी आसानी से कर सकते है।             
  • इस ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 40 hp  क्षमता वाला पीटीओ कंपनी ने प्रदान किया है।  
  • ट्रैक्टर में कंपनी 2 साल यानि की 2000 घंटो की वारंटी कंपनी प्रदान करती है। 
  • हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, वेटलैंड कल्टीवेशन, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया। 
  • अत्याधुनिक सोनालिका डीआई 745 III एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो सबसे उपयुक्त है भारत की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में सुपर सीडर पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है

ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

सोनालिका सिकंदर 745 III ट्रैक्टर की कीमत 6.95 - 7.32 लाख रुपये सीमा के तहत उपलब्ध है। कई स्थानों पर ट्रैक्टर की कीमत में थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है|

हमारे  इस लेख में आपने Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर के नए मॉडल  के बारे में जाना। अगर आप खेतीबाड़ी से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट मेरीखेत डॉट कॉम पर जा कर देख सकते है, 

हमारी साइट पर खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारीआपको मिलेंगी। अगर आप इससे जुड़ी वीडियोस देखना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल मेरीखेती पर जा के देख सकते है।   

स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया नया ट्रैक्टर स्वराज टारगेट 630 

स्वराज कंपनी ने लॉन्च किया नया ट्रैक्टर स्वराज टारगेट 630 

जैसा की किसान भाइयों आप जानते है हाल ही में  स्वराज ट्रैक्टर्स ने छोटे, हल्के ट्रैक्टरों की अपनी नई "स्वराज  टारगेट " सीरीज़ लॉन्च कर दी है। दशकों से, स्वराज ने देश भर के इलाकों को जीतने के लिए उन्हें अदम्य शक्ति देकर किसानों का दिल जीत लिया है। कंपनी ने 2 जून को इस सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में कंपनी ने दो ट्रैक्टरों को लॉन्च किया है।  कंपनी ने टारगेट सीरीज़ में 25 और 29 एचपी में दो मॉडल “स्वराज टारगेट 625” और “स्वराज टारगेट 630” ट्रैक्टर लांच किए हैं। कंपनी ने इन दोनों मॉडल के ट्रैक्टरों पर 6 साल यानि की 4500  घंटे की वांरटी देने की घोषणा की है। कंपनी ने स्वराज टारगेट सीरीज़ के इन ट्रैक्टरों की कीमत किसानों के बजट के आधार तक निर्धारित की है।  

यह भी पढ़ें: स्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीज “टारगेट” 

कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कंपनी के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के  रूप में चुना है। मेरी खेती के हमारे इस लेख में हम आपको स्वराज टारगेट 630  ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।    

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता क्या है?

स्वराज टारगेट 630 लाइटवेट ट्रैक्टर में कंपनी ने 29 एचपी का 3 सिलिंडर इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर का इंजन नई तकनिकी से निर्मित है। ट्रैक्टर का इंजन 1331 cc डिस्टपसमेंट के साथ आता है। ट्रैक्टर का इंजन 2800 के रेटेड आरपीएम पर अच्छा प्रदर्शन करता है। ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।    

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएँ

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में  मैकेनिकल सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स कंपनी प्रदान करती है। मैकेनिकल डिफरेंशियल लॉक के साथ आने वाले इस ट्रैक्टर में बुल गियर रिडक्शन का खास फीचर्स भी है।                    

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक आते है। स्टीयरिंग की बात करे तो ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है जो छोटे खेतों में बेहतरीन काम करता है।  ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 980 किलोग्राम है। स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में ऑटोमेटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) टाइप की हाइड्रोलिक्स  सिस्टम कंपनी द्वारा प्रदान की गई है।  

ट्रैक्टर में कैटेगरी 1 में 3 पाइंट हिच के साथ ट्रांसपोर्ट लॉक का ऑप्शन मिलता है। लिफ्टिंग की सेंसिंग भी ट्रैक्टर में उत्तम दर्जे की प्रदान की है। स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो ट्रैक्टर के फ्रंट टायर  180/85D12 और रियर टायर 8.30x20 साइज में दिए गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर में अगले टायर नैरो रिम के साथ 180/85D 12 के ऑप्शन में भी मिलते है। वहीं रियर टायर में 9.50x20 और 9.50x20 High Lug का ऑप्शन मिलता है।      

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर 

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर पीटीओ चलने के लिए ट्रैक्टर में अलग से स्विच दिया गया है। ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 24 एचपी है। पीटीओ स्पीड 540 और 540 इकोनॉमी दी गई है।  स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव पोर्टल टाइप का फ्रंट एक्सल दिया गया है। ट्रैक्टर को 4 व्हील ड्राइव में चलाने के लिए मैकेनिकल लीवर दिया गया है।  स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर का कुल वजन 975 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का ईंधन टैंक 27 लीटर का है।  ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1555 mm का है। ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 21 मीटर है।   ट्रैक्टर की फ्रंट ट्रैक विड्थ 840 mm है और ट्रैक्टर के नैरो वेरिएंट में 755 mm का ऑप्शन मौजूद है। वही रियर ट्रैक विड्थ 797 एमएम है। साथ ही 710  और 910 का ऑप्शन भी मोजूद है। ट्रैक्टर की कुल ऊंचाई 1275 एमएम है।  

स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

स्वराज टारगेट 630  ट्रैक्टर की कीमत 5.35 लाख रुपए है।अलग-अलग जिलों और राज्यों में डीलरों के पास कीमत में थोड़ा फरक भी ढकने को मिल सकता है।  

हमारे  इस लेख में आपने स्वराज के टारगेट सीरीज के स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर के बारे में जाना। अगर आप खेतीबाड़ी से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट मेरीखेत डॉट कॉम पर जा कर देख सकते है, हमारी साइट पर खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको मिलेंगी। अगर आप इससे जुड़ी वीडियोस देखना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल मेरीखेती पर जा के देख सकते है।       

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Eicher company समय-समय पर किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है। Eicher Tractor पूरे देश में किसान भाईयों द्वारा पसंद भी बहुत किए जाते हैं, कम कीमत में अच्छा काम करने की वजह से Eicher ट्रैक्टरों की मांग बहुत है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लांच किया है नया मॉडल Eicher 485 ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अच्छी और कुशल इंजन शक्ति के साथ आता हैं। 

हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रेक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है ,इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

इंजन क्षमता 

Eicher 485 Super Plus इस ट्रैक्टर में आपको 45 hp का इंजन मिलता है और इसमें 3 सिलेंडर है जो की ट्रैक्टर को उच्च प्रदर्शन वाला बनाते है। 

ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2945 सीसी है, जो ट्रैक्टर को बहुत शक्तिशाली बनाता है। यह आयशर ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन और कम ईंधन खपत प्रदान करता है। 

इसके साथ ही यह उचित मूल्य रेंज में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह उच्च उत्पादन की गारंटी प्रदान करता है और आपके कृषि व्यवसाय को बढ़ाने में भी मदद करता है।   

यह भी पढ़ें: आयशर प्राइमा G3 – जज़्बा नया, जीत नई – EICHER PRIMA G3

ट्रांसमिशन 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर माँ उत्तम दर्जे का ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदान किया है। गियर्स के लिवर भी काफी अचे दिए गए है जिससे चालक आसानी से गियर्स बदल लेता है।   

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन

आयशर 485 ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल या वैकल्पिक डुअल क्लच है, जो सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करता है।          

  • Eicher 485 Super Plus में 10 गियर आते हैं (8 Forward + 2 Reserve)। ट्रैक्टर में single or dual दोनों प्रकार के clutch दिए गए हैं।
  • अगर हम ट्रैक्टर के टायर की बात करें तो अगले टायर का आकार 15.24 cm * 40.65 cm (6.0*16) होता है।
  • पिछले टायरों का आकार 14 9x28 आता है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 32.31 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) की हम बात करें तो PTO में 6 Splined shaft दी गई हैं। PTO की गति की बात करें तो इसकी फुल स्पीड 540 RPM है जो 1944 ERPM पर मिलती है।
  • PTO Multi speed और Reverse Standard के साथ दिया गया है।
  • Tractor की Hydraulic lifting capacity 1650 किलोग्राम है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए सील्ड Disk ब्रेक के साथ दिए गए हैं।
  • Steering की बात करें तो ट्रैक्टर में power steering दिया गया है।
  • ट्रैक्टर की Overall length 3580 mm और width 1795 mm है।
  • ट्रैक्टर के Wheel base की बात करें तो इसका wheel base 2010 mm का आता है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (Weight) 2070 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर की ईधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है। जिसमें आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Eicher 485 Super Plus tractor price?

Eicher 485 Super Plus  tractor price की बात करें तो ये ट्रैक्टर  6.80- 6.95  लाख तक की कीमत तक उपलब्ध है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के लिए अधिक किफायती है। इस ट्रैक्टर की कीमत सीमांत किसानों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, और वे अपने बजट के अनुसार आसानी से एक नया आयशर 485 ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।                       

MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत 

MAHINDRA 3 दशकों से अधिक समय से, महिंद्रा भारत का निर्विवाद नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड और वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता रहा है। 19.4 बिलियन डॉलर के महिंद्रा समूह का हिस्सा, महिंद्रा ट्रैक्टर्स फार्म डिवीजन का एक अभिन्न अंग है जो महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) की प्रमुख इकाई है।

40 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ, महिंद्रा ने डेमिंग पुरस्कार और जापानी गुणवत्ता पदक दोनों जीतने के लिए, दुनिया के एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में अपनी गुणवत्ता का लाभ उठाया है। महिंद्रा के पास ट्रैक्टरों की सबसे व्यापक रेंज है और यह भारत के ट्रैक्टर उद्योग का पर्याय है। किसान महिंद्रा ब्रांड के ट्रैक्टरों को बहुत पसंद करते है | कंपनी समय - समय पर किसानो के लिए नै तकनिकी के साथ ट्रैक्टर बनाती रहती है इसकी कड़ी में कंपनी ने MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर का निर्माण है | हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है |      

MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर के बारे में 

MAHINDRA 475 DI अनूठे फीचर्स और विलक्षण डिजाइन के साथ उचित कीमत में उपलब्ध है | महिंद्रा कंपनी का ये ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन और बेहतर परिणामों के लिए सभी नवीनतम तकनीकी विशेषताओं के साथ आता है। कंपनी इस ट्रैक्टर को किसान के औसत बजट और जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराती है। तो, यह इस श्रेणी में एक आदर्श ट्रैक्टर है।  

MAHINDRA 475 DI इंजन क्षमता 

इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 42 एचपी का इंजन दिया गया है | ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलिंडर दिया गए है | ट्रैक्टर का इंजन 1900 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है |     महिंद्रा 475 डीआई में अद्वितीय केए तकनीक के साथ एक बहुत शक्तिशाली 31.31 (42 hp) इंजन है। इसमें अन्य उन्नत सुविधाओं की एक पूरी श्रृंखला भी है, जैसे आंशिक स्थिर जाल ट्रांसमिशन, उन्नत हाइड्रोलिक्स, मल्टी-डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक और भी बहुत कुछ। ईंधन की खपत कम है, इसलिए महिंद्रा 475 डीआई का माइलेज अच्छा है। 

ट्रांसमिशन और सीट 

आसान और सुचारू गियर शिफ्टिंग ऑपरेशन की अनुमति देता है जिससे गियर बॉक्स का लंबा जीवन सुनिश्चित होता है और ड्राइवर को कम थकान होती है |      

यह भी पढ़ें: महिंद्रा ट्रैक्टर्स की फरवरी 2021 बिक्री में शानदार उछाल

आरामदायक बैठने की जगह, आसान पहुंच वाले लीवर, बेहतर दृश्यता के लिए एलसीडी क्लस्टर पैनल और बड़े व्यास वाले स्टीयरिंग व्हील के साथ लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त है |  

महिंद्रा 475 अन्य फीचर्स 

  • महिंद्रा 475 डीआई में 38 एचपी की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पीटीओ शक्ति और 1500 किग्रा की प्रभावशाली हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है। यह हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, डिस्क आदि सहित लगभग सभी उपकरणों को उठा सकता है।
  • महिंद्रा 475 डीआई 48 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता के साथ आता है, जो अधिक विस्तारित कृषि गतिविधियों के लिए पर्याप्त ईंधन प्रदान करता है।
  • महिंद्रा 475 डीआई 6 स्पलाइन पीटीओ के साथ 540 राउंड की गति के साथ आता है। 
  • महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर क्षेत्र में कार्य के दौरान कम फिसलन प्रदान करने के लिए ड्राई डिस्क या तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दोनों हैं।
  • ट्रैक्टर में जरूरत के अनुसार मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों हैं, जो मैदान पर सुचारू रूप से काम करते हैं।

महिंद्रा 475 डीआई PRICE?

महिंद्रा 475 डीआई PRICE की बात करे तो इस ट्रैक्टर का प्राइस  6.30 लाख - 6.60 लाख रूपए तक है \कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक हदखने को मिलता है |   

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर के बारे में मेरा क्या कहना है?

किसान भाइयों मेरा मानना है की महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर खेती में काम करते समय अच्छी खिचाई करता है। हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर और थ्रेशर जैसे कार्य करने के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उत्तम है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। अगर आप मेरी मानते है तो आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने खेती को कार्य को उसने से कर सकते है और खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। 

हमारे  इस लेख में आपने महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर के नए मॉडल  के बारे में जाना। अगर आप खेतीबाड़ी से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट मेरीखेती डॉट कॉम पर जा कर देख सकते है, हमारी साइट पर खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारीआपको मिलेंगी। अगर आप इससे जुड़ी वीडियोस देखना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल मेरीखेती पर जा के देख सकते है। 

कृषि कार्यों को बनता है सुगम और तेल खपत करता है कम 49 HP वाले इस ट्रैक्टर में है दम

कृषि कार्यों को बनता है सुगम और तेल खपत करता है कम 49 HP वाले इस ट्रैक्टर में है दम

खेती किसानी को आसान बनाने के लिए ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। अगर आप भी कम ईंधन खपत करने वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प सिद्ध हो सकता है। क्योंकि, इस Mahindra 585 DI XP PLUS Tractor ट्रैक्टर में 2100 आरपीएम के साथ 49 HP पावर उत्पन्न करने वाला 3054 सीसी इंजन उपलब्ध किया जाता है, जिसे फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। Mahindra 585 DI XP PLUS Tractor: महिंद्रा कंपनी भारत में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले ट्रैक्टरों के लिए किसानों के मध्य अलग ही पहचान बनाए हुए है। भारत के ज्यादातर किसान महिंद्रा ट्रैक्टर्स का ही उपयोग करना पंसद करते हैं। 

महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस की विशेषताएं क्या-क्या हैं ?

Mahindra 585 DI XP PLUS ट्रैक्टर में आपको 3054 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में ELS Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 49 HP पावर के साथ 198 NM अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में 3 Stage Oil Bath Type Pre Air Cleaner टाइप एयर फिल्टर आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर के इंजन से 2100 आरपीएम उत्पन्न होता है। साथ ही, इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 44.9 HP है। महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस की भार उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है। Mahindra 585 DI XP PLUS महिंद्रा ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.0 kmph रखी गई है। यह 11.9 km h रिवर्स स्पीड के साथ आता है। एक्सपी प्लस सीरीज वाले इस ट्रैक्टर में आपको 50 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया जाता है।   

ये भी पढ़ें:
MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

महिंद्रा के इस एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में आपको Manual / Dual Acting Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। बतादें, कि इस 49HP ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स उपलब्ध किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर आपको Single / Dual (Optional) क्लच के साथ दिखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें Full Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। Mahindra 585 DI XP PLUS महिंद्रा के इस एक्सपी प्सस ट्रैक्टर में Dry Disc / Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में MRPTO टाइप पावर टेकऑप आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस एक 2WD यानी टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। बतादें, कि इसमें 7.50 x 16  फ्रंट टायर एवं 14.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:
Mahindra NOVO 605 DI V1: महिंद्रा कंपनी के इस 55 HP वाले ट्रैक्टर की ये खूबियां इसे किसानों का प्रिय बना रही हैं ?

महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस की कितनी कीमत है

भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस Mahindra 585 DI XP PLUS महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.00 लाख से 7.30 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 585 डीआई एक्सपी प्लस की ऑन रोड़ कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के साथ कंपनी 6 वर्ष की वारंटी प्रदान करती है।
नितिन गडकरी ने लॉन्च की विश्व की प्रथम इथेनॉल कार, इससे किसान भाइयों को होगा लाभ

नितिन गडकरी ने लॉन्च की विश्व की प्रथम इथेनॉल कार, इससे किसान भाइयों को होगा लाभ

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्णतय इथेनॉल से संचालित टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कार लॉन्च की है। बतादें, कि इस कार को पूरी तरह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा भारत के अंदर ही निर्मित किया गया है। यह विश्व की प्रथम इलेक्ट्रीफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार का प्रोटोटाइप है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज दिल्ली में आयोजिक एक कार्यक्रम के दौरान विश्व की प्रथम इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार के प्रोटोटाइप के तौर पर नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को लॉन्च किया है। इस कार को पूरी तरह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा भारत में ही बनाया गया है। वहीं टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस कार 100 प्रतिशत एथेनॉल फ्यूल से चलती है। साथ ही, इथेनॉल गन्ने और अनाज से निर्मित किए जाने वाला फ्यूल है। इसे "ई100" के नाम से भी जाना जाता है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की विशेषताऐं

  • टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस कार 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन से चलती है।
  • यह कार विश्व की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल का प्रोटोटाइप है।
  • इस कार को BS6 स्टेज-2 के नॉर्म्स के मुताबिक विकसित किया गया है।
  • यह कार 15 से 20 किलोमीटर का माइलेज आराम से प्रदान कर सकती है।
  • इसमें ओल्ड स्टार्ट सिस्टम लगाया गया है, जिससे इस कार का इंजन माइनस 15 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान में भी सुगमता से कार्य कर सकता है।
यह भी पढ़ें: एथेनॉल को अतिरिक्‍त चीनी दिए जाने से गन्‍ना किसानों की आय बढ़ेगी

फ्लेक्स फ्यूल के बारे में जानकारी

फ्लेक्स फ्यूल एक प्रकार की तकनीक है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए से वाहनों में 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल के उपयोग की सुविधा होती है। साथ ही, फ्लेक्स फ्यूल, गैसोलीन (पेट्रोल) और मेथनॉल या इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक ईंधन है। बतादें, कि यह कोई आधुनिक या नवीन तकनीक नहीं है। इस तकनीक की शुरुआत सर्व प्रथम 1990 के दशक में हुई थी। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि साल 2017 तक दुनिया की सड़कों पर तकरीबन 21 मिलियन फ्लेक्स-फ्यूल वाहन मोजूद थे।

इथेनॉल के उपयोग से प्रदूषण काफी कम होता है

इथेनॉल के उपयोग से संचालित वाहनों से प्रदूषण भी कम होता है। यह एक तरह से हरित ऊर्जा है। इससे पर्यावरण में प्रदूषण काफी कम होगा। पेट्रोल डीजल के मुकाबले में यह 20 प्रतिशत कम हाइड्रोकार्बन और कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन करता है। यानी कि प्रदूषण कम करता है। यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी के इस आधुनिक तकनीकी मॉडल से अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता

इथेनॉल किस तरह से तैयार किया जाता है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इथेनॉल फसलों से निर्मित किया जाता है। साथ ही, इसको चावल, मक्का और गन्ना जैसी फसलों से तैयार किया जाता है। भारत में इन फसलों का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन होता है। गन्ना और मक्के से निर्मित होने के कारण इसे अल्कोहल बेस फ्यूल भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य पेट्रोल के मुकाबले में इथेनॉल की कीमत भी बेहद कम है।