जानिए G20 बैठक में किसानों के लिए क्या महत्वपूर्ण कदम उठाया जाऐगा

जानिए G20 बैठक में किसानों के लिए क्या महत्वपूर्ण कदम उठाया जाऐगा

0

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि G20 बैठक से किसान भाइयों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, भारत G20 देशों के साथ मिलकर खेती-किसानी को आधुनिक बनाना चाहता है। किसानों के लिए G20 बैठक से क्या खास निकल सकता है।

दिल्ली में G20 की बैठक 9 और 10 सितंबर को होने जा रही है। ऐसी स्थिति में सरकार ने विदेशी मेहमानों के स्वागत से लेकर मेहमान नवाजगी की समस्त तैयारियां कर ली हैं। इस बैठक में रूस, अमेरिका से लेकर बहुत से देशों के डिप्लोमैट शम्मिलित होने भारत आ रहे हैं, जिनका उद्देश्य भारत के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। इसी कड़ी में G20 बैठक से किसानों को बड़ी सहूलियत मिलने की संभावना है। दरअसल, भारत G20 देशों के साथ मिलकर खेती-किसानी को आधुनिक बनाना चाहता है। कृषि को बेहतर बनाने के लिए हैदराबाद में हुई G20 में चर्चा हुई थी।

सैटेलाइट के जरिए खेती सुगम होगी

बतादें, कि 15-17 जुलाई हैदराबाद में हुई G20 की बैठक में खेती किसानी के नवीन आयामों पर चर्चा की गई। भारत के कृषि ढांचे में आ रहे सकारात्मक परिवर्तनों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. डी. दत्ता ने कहा कि इस समय भारत में किसानों की सहायता के लिए देश और विदेश के 10 से अधिक सैटेलाइट कार्य कर रहे हैं। सैटेलाइट किसानों का जीवन काफी आसान बना सकता है। उससे फसलों का आंकलन भी होगा। फसल बीमा का क्लेम लेना भी सहज होगा। मौसम के पूर्वानुमान से लेकर फसल की गुणवत्ता तक की जानकारी ली जा सकेगी। तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए सही व सटीक जानकारी के साथ पल-पल की जानकारी सैटेलाइट के माध्यम से मिल रही है। साथ ही, बागवानी क्षेत्र को भी आगे बढ़ाने के लिए कवायद की जा रही है।

जानिए G20 में शामिल होने वाले देश

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के मुताबिक, यह बैठक नौ से 10 सितंबर तक होगी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा के अंतर्गत इंडोनेशिया, फिलीपींस एवं भारत की यात्रा करेंगे। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन अपने समूह के साथ ओबेरॉय होटल में ठहरेंगे। वह शिखर सम्मेलन में अन्य नेताओं के साथ जलवायु परिवर्तन पर विचार विमर्श करेंगे। दरअसल, यह उनके एजेंडे में महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। बैठक के उपरांत एर्दोगन 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क जाऐंगे। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त के मुताबिक , बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शिखर सम्मेलन में शम्मिलित होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More