जानें सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताएं

By: Merikheti
Published on: 29-Nov-2023

सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर विभिन्न ऐसी विशेषताओं के साथ आता है, जो इसको बाकी ट्रैक्टरों से हटकर बनाती हैं। कंपनी ने इसे मजबूत एवं शक्तिशाली बॉडी के साथ तैयार किया है। 

इसकी कीमत किसानों के बजट के अनुरूप निर्धारित की है। खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रो एवं उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण विशेष यंत्र ट्रैक्टर को कहा जाता है। 

ट्रैक्टर किसानों की अहम जरूरत बन गई है। इसकी सहायता से वह कम वक्त में खेती के समस्त कार्यों को बड़ी सहजता से पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टरों में कृषि के विभिन्न उपकरणों को जोड़कर भी संचालित किया जा सकता है। 

यदि आप भी खेती बाड़ी अथवा बाकी कार्यों के लिए किसी शक्तिशाली ट्रैक्टर को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर आपके लिए उत्तम विकल्प हो सकता है। यह विभिन्न ऐसी खूबियां के साथ आता है, जो इसको बाकी ट्रैक्टरों से हटकर बनाती हैं।

सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं क्या हैं 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 4712 CC क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है। जो कि 75 HP पावर और 290 NM की अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है।

इससे यह ट्रैक्टर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनता है। सोनालिका के इस ट्रैक्टर में Dry/wet type एयर फिल्टर दिया गया है। इसकी मैक्स पीटीओ 65 एचपी है, जिससे ये कृषि में उपयोग आने वाले उपकरणों को सुगमता से संचालित कर सकता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 2200 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता के साथ बाजार में प्रस्तुत किया है। इससे आप एक बार में ज्यादा फसल की ढुलाई करके मंडी तक पहुंच सकते हैं। 

सोनालिका कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक उपलब्ध किया गया है, जिसकी सहायता से आप बिना रुकावट के दीर्घकाल तक खेत में काम कर सकते हैं। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को मजबूत व्हीलबेस के साथ तैयार किया है, जो भारी वजन के बाद भी ट्रैक्टर का संतुलन बनाए रखते है।

ये भी पढ़ें: Sonalika Solis SV 26: सोनालिका सोलिस एसवी 26 की कीमत और विशेषताओं के बारे में जानें

सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर की कीमत एवं वारंटी

भारत में Sonalika कंपनी ने अपने इस सोनालिका टाइगर डीआई 75 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 14.4 लाख से 15 लाख रुपये निर्धारित की है। 

इसकी ऑन रोड कीमत भिन्न भिन्न राज्यों में वहां पर लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के हिसाब से भिन्न हो सकती है। सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर पर आपको 5000 घंटे अथवा 5 साल की वारंटी दी जाती है। 

श्रेणी