Solar Pump Subsidy Yojana: किसानों को सोलर पंप लगवाने पर मिलेगी 60% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Published on: 10-Nov-2025
Updated on: 11-Nov-2025

सोलर पंप योजना किन राज्यों में लागू है और किस दर से सब्सिडी मिलती है? 

किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सोलर पंप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर 60% तक सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किसानों को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता अनिश्चित रहती है, जिसके कारण किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पाते और फसलें खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप किसानों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होंगे।

सोलर पंप लगने से किसान बिजली विभाग पर निर्भर हुए बिना अपने खेतों में सिंचाई कर पाएंगे। साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प है। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और सिंचाई की लागत भी काफी कम हो जाएगी।

सोलर पंप योजना के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी?

योजना के तहत किसानों को उनकी श्रेणी और चयनित सोलर पंप की क्षमता के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी। विशेष रूप से एससी/एसटी वर्ग के किसानों को सरकार की ओर से ₹45,000 तक की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी।

  • किसान अपनी भूमि एवं आवश्यकता के अनुसार निम्न क्षमता वाले पंप चुन सकते हैं:
  • 3HP वाला पंप छोटे खेतों के लिए और घरेलू व कृषि सिंचाई के लिए लाभदायक होते है।  
  • 5 HP वाला पंप मध्यम खेतों के लिए अधिक सिंचाई क्षमता देता है।                  
  • 7.5 HP & 10 HP  बड़े खेतों के लिए अधिक जल मात्रा और निरंतर सिंचाई , ये सभी पंप सूर्य की रोशनी से संचालित होते हैं, इसलिए बिजली बिल की चिंता नहीं रहती।

सोलर पंप योजना के लिए किसान को कितनी राशि देनी होगी?

सरकार द्वारा निर्धारित किसान की हिस्सेदारी (कॉन्ट्रिब्यूशन) सोलर पंप क्षमता के आधार पर तय की गयी है जो की निचे दी गयी है -  

  • 3 HP (AC/DC)    -  ₹96,770                
  • 5 HP (AC/DC)    -  ₹1,23,657               
  • 7.5 HP (AC)       -  ₹1,73,625               
  • 7.5 HP (DC)       -  ₹2,05,397               
  • 10 HP (AC/DC)  -  ₹3,27,806               

यदि किसान एससी/एसटी श्रेणी का है, तो उसके योगदान की राशि में ₹45,000 घटाकर भुगतान लिया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर किसान भी आसानी से सोलर पंप लगवा सकते हैं।

सोलर पंप योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है:

  • जमाबंदी / भूमि रिकॉर्ड की प्रति (ई-साइन या पटवारी द्वारा सत्यापित)
  • जल स्रोत का प्रमाण (यदि खेत में पहले से बिजली कनेक्शन नहीं है तो शपथ पत्र)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक की प्रति

सोलर पंप लगवाने के लिए कैसे करें आवेदन?

अपने राज्य की कृषि विभाग / नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  1. Solar Pump Yojana के आवेदन फॉर्म को भरें।
  2. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  3. सब्मिट करने के बाद आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें।
  4. स्वीकृति के बाद विभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी आपके खेत में सोलर पंप इंस्टॉल करेगी।

Merikheti.com आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।