किसान एक बार बादाम का पेड़ लगाकर 50 सालों तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं

Published on: 02-Jul-2023

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बादाम की खेती करके अच्छा-खासा मुनाफा उठा सकते हैं। जानकारी के ले बतादें, कि बादाम के पेड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसका पेड़ लगा कर आप 50 सालों तक मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। क्योंकि बादाम का पेड़ तकरीबन 50 वर्षों तक फल प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं, कि ड्राई फ्रूट्स की मांग संपूर्ण विश्व में सदैव बनी रहती है। परंतु, भारत में विशेष रूप से इसकी मांग अधिक होती है। यहां ड्राई फ्रूट्स से मिठाइयां भी निर्मित होती हैं और इसका उपयोग शादी विवाह में भी होता है। अगर बादाम की बात की जाए तो जिसकी मांग ड्राई फ्रूट्स में सर्वाधिक होती है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि बादाम का सेवन करने से दिमाग काफी तेज होता है। इस वजह से बच्चों को भी शुरुआत से ही बादाम खिलाए जाते हैं। परंतु, बादाम इतने महंगे होते हैं, कि इनको सब नहीं खा सकते। विशेष रूप से किसान वर्ग से तो ये आज भी दूर है। इसलिए हम इस लेख में आपको जानकारी देंगे की आप अपने घर में बादाम का पेड़ कैसे लगा सकते हैं।

घर पर इस तरह लगाऐं बादाम का पेड़

अगर आप गांव के निवासी हैं एवं अपने घर के बाहर अथवा फिर बगीचे में बादाम का पेड़ लगाना चाहते हैं, तो बड़ी आसानी से लगा सकते हैं। हालाँकि, आपको इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। दरअसल, बादाम का पेड़ लगाने के लिए सबसे पहली बात तापमान का ध्यान रखना पड़ता है। यदि आपकी इच्छा हैं, कि आपका बादाम का पेड़ शीघ्रता से बड़ा हो जाए तो प्रयास करें कि इसके आसपास का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस ही रहे। साथ ही, बादाम के पौधरोपण के दौरान आपको विशेष ध्यान रखना है, कि जहां आप इसको लगा रहे हो वहां की मृदा को न्यूनतम तीन से चार बार बेहतर ढंग से जोत लें। पौधा लगाने के पश्चात इसमें अत्यधिक जल ना डालें, कोशिश करें की कम से कम जल ही इसमें डाला जाए। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि प्रारंभिक कुछ महीनों तक पौधे पर प्रत्यक्ष रूप से धूप सारे दिन ना पड़े। बतादें, कि यदि ऐसा होता है, तो पौधा मुरझा जाएगा। यह भी पढ़ें: अमेरिकन बादाम से भी महंगी हो गई है भारत की यह सब्जी जाने 1200 प्रति किलो मूल्य होने का क्या है कारण?

भारत के इन क्षेत्रों में बादाम की खेती हो रही है

बादाम सामान्यतः ठंडे प्रदेश की खेती है। भारत के उत्तराखंड, तिब्बत, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास ही प्रमुख तौर पर उत्पादित की जाती है। हालांकि, इसकी बढ़ती मांग को देखा-देखी वर्तमान में यूपी बिहार के लोग भी इसके पेड़ अपने यहां लगाने लग गए हैं।

एक बार पौधा लगा कर 50 वर्षों तक कमाइए मुनाफा?

बादाम के पेड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसका पेड़ लगा कर आप 50 सालों तक मुनाफा उठा सकते हैं। अर्थात यह पेड़ तकरीबन 50 वर्षों तक फल देता है। बाजार में इस समय आपको अमेरिकन, मामरा और केलिफोर्निया किस्म के बादाम मिलेंगे। इनमें उत्पादन की दृष्टि से देखा जाए तो केलिफोर्निया बादाम सबसे अच्छा माना जाता है। इनके एक पेड़ से आपको कई किलोग्राम बादाम अर्जित हो जाऐंगे।

बादाम से क्या-क्या लाभ होते हैं

भारत में बादाम के गिरी को अत्यधिक पसंद किया जाता है। विशेष रूप से अत्यधिक पोषक और औषधीय गुणों की प्रचूर मात्रा होने के चलते इसकी मांग दवाइयों एवं सौंदर्य सामग्री में उपयोग के लिए भी होती है। बादाम बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक साबित होता है। इससे दिल के दौरे का जोखिम भी काफी कम होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बादाम का सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। इसके साथ-साथ बादाम दांतों एवं हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।

बादाम की खेती के दौरान ध्यान रखने योग्य अहम बातें

  • गर्मियों के दौरान हर 10 दिन में सिंचाई करनी चाहिए। वहीं, शर्दियों में 20-25 दिन में सिंचाई करनी चाहिए।
  • बादाम के पौधों को हवा से संरक्षण हेतु उसको बांस से सहारा देना चाहिए।
  • बादाम की खेती के साथ-साथ बाकी प्रकार की सब्जियों का भी उत्पादन किया जा सकता है।
  • यदि आप काफी उम्दा पैदावार चाहते हैं, इसके साथ मधुमक्खी पालन भी करें, जो आपके पौधों में परागण को बढ़ाएंगी, जिससे पैदावार बढ़ेगी।
बादाम की खेती करने से पूर्व कृषि विशेषज्ञ से अपनी-अपनी मृदा की जांच पड़ताल करवा लें एवं साथ ही जलवायु के अनुरूप ये भी पता कर लें कि किस किस्म के बादाम उगाने चाहिए। विभिन्न जलवायु के अनुरूप भिन्न-भिन्न किस्म होती हैं। गलत किस्म का चयन करने से उत्पादन प्रभावित होता है।

श्रेणी