आम उत्पादक किसान इस वैज्ञानिक तरीके से आम की तुड़ाई करने पर हानि से बच सकते हैं

By: MeriKheti
Published on: 25-May-2023

आम की तुड़ाई के दौरान फलों को काफी नुकसान पहुँचता है। इसलिए हमें विशेष सावधानी का ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में फल वैज्ञानिक डॉक्टर एसके सिंह के मुताबिक आम को 8 से 10 सेमी की लंबी डंठल सहित ही तोड़ें। यदि आप चाहें तो सिकेटियर मशीन की सहायता से भी आम की तोड़ाई की जा सकती है। भारत के विभिन्न हिस्सों में फिलहाल आम पकने लगे हैं। साथ ही, आम की कुछ ऐसी भी किस्में हैं, जो आगामी कुछ दिनों में पकनी चालू हो जाऐंगी। ऐसी स्थिति में किसान भाइयों को आम तोड़ने के दौरान विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आम की व्यावसायिक खेती करने वाले किसान हों या शौकिया तौर पर आम उगाने वाले किसान। समस्त किसानों को आम की तुड़ाई करने के लिए आधुनिक तरीके का उपयोग करना चाहिए। तभी आम की गुणवत्ता बरकरार बनी रहेगी। यदि आम की गुणवत्ता अच्छी रहेगी तो बाजार में इसका भाव भी अच्छा मिल पाएगा। अब ऐसे में हम इस लेख में किसान भाईयों को आम तोड़ने की सही विधि के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इससे आम उत्पादक किसान नुकसान उठाने से बच सकते हैं।

तुड़ाई से पहले आम से लदे पेड़ों के ऊपर इस घोल का छिड़काव करें

भारत के जाने माने फल वैज्ञानिक डॉक्टर एसके सिंह ने बताया है, कि पेड़ से आम की तुड़ाई करने से लगभग तीन सप्ताह पूर्व थायोफेनेट मिथाइल 70 डब्ल्यू पी@1 ग्राम को एक लीटर मिलाकर घोल तैयार कर लें और उस घोल का आम से लदे पेड़ों के ऊपर छिड़काव कर दें। इससे फल की तुड़ाई के उपरांत होने वाली हानि से काफी हद तक बचा जा सकता है। साथ ही, आम की तुड़ाई सदैव सुबह और शाम के समय ही करें। इससे आम को हानि पहुंचने की आशंका काफी कम रहती है।

ये भी पढ़ें:
स्ट्रॉबेरी का फल देखने में काफी अच्छा लगता है, इसके लिए एैसा मौसम होना चाहिए

आम की तुड़ाई किस प्रकार से की जाए

डॉक्टर एसके सिंह के मुताबिक, आम को 8 से 10 सेमी की लंबी डंठल के साथ ही तोड़ें। यदि आप चाहें तो सिकेटियर मशीन की सहायता से भी आम की तोड़ाई की जा सकती है। इससे आम की बर्बादी काफी ज्यादा कम होती है। उनका कहना है, कि आम की तुड़ाई के दौरान फल का संपर्क प्रत्यक्ष रूप से मृदा से नहीं होना चाहिए। यदि आम की तुड़ाई के दौरान आम पेड़ से जमीन पर गिर कर प्रभावित हो गए, तो वह सड़ जाएंगे। डॉक्टर सिंह के अनुसार, घरों में उपयोग करने से पूर्व फलों को जरूर धो लेना चाहिए।

श्रेणी