जानिए नीम की पत्तियों के अद्भुत गुणों के विषय में

Published on: 09-Sep-2023

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि नीम एक औषधीय पौधा होता है। इसका उपयोग औषधियां बनाने, सौंदर्य प्रसाधन एवं जानवरों के उपचार के लिए किया जाता है। नीम एक औषधीय पौधा होता है, इसके बीज, पत्ती, तना, छाल, गोंद सभी चीजों में औषधीय गुण विघमान होता है। इसकी खेती उष्णकटिबंधीय इलाकों में अधिकांश की जाती है। नीम औषधीय गुणों के साथ पाया जाता है। इतने ढेर सारे गुणों के चलते इसे दूसरे पौधों के मुकाबले में एक लाभकारी पेड़ के रूप में जाना जाता है। संस्कृत में नीम को 'अरिस्टा' के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है अच्छा स्वास्थ्य देने वाला। यहां तक नीम का महत्व पर्यावरण संरक्षण, कीट नियंत्रण और चिकित्सा तक हर क्षेत्र में होता है।


 

नीम का इस्तेमाल विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है

औषधीय गुण:

आयुर्वेद में नीम का एक काफी लंबा इतिहास रहा है। इसमें एंटी-एलर्जेनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीपायरेटिक और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। नीम-आधारित उपचारों का उपयोग मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा के रोग से संरक्षण के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करके संभावित कैंसर-रोधी दवाओं की भी खोज की जा रही है। 

ये भी पढ़े: मालाबार नीम की खेती करते हुए किसान कमा रहे हैं, लाखों का मुनाफा, जाने कैसे ले सकते हैं सब्सिडी


कृषि

नीम के अर्क का इस्तेमाल प्राकृतिक उर्वरक के तौर पर किया जाता है। यह फसलों को कीटों एवं बीमारियों से भी बचाता है। नीम आधारित कीटनाशकों को सबसे उत्तम उर्वरक माना जाता है। यह कीटों की प्रजनन क्षमता को कम करते हैं।


 

नीम से जानवरों का उपचार व देखभाल

कीड़ों एवं परजीवियों को दूर रखने के लिए नीम का तेल मवेशियों पर लगाया जाता है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, रासायनिक उपचार की जरूरत भी काफी कम हो जाती है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल जानवरों के लिए स्वास्थ्य लाभ के तोर पर किया जाता है। रोग ग्रसित जानवरों के चारे में मिलाकर इसका उपयोग किया जाता है। 

ये भी पढ़े: जानिए कीट नियंत्रण और कीट प्रबंधन में क्या-क्या अंतर होते हैं


नीम से सौंदर्य प्रसाधन

नीम के अर्क का इस्तेमाल लोशन, साबुन, शैंपू और अन्य सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद तैयार करने में किया जाता है। इसमें बहुत से पोषक गुण उपलब्ध होते हैं, जो कि हमारी त्वचा के लिए अच्छा होता है। नीम के तेल का इस्तेमाल करने से मनुष्यों को मच्छरों एवं अन्य काटने वाले कीड़ों से बचाता है। नीम एक बेहद ही ज्यादा गुणकारी पौधा है। इसके औषधीय गुणों के अतिरिक्त घर के सामने भी लगाया जाता है, जिससे घर के आस-पास ऑक्सीजन की मात्रा अच्छी बनी रहती है।

श्रेणी
Ad