लहसुन की पैदावार कितनी समयावधि में प्राप्त की जा सकती है

By: MeriKheti
Published on: 30-Sep-2023

किसान भाई अपने घर के अंदर ही बड़ी सहजता से लहसुन का उत्पादन कर सकते हैं। यह लगभग आठ महीने में तैयार हो जाता है। लहसुन एक ऐसा मसाला है, जो किसी भी व्यंजन के स्वाद और जायके को सुगमता से बढ़ा सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लहसुन का महत्व किसी से छिपा नहीं है। आयुर्वेद में लहसुन को सौ मर्ज की एक औषधी बताया गया है। घर की थाली में यदि आप ताजा लहसुन को शम्मिलित करना चाहते हैं, तो इसे अपने घर में उगा सकते हैं। इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर में उगे लहसुन का लुफ्त उठा सकते हैं।

किसान भाई बेहतर गुणवत्ता वाले लहसुन का ही चयन करें

अगर आप अपने घर के अंदर लहसुन उगाने की योजना तैयार कर रहे हैं, तो सदैव सुनिश्चित करें कि आप बेहतरीन गुणवत्ता वाले लहसुन को ही चुनें। इससे उत्पादन काफी अच्छा होगा। मजबूत और बेदाग बड़ी कलियां चुनें, जिससे कि बेहतरीन गुणवत्ता वाला लहसुन उगाने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:
लहसुन का जैविक तौर पर उत्पादन करके 6 माह में कमाऐं लाखों

लहसुन उत्पादन के लिए मृदा कैसी होनी चाहिए

घर में लहसुन उगाना सुगम नहीं होता है। इसके लिए मृदा की पीएच वैल्यू 7.0 के आसपास ही रहनी चाहिए। मृदा अत्यधिक अम्लीय अथवा क्षारीय नहीं होनी चाहिए। मृदा में खाद के साथ गोबर मिलाना फायदेमंद रहेगा। मृदा की आधी मात्रा के बराबर गोबर मिलादें। ज्यादा नाइट्रोजन वाले उर्वरक पौध को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लहसुन की फसल में कार्बनिक खाद का उपयोग लाभकारी

लहसुन की फसल आठ माह के अंदर पककर तैयार होती है। तब पत्तियां हरा रंग छोड़कर पीली पड़ने लगती हैं। लहसुन की फसल के लिए कार्बनिक खाद का इस्तेमाल अधिक अच्छा माना जाता है।

लहसुन का पौधरोपण इस प्रकार करें

लहसुन की कली को बड़ी ही सावधानी से निकालें। परतदार छिलके को बिल्कुल न हटाएं। कलियां अलग करते वक्त आप कंद को नुकसान न पहुंचाएं। बड़ी कली लगाना सबसे बेहतर होता है, जिसमें छोटे अंकुर दिखाई पड़ते हैं। रोपण के लिए पंक्तियों के मध्य 6 इंच की दूरी होनी चाहिए। रोपण के उपरांत सीमित मात्रा में ही पानी डालें साथ ही कली को मृदा से ढक दें।

श्रेणी