कृषि शिखर सम्मेलन, एग्रोविजन, नागपुर में महिंद्रा ने पहला सीएनजी मोनो फ्यूल ट्रैक्टर लॉन्च किया है

By: Merikheti
Published on: 29-Nov-2023

भारत के प्रख्यात ट्रैक्टर ब्रांड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मध्य भारत के सबसे बड़े कृषि शिखर सम्मेलन, एग्रोविजन, नागपुर में अपने लोकप्रिय युवो ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर अपने प्रथम सीएनजी मोनो फ्यूल ट्रैक्टर को लॉन्च किया है। अनावरण चार दिवसीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि महिंद्रा सीएनजी-संचालित वाहनों को तैयार करने में, इष्टतम उत्सर्जन नियंत्रण, प्रदर्शन एवं परिचालन खर्च दक्षता को प्राथमिकता प्रदान करता है। महिंद्रा रिसर्च वैली चेन्नई में विकसित एवं परीक्षण किया गया नवीन महिंद्रा सीएनजी ट्रैक्टर डीजल से संचालित होने वाले ट्रैक्टरों के समतुल्य शक्ति तथा प्रदर्शन से युक्त है।

सीएनजी ट्रैक्टर पर्यावरण के लिए काफी अनुकूल है 

पर्यावरण के अनुकूल, सीएनजी ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले में उत्सर्जन को तकरीबन 70% फीसद तक कम कर देता है। कम इंजन कंपन से शोर के स्तर में गिरावट आती है, जो डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले में 3.5db कम होता है। यह वृद्धि ना सिर्फ विस्तारित कामकाजी घंटों एवं इंजन जीवन की सुविधा देता है। वहीं, कृषि तथा गैर-कृषि दोनों अनुप्रयोगों के लिए उन्नत ऑपरेटर आराम भी निर्धारित करती है।

ये भी पढ़ें:
महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में कितनी बचत प्रदान करता है 

सीएनजी तकनीक से युक्त ट्रैक्टर वर्तमान डीजल ट्रैक्टरों की क्षमताओं से काफी मेल खाते हुए बहुत सारे कृषि तथा ढुलाई अनुप्रयोगों को कुशलता से संभालता है। महिंद्रा के सीएनजी ट्रैक्टर में 45 लीटर जल की क्षमता वाले चार टैंक होते हैं। साथ ही, 200-bar दबाव पर 24 किलोग्राम तक गैस भरी हो सकती है। यह सीएनजी ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले में प्रति घंटे 100 रुपये की अनुमानित बचत प्रदान करता है। महिंद्रा ने इस अग्रणी तकनीक के गहन मूल्यांकन के पश्चात सीएनजी ट्रैक्टर का बाजार में अनावरण करने की योजना तैयार की है।

विश्वभर में फिलहाल 1.2 करोड़ CNG आधारित वाहन हैं 

रिपोर्ट के अनुसार बात करें, तो इस वक्त संपूर्ण विश्व में 1.2 करोड़ वाहन CNG से संचालित किए जा रहे हैं। बतादें, कि विभिन्न कंपनियां एवं नगर निगम प्रति दिन CNG वाहनों को अपने बेड़े में शम्मिलित कर रही हैं। डीजल इं‍जन के मुकाबले में CNG इंजन 70% फीसद कम उत्‍सर्जन करते हैं। डीजल की वर्तमान कीमत 77.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, CNG की वर्तमान कीमत 42 रुपए प्रति किलोग्राम तक है।

श्रेणी