सोनालीका ने उद्योग के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2024 में फरवरी की अपनी सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की; 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री के साथ नया कीर्तिमान दर्ज किया और उच्चतम बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की

By: Merikheti
Published on: 04-Mar-2024

जहाँ एक ओर उद्योग में गिरावट आ रही है, वहीं सोनालीका फरवरी'24 में एकमात्र ऐसा ब्रांड बन गया है जिसने बिक्री में वृद्धि दर्ज की है और साथ ही ट्रैक्टर उद्योग में सर्वाधिक बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी भी हासिल की है नई दिल्ली, 4 मार्च’24: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण की दिशा में भारतीय कृषि का नेतृत्व करने और 20-120 एचपी में अपनी व्यापक हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के साथ किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने पर गर्व महसूस करता है। वित्तीय वर्ष'24 के अंतिम चरण में आगे बढ़ते हुए, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने फरवरी महीने की अपनी अब तक सर्वार्धिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी और उद्योग में सबसे अधिक बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की है। ये भी पढ़ें: सोनालीका ने चौंका देने वाली 71% घरेलू वृद्धि दर्ज कीइसमें फरवरी'24 के दौरान 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री का मजबूत प्रदर्शन शामिल है, जो कंपनी के फरवरी'23 में 9154 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री से 6.2% अधिक है। जहाँ एक तरफ उद्योग में बिक्री लगातार गिर रही है, वहीँ सोनालीका ट्रैक्टर उद्योग में बढ़ने वाला एकमात्र ब्रांड बन गया है और उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है|प्रत्येक ट्रैक्टर सेगमेंट में प्रमुख और सबसे विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड बनने के दृढ़ विश्वास के साथ, सोनालीका ने हाल ही में 40-75 एचपी रेंज में 10 नए मॉडल के साथ अपनी प्रसिद्ध और प्रीमियम 'टाइगर ट्रैक्टर श्रृंखला' का विस्तार किया है।अपने सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली एचडीएम एवं ईंधन कुशल इंजन, सीआरडीएस तकनीक, कुशल मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन और सटीक हाइड्रोलिक्स के साथ, कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की कृषि सफलता कहानी लिखने में उनके साथ साझेदारी कर रही है। भारतीय कृषि को समझते हुए, सोनालीका ने किसानों के जितना संभव हो उतना करीब रहने और उन्हें आधुनिक कृषि मशीनरी तक पहुंचने में मदद करने के लिए पहले से ही 1000+ चैनल पार्टनर नेटवर्क और 15000+ रिटेलर स्थापित किए हैं।ये भी पढ़ें: सोनालीका ने 40-75 HP में 10 नए 'टाइगर' हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे बड़ी रेंज के साथ 2024 की शुरुआत की; 'डिज़ाइनड इन यूरोप' नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सीरीज़ अब भारतीय किसानों के लिए भी उपलब्ध
अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हमें भारतीय कृषि में ट्रैक्टर की जरूरतों को पूरा करने करते हुए अपनी फरवरी महीने की सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ-साथ बाज़ार हिस्सेदारी में सर्वाधिक बढ़ोतरी हासिल करने पर खुशी महसूस हो रही है। पूरे महीने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखते हुए, हमने फरवरी'24 में 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है और उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। हमारी सबसे व्यापक हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को हाल ही में 10 नए टाइगर ट्रैक्टर मॉडल के साथ अपग्रेड किया गया है जिसे किसानों द्वारा स्वीकार और अत्यधिक सराहा जा रहा है क्योंकि यह इंजन, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स में कई नई बेहतर तकनीकों की पेशकश करता है। एक बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में किसानों का समर्थन करना ही हमें ताकत देता है और हम भविष्य में भी अधिक तीव्रता के साथ ऐसा करना जारी रखेंगे।''

श्रेणी