किसान भाई 5 लाख से कम कीमत पर आने वाले इन ट्रैक्टरों से कमाऐं लाखों

By: Merikheti
Published on: 04-Nov-2023

खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर अत्यंत उपयोगी कृषि उपकरण है। यदि आप फिलहाल सस्ता और मजबूत ट्रैक्टर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। 

दरअसल, आज हम आपके लिए पांच लाख से कम कीमत वाले टॉप तीन ट्रैक्टरों की जानकारी लेकर आए हैं, जो खेती से संबंधित तकरीबन समस्त कार्यों को पूर्ण करने में सक्षम हैं। किसानों के लिए ट्रैक्टर रीढ़ की हड्डी माना जाता है। 

साथ ही, बाजार में विभिन्न प्रकार के शक्तिशाली ट्रैक्टर उपस्थित हैं। जो कि खेत के प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने में सक्षम हैं। 

दरअसल, ट्रैक्टर एक बहुमुखी मशीन होती है, जो कि जुताई, बुआई, भारी सामान उठाने एवं बाकी विभिन्न कार्यों को करती है। आधुनिक खेती करने वाले कृषकों के लिए ट्रैक्टर अत्यंत उपयोगी साबित होता है। 

यदि आप भी वर्तमान में एक बेहतरीन, सस्ता और टिकाऊ ट्रैक्टर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको पांच लाख रुपए से कम भाव वाले टॉप 3 शानदार ट्रैक्टरों की जानकारी प्रदान करेंगे। 

यह कम बजट वाले ट्रैक्टर कृषकों की सुविधा को मंदेनजर रखते हुए ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के जरिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।

पांच लाख से कम कीमत में आने वाले तीन सबसे शानदार ट्रैक्टर

महिंद्रा कंपनी का युवराज 215 NXT ट्रैक्टर

महिंद्रा युवराज 215 NXT : यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों द्वारा सर्वाधिक खरीदे जाने वाला बेहतरीन ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 2300 RPM की गति के साथ 15HP का सिंगल सिलेंडर इंजन की सुविधा प्रदान की गई है। 

इसके अतिरिक्त इसमें ईंधन क्षमता 19 लीटर तक होती है। साथ ही, यह ट्रैक्टर 780 किलोग्राम तक का भार सहजता से उठा सकता है। इसके अंदर ड्राई डिस्क ब्रेक, 8 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की सुविधा उपलब्ध होती है। 

साथ ही इसके अंदर मैकेनिकल स्टीयरिंग प्रदान किया गया होता है। इस ट्रैक्टर के साथ किसान सीडर्स, स्प्रेयर, ढुलाई, थ्रेशर और रीपर जैसे विभिन्न उपकरणों को सुगमता से जोड़ सकते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 NXT की कीमत तकरीबन 2.00 लाख रुपये से चालू है। यह अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

स्वराज कंपनी का 717 ट्रैक्टर

स्वराज 717 ट्रैक्टर: सिंगल सिलेंडर के साथ आने वाला स्वराज कंपनी का यह ट्रैक्टर 15 HP इंजन द्वारा संचालित होता है। यह ट्रैक्टर 2300 आरपीएम की गति प्रदान करता है। 

इस ट्रैक्टर में ईंधन क्षमता 19-लीटर तक होती है। स्वराज 717 ट्रैक्टर 850 किलोग्राम तक का वजन उठाने में सक्षम होती है। इसके अतिरिक्त इसमें ड्राई डिस्क ब्रेक शम्मिलित हैं। 

इस ट्रैक्टर का सुचारु तौर पर संचालन करने के लिए 6 फॉरवर्ड गियर एवं 3 रिवर्स गियर दिए गए है। स्वराज का यह बेहतरीन ट्रैक्टर अरंडी, अंगूर, कपास और अन्य फसलों की खेती के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये से आरंभ होती है।

ये भी पढ़ें: स्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीज “टारगेट”

महिंद्रा कंपनी का जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर

बतादें, कि महिंद्रा JIVO 225 DI ट्रैक्टर किसानों के लिए काफी किफायती साबित होता है। इसमें 20HP की इंजन क्षमता प्रदान की गई है। इसके साथ ही इसमें 2-सिलेंडर उपलब्ध होते हैं। 

यह ट्रैक्टर 2300 आरपीएम की गति प्रदान करता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में ईंधन टैंक की क्षमता 22 लीटर तक होती है। इसके अंदर तेल में डूबे हुए ब्रेक की सुविधा भी प्रदान की गई है। 

साथ ही, इसके अतिरिक्त इसमें 8 फॉरवर्ड गियर एवं 4 रिवर्स गियर उपस्थित है। किसानों की सुविधा के अनुरूप इसमें मैकेनिकल या फिर पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी दिया गया है। 

वहीं, महिंद्रा JIVO 225 DI ट्रैक्टर 750 किलोग्राम तक का भार सरलता से उठा सकता है। किसानों को यह ट्रैक्टर 2 वर्ष की वारंटी के साथ प्रदान किया जाता है। महिंद्रा जीवो 225 डीआई की कीमत तकरीबन 2.91 लाख रुपये से चालू होती है।

श्रेणी