Ad

2025 में दुनिया के शीर्ष 9 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड

Published on: 15-Sep-2025
Updated on: 15-Sep-2025
 2025 में दुनिया के शीर्ष 9 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

किसान भाइयों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, खेती किसी भी देश की रीढ़ होती है, और ट्रैक्टर खेती की इस रीढ़ को मजबूती देने का काम करते हैं। 

जुताई, बुवाई और हैरोइंग के साथ-साथ ट्रैक्टर निर्माण कार्य, सड़क निर्माण और अन्य भारी कार्यों में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं 2023-2024 के दुनिया के 10 बेहतरीन ट्रैक्टर ब्रांड्स के बारे में।

1. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड

Mahindra & Mahindra Limited (M&M) 2023 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर ब्रांड्स की सूची में पहले स्थान पर है। 1945 में “महिंद्रा एंड मोहम्मद” नाम से स्थापित यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स, महिंद्रा समूह का हिस्सा है और अपनी मजबूती व बेहतर प्रदर्शन के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

2. जॉन डियर (John Deere)

Deere & Company, जिसे जॉन डियर के नाम से जाना जाता है, अमेरिका की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है और Fortune 500 सूची में भी शामिल है। 

कंपनी D Series, E Series, Super Heavy Duty Tractors, Specialty Tractors और JDLink जैसी उन्नत सीरीज़ का उत्पादन करती है। जॉन डियर वित्तीय सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

3. मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson)

Massey Ferguson Limited अमेरिका स्थित एक प्रसिद्ध कृषि मशीनरी निर्माता है, जिसकी स्थापना 1953 में हुई थी। यह ब्रांड दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले कृषि उपकरण निर्माताओं में से एक है। 

भारत में भी मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर अपनी कार्यक्षमता और टिकाऊपन के लिए किसानों में काफी लोकप्रिय हैं।

4. सोनालिका (Sonalika)

Sonalika Group एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो तकनीकी रूप से उन्नत और उच्च प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर बनाती है। बेहतर सुविधाओं और मजबूत इंजन क्षमता के कारण यह ब्रांड 2023 के शीर्ष 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स में अपनी जगह बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स – जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और माइलेज

5. कुबोटा (Kubota)

1890 में स्थापित Kubota Corporation जापान के ओसाका में स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह ट्रैक्टर समेत कई कृषि मशीनरी बनाती है। भारत में भी कुबोटा ट्रैक्टर नई तकनीक और उच्च दक्षता के कारण किसानों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

6. एस्कॉर्ट्स (Escorts)

Escorts Kubota Limited (पहले Escorts Limited) एक भारतीय कंपनी है, जो कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण, रेलवे उपकरण और सामग्री प्रबंधन उत्पाद बनाती है। 1944 में स्थापित यह कंपनी आज 40 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

7. फेंड्ट (Fendt)

1930 में जर्मनी के Marktoberdorf में स्थापित Fendt उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के लिए प्रसिद्ध है। यह कंपनी कंबाइन हार्वेस्टर, बेलर और टेलिस्कोपिक हैंडलर जैसे अन्य उपकरण भी बनाती है

8. केस आईएच (Case IH)

1985 में JI Case Company और Tenneco के विलय से बनी Case IH अमेरिका की प्रमुख कृषि मशीनरी निर्माता है। यह कंपनी CNH Industrial समूह का हिस्सा है और वैश्विक स्तर पर अपनी उन्नत तकनीक के लिए जानी जाती है।

9. Deutz-Fahr

Deutz-Fahr (DF Group) एक इतालवी कंपनी है, जो 1927 से ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर और डीजल इंजन का निर्माण कर रही है। यह कंपनी 7 देशों में 8 उत्पादन संयंत्र और 12 से अधिक वाणिज्यिक शाखाओं के साथ दुनिया भर में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है।