यूके के वैज्ञानिकों ने गेंहू की Rht13 किस्म विकसित की

Published on: 20-Oct-2023

यूके के वैज्ञानिकों ने गेंहू की एक खास किस्म पर शोध कर के उसका नाम Rht13 दिया है। गेंहू की इस किस्म से कम नमी वाली भूमि अथवा सूखी भूमि पर भी बंपर उत्पादन मिलता है। खेती करने में सबसे ज्यादा दिक्कत सूखाड़ जमीन में होती है। अच्छी वर्षा नहीं होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी के बादल छा जाते हैं। अगर बारिश अच्छी नहीं हुई तो किसानों की उम्मीद निराशा में बदल जाती है। अब ऐसी स्थिति में यूके के वैज्ञानिकों ने शोध कर के गेंहू की एक नवीन किस्म को तैयार किया है। गेहूं की इस किस्म की सूखी जमीन पर भी खेती कर बंपर उत्पादन हांसिल किया जा सकता है। वहीं, वैज्ञानिकों ने गेंहू के इस प्रजाति को Rht13 नाम दिया है। गेंहू की ये किस्म कम नमी वाली भूमि अथवा सूखी भूमि पर भी बेहतरीन उत्पादन देगा। Rht13 फसल की लंबाई पारंपरिक गेंहू की तुलना में कम होगी। इस फसल से किसानों को बेहद लाभ मिलेगा। सबसे प्रमुख बात यह है, कि इसकी कम पानी वाले क्षेत्र में भी बेहतरीन पैदावार होगी।

Rht13 गेंहू की प्रमुख विशेषताएं

Rht13 गेंहू की बुवाई जमीन के बेहद अंदर तक की जाती है। ये एक बेहतरीन उत्पादन देने वाली प्रजाति है। इसमें विभिन्न तरह की मृदा एवं जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ सकने की शक्ति है। Rht13 गेहूं में एक जीन होता है, जिसे Rht13 के नाम से जाना जाता है। यह जीन पौधे को ज्यादा शाखाओं और ज्यादा दाने उत्पादित करने में सहयोग करता है। Rht13 जीन की वजह, Rht13 गेंहू पारंपरिक किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देता है।

ये भी पढ़ें:
गेहूं की यह नई किस्म मोटापे और डायबिटीज के लिए रामबाण साबित होगी

Rht13 किस्म के गेंहू से किसानों को क्या क्या लाभ हैं

Rht13 से किसानों को फायदे ही फायदे हैं, क्योंकि Rht13 गेहूं पारंपरिक किस्मों के मुकाबले में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा उत्पादन देता है। सिर्फ इतना ही नहीं Rht13 गेहूं विभिन्न प्रकार की मिट्टी और जलवायु परिस्थितियों में बेहतर ढ़ंग से बढ़ता है।

Rht13 किस्म तूफानी मौसम को सहन करने में भी समर्थ है

शोधकर्ताओं की मानें, तो गेंहू की किस्म Rht13 की जमीन के अंतर्गत काफी गहराई से बुवाई की जाए तो, ये किसानों को कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकता है। इसमें तूफान को भी झेलने की क्षमता होती है। किसानों को इसकी खेती करने से कम परिश्रम में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

श्रेणी
Ad