Ad

specification

M&M LTD के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर ने कृषकों के लिए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर लांच किया

M&M LTD के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर ने कृषकों के लिए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर लांच किया

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर्स ने कृषकों के लिए वर्तमान में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर का अनावरण किया है। कंपनी ने इसे खरीफ सीजन में प्रस्तुत किया है, जिससे धान एवं सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई में उत्कृष्ट नतीजे देखने को मिले है। कंपनी अपने इस स्मार्ट हार्वेस्टर के उत्पादन को बढ़ाने जा रही है। Swaraj Harvester 8200: महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रस्तुत कृषि मशीनरी प्लांट पीथमपुर (मध्य प्रदेश) में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर की उपज को बढ़ाया जा रहा है। 

बतादें, कि भारत में स्वदेशी रुप से तैयार हुआ यह प्रथम स्मार्ट हार्वेस्टर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर्स ने कृषकों के लिए इस स्मार्ट हार्वेस्टर का अनावरण किया है। कंपनी ने इसको खरीफ सीजन में प्रस्तुत किया है, जिससे धान सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई में उत्कृष्ट नतीजा देखने को मिले है। कंपनी को अपने इस नवीन स्मार्ट हार्वेस्टर के सफल प्रारंभ के साथ आशा है, कि आगामी रबी फसल के सीजन में इस उत्पाद की शानदार मांग रहने वाली है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड बिजनेस हेड, फार्म मशीनरी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कैरास वखारिया ने कहा है, कि स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर के साथ किसान कटाई के कार्यों को सहजता और कम खर्चे के साथ पूर्ण कर सकते हैं। 

24x7 निगरानी रखने की सुविधा उपलब्ध की गई है  

कैरास वखारिया ने बताया है, कि 'स्वराज भारत में कटाई प्रौद्योगिकी में काफी अग्रणी रहा है और यह नया 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस विरासत को काफी आगे बढ़ा रहा है। इंटेलिजेंट हार्वेस्टिंग प्रणाली के साथ कंपनी सर्विस एवं प्रोडक्ट सपोर्ट टीम के साथ हार्वेस्टर की परफॉर्मेंस और हेल्थ पर 24x7 निगरानी रखने की सुविधा देती है। उन्होंने बताया, आप कहीं भी रहकर अपने फोन पर इस स्मार्ट हार्वेस्टर के विषय में जान सकते हैं, जैसे फ्यूल, इसकी लोकेशन एवं बाकी जानकारी। 

ये भी पढ़ें:
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

स्मार्ट हार्वेस्टर सूखी अथवा गीली फसल में भी सुगमता से चलेगा 

कैरास वखारिया ने कहा है, कि स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर में काफी फ्यूल एफिशीएंट इंजन प्रदान किया गया है, जो न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी सहायता से तकरीबन वर्ष की 90 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया, इस स्मार्ट हार्वेस्टर की स्पीड बाकी स्मार्ट हार्वेस्टर से ज्यादा है। बतादें, कि इसके मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च नहीं आने वाला है। वखारिया ने जानकारी देते हुए बताया है, कि किसान इस स्मार्ट हार्वेस्टर को गीली फसल में भी सुगमता से चला सकते हैं। इस स्मार्ट हार्वेस्टर का उपयोग आप रबी-खरीफ की फसलों में कर सकते हैं। मतलब, कि गेहूं, धान, सोयाबिन और मक्का समेत बहुत सारी फसलों की कटाई कर सकते हैं।

ऑन-फार्म सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि कंपनी अपने इस स्मार्ट हार्वेस्टर के साथ रिलेशनशिप मैनेजर और ऐप-आधारित वीडियो कॉलिंग के जरिए हेल्थ अलर्ट और व्यक्तिगत मदद के साथ त्वरित ऑन-फार्म सर्विस की सुविधा भी प्रदान कर रही है। भारत के पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, कैरास और वखारिया समेत बहुत से राज्यों में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वराज के संपूर्ण देश में फैले डीलर नेटवर्क के जरिए से इस नए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि भारत में स्वराज के तकरीबन 100 से भी अधिक डीलर उपस्थित हैं।

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

किसान भाइयों जैसे की आप जानते है, स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर आज कल किसानों द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। 

swaraj tractor 855  कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। स्वराज ट्रैक्टर कीमत 855 भी भारत के किसानो के बजट के अनुसार है। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स और swaraj 855 price ट्रैक्टर प्राइस को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

स्वराज कंपनी के बारे में 

स्वराज ट्रैक्टर्स की स्थापना 1974 में आत्मनिर्भर होने और भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर विकसित करने के मिशन के साथ की गई थी। 

आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनी है, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में मजबूती से खड़ा है। 

हम विभिन्न खेती की जरूरतों के लिए 15Hp से 65Hp तक के ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिसमें आर्द्रभूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 

swaraj 855 new model में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है  

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 हप श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और swaraj 855 का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करें  तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 

ट्रैक्टर फ्रंट डिज़ाइन 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनाता है। फ्रंट में ऊपर की तरफ स्वराज की ब्रांडिंग भी दी गयी है।    

स्वराज ट्रैक्टर 855 FE शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर कठिन क्षेत्र संचालन और कठोर मिट्टी के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

यह दिशा नियंत्रण वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच आदि जैसी सुविधाओं से लैस है। यह एम बी हल, स्ट्रॉ मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ट्रांसमिशन टाइप 

Swaraj tractor 855 ट्रैक्टर में  गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।

यह भी पढ़ेंस्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीजटारगेट

स्टीयरिंग टाइप 

इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम से कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग होने से चालक को ट्रैक्टर चलाने में भी आसानी होती है।

ब्रेक 

इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन फिसलन की स्थिति में भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी बेहतरीन है। swaraj 855 fe price भी इसके फीचर्स के आधार पर तय की गयी है।

यह भी पढ़ेंSwaraj Tractor: गया खेती का भी Code

पीटीओ पावर

स्वराज 855 एफई मल्टी स्पीड पीटीओ और सीआर पीटीओ के साथ 540/1000 प्रति घंटे की क्रांतिकारी रफ्तार से आता है। यह खेत में प्रदर्शन को बढ़ाता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी का है।

लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स स्वराज 855 में 60 लीटर का ईंधन टैंक है। स्वराज 855 का माइलेज बहुत अच्छा और परफॉर्म करने वाला है। 

इस ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स:  स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए है,स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए है और मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए है। 

लिंकेज: श्रेणी- I और II प्रकार के कार्यान्वयन पिनों के लिए उपयुक्त 3 बिंदु लिंकेज इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान किये गए है।  

ट्रैक्टर डाइमेंशन्स और वजन

  • 855 swaraj ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3614 mm है और ट्रैक्टर की कुल 1802 mm चौड़ाई है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2274 mm का इस ट्रैक्टर में है।  
  • स्वराज ट्रैक्टर का कुल वजन 2410 किलोग्राम है।  

टायर 

ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकर के प्रदान करती है। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।

यह भी पढ़ेंभारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर Price?

Swaraj 855 FE Price ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। स्वराज 855 4x4 Price में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। 

स्वराज 855 न्यू मॉडल की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इसके आलावा स्वराज 744 xt 52 hp कीमत भी किसानों के बजट में आती है। 

स्वराज ट्रैक्टर के बारे में मेरा क्या कहना है?

किसान भाइयों मेरा मानना है की स्वराज 855 FE ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर खेती में काम करते समय अच्छी खिचाई करता है। 

हैरो (Harrow), कल्टीवेटर(Cultivator), रोटावेटर (Rotavator) और थ्रेशर जैसे कार्य करने के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उत्तम है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। 

अगर आप मेरी मानते है तो आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने खेती को कार्य को उसने से कर सकते है और खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। 

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Eicher company समय-समय पर किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती रहती है। Eicher Tractor पूरे देश में किसान भाईयों द्वारा पसंद भी बहुत किए जाते हैं, कम कीमत में अच्छा काम करने की वजह से Eicher ट्रैक्टरों की मांग बहुत है। 

इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लांच किया है नया मॉडल Eicher 485 ट्रैक्टर। यह ट्रैक्टर अच्छी और कुशल इंजन शक्ति के साथ आता हैं। 

हमारे इस लेख में हम आपको इस ट्रेक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है ,इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

इंजन क्षमता 

Eicher 485 Super Plus इस ट्रैक्टर में आपको 45 hp का इंजन मिलता है और इसमें 3 सिलेंडर है जो की ट्रैक्टर को उच्च प्रदर्शन वाला बनाते है। 

ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2945 सीसी है, जो ट्रैक्टर को बहुत शक्तिशाली बनाता है। यह आयशर ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन और कम ईंधन खपत प्रदान करता है। 

इसके साथ ही यह उचित मूल्य रेंज में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह उच्च उत्पादन की गारंटी प्रदान करता है और आपके कृषि व्यवसाय को बढ़ाने में भी मदद करता है।   

यह भी पढ़ें: आयशर प्राइमा G3 – जज़्बा नया, जीत नई – EICHER PRIMA G3

ट्रांसमिशन 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर माँ उत्तम दर्जे का ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदान किया है। गियर्स के लिवर भी काफी अचे दिए गए है जिससे चालक आसानी से गियर्स बदल लेता है।   

Eicher 485 Super Plus - फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन

आयशर 485 ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल या वैकल्पिक डुअल क्लच है, जो सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करता है।          

  • Eicher 485 Super Plus में 10 गियर आते हैं (8 Forward + 2 Reserve)। ट्रैक्टर में single or dual दोनों प्रकार के clutch दिए गए हैं।
  • अगर हम ट्रैक्टर के टायर की बात करें तो अगले टायर का आकार 15.24 cm * 40.65 cm (6.0*16) होता है।
  • पिछले टायरों का आकार 14 9x28 आता है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर की आगे चलने की गति 32.31 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के पीटीओ (PTO) की हम बात करें तो PTO में 6 Splined shaft दी गई हैं। PTO की गति की बात करें तो इसकी फुल स्पीड 540 RPM है जो 1944 ERPM पर मिलती है।
  • PTO Multi speed और Reverse Standard के साथ दिया गया है।
  • Tractor की Hydraulic lifting capacity 1650 किलोग्राम है।
  • Eicher 485 Super Plus ट्रैक्टर के ब्रेक तेल में डूबे हुए सील्ड Disk ब्रेक के साथ दिए गए हैं।
  • Steering की बात करें तो ट्रैक्टर में power steering दिया गया है।
  • ट्रैक्टर की Overall length 3580 mm और width 1795 mm है।
  • ट्रैक्टर के Wheel base की बात करें तो इसका wheel base 2010 mm का आता है।
  • ट्रैक्टर का कुल वजन (Weight) 2070 किलोग्राम है।
  • ट्रैक्टर की ईधन टैंक की क्षमता 45 लीटर है। जिसमें आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Eicher 485 Super Plus tractor price?

Eicher 485 Super Plus  tractor price की बात करें तो ये ट्रैक्टर  6.80- 6.95  लाख तक की कीमत तक उपलब्ध है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के लिए अधिक किफायती है। इस ट्रैक्टर की कीमत सीमांत किसानों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, और वे अपने बजट के अनुसार आसानी से एक नया आयशर 485 ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।                       

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा कौन-सा ट्रैक्टर पसंद है और उसकी क्या खासियत है ?

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा कौन-सा ट्रैक्टर पसंद है और उसकी क्या खासियत है ?

किसानों के बीच ट्रैक्टर की एक अहम भूमिका होती है। आज कल महान क्रिकेटर Mahendra Singh Dhoni स्वराज ट्रैक्टर को चलाते हुए नजर आए थे। वैसे तो स्वराज रेंज में 30 से अधिक मॉडल्स आते हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं, कि एमएस धोनी आखिर कौन सा ट्रैक्टर चलाते हैं? आइए आपको बताऐं कौन सा है ये ट्रैक्टर और क्या है इसकी प्रमुख खासियत ?


 

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा कौन-सा ट्रैक्टर पसंद है  

Swaraj Tractors एक ऐसा नाम बन चुका हैं, जिन्हें परिचय की कोई आवश्यकता नहीं है। नए और अग्रिम फीचर्स के साथ आने वाले ये ट्रैक्टर खेत में कृषकों के काम को सहज बनाने में सहायता करते हैं। भारतीय बाजार में स्वराज ट्रैक्टर के 30 से अधिक मॉडल्स हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं कि इनमें से आखिर MS Dhoni कौन सा ट्रैक्टर चलाते हैं? आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि Mahendra Singh Dhoni स्वराज के सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर
Swaraj 855 FE Tractor को चलाते हुए दिखाई दिए थे । इस ट्रैक्टर की सबसे प्रमुख बात यह है, कि ये ट्रैक्टर 6 वर्ष की वारंटी के साथ आता है। ये ट्रैक्टर कंटेम्परेरी स्टाइल एवं एडवांस फीचर्स का कॉम्बो है। इस ट्रैक्टर की पावर और परफॉर्मेंस इतनी ज्यादा है, कि ये ट्रैक्टर खेती-बाड़ी के सभी टास्क बखूबी हैंडल कर लेता है। कुछ वक्त पहले महिंद्रा ग्रुप के यूट्यूब चैनल पर इस ट्रैक्टर की एक वीडियो शेयर की गई थी, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि "स्वराज से बेहतर सिर्फ स्वराज"। 


 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फीचर्स क्या क्या हैं ?

बतादें, कि इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ये ट्रैक्टर 29.82-37.28 kW पर 41-50 HP की पावर को उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 2000 रेटेड वाले शक्तिशाली इंजन का इस्तेमाल किया गया है। 

ये भी पढ़ें: स्वराज के इस शानदार ट्रैक्टर के फीचर्स, विशेषताएं और कीमत

मजबूती को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर के फ्रंट में मजबूत Axle देखने को मिलता है। शानदार विजिबिलिटी के लिए शक्तिशाली फेंडर के साथ एलईडी लाइट भी उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में एक बार में 62 लीटर तक डीजल भरवाया जा सकता है।  बतादें, कि स्वराज का ये ट्रैक्टर आपको 6 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ मिलेगा। कीमत की बात की जाए तो ट्रैक्टर की कीमत 6.9 लाख (एक्स-शोरूम) से 9.95 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। अब एक बात जो यहां ध्यान देने योग्य है, वह यह है कि पॉपुलर पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को स्वराज ने अपने ब्रैंड एंबेसडर के रूप में चुना है।

NEW HOLLAND TD 5.90 FULL स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

NEW HOLLAND TD 5.90 FULL स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

मेरीखेती के इस लेख में आपका स्वागत है, आज के इस लेख में हम न्यू हॉलैंड कंपनी के एक दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे में बात करेंगे। न्यू हॉलैंड कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है। किसान इस कंपनी के ट्रैक्टरों को बहुत पसंद करते है। कंपनी ने बड़े किसानों की जरूरतों को समझते हुए न्यू हॉलैंड TD 5.90 ट्रैक्टर का निर्माण किया है, ये ट्रैक्टर 90 hp के दमदार इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर से हर प्रकार के कार्य किये जा सकते है। यहां आपको इस ट्रैक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे । 

ट्रैक्टर इंजन क्षमता 

न्यू हॉलैंड TD 5.90  ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 90 hp का शक्तिशाली और दमदार इंजन मिलता है। जिससे की आप हर प्रकार के कृषि से और ढुलाई के भी कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900  कक की मिलती है जो की इस श्रेणी में जबरदस्त है और अच्छी पावर प्रदान करती है। ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलिंडर मिलते है जिससे की इस ट्रैक्टर में अच्छी पावर मिलती है।

ये भी पढ़ें:
सिम्बा -30 : न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर इंडिया कंपनी ने भारतीय किसानों के अनुरूप एक नया कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर लॉन्च किया 30HP की उप-श्रेणी में फ़िल्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर आपको मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में इंटरकूलर के साथ कूलैंट कूल्ड इंजन दिया गया है। 

ट्रांसमिशन 

न्यू हॉलैंड TD 5.90 ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Full सिंक्रोमेश शटल शिफ्ट के साथ वाला ट्रांसमिशन मिलता है। ट्रैक्टर में  20 फॉरवर्ड स्पीड के गियर्स मिलते है और 12 रिवर्स गियर्स मिलते है ट्रैक्टर में अधिक गियर्स विक्लप होने के कारण अच्छी स्पीड मिलती है। इस ट्रैक्टर में गियर्स की पोजीशन साइड में दी गयी है जिससे की ट्रैक्टर के सीट के आगे काफी अच्छा जगह आपको मिल जाता है। 

ये भी पढ़ें:
New Holland 3630 TX प्लस आता है दमदार इंजन के साथ

क्लच टाइप और ब्रेक्स 

न्यू हॉलैंड TD 5.90 ट्रैक्टर में कंपनी ने डबल क्लच दिया है जो की इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ आता है। इंडिपेंडेंट क्लच लीवर होने के कारण ट्रैक्टर के गियर्स आसानी से बदले जा सकते है।              

इस ट्रैक्टर में हाइड्रॉलिक रूप से सक्रिय तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक्स दिए गए है।  

स्टीयरिंग टाइप 

न्यू हॉलैंड TD 5.90स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पावर स्टर्रिंग दिया गया है जिससे ट्रैक्टर को असनी से मोड़ा जा सकता है इस ट्रैक्टर में आपको टर्निंग रेडियस भी बहुत अच्छा मिलता है जिससे की ट्रैक्टर को हैंडल करने में आसानी होती है। 

ये भी पढ़ें:
किसानों के लिए बहुत किफायती हैं न्यू हॉलैंड New Holland के ये ट्रैक्टर   

पीटीओ 

इस ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 76.5 Hp का शक्तिशाली इंजन मिलता है। New Holland TD 5.90 में 6 शाफ्ट वाला पीटीओ मिलता है। ट्रैक्टर का पीटीओ 540 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ का भी ऑप्शन मिलता है जो की इकनोमिक भी है। 

फ्यूल टैंक कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर में बहुत बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है  जिससे की ट्रैक्टर से बिना रूके कई घंटो तक कार्य किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर में 110 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक है जो की बहुत बड़ा है और जिसमे की फ्यूल भी बहुत ज्यादा आता है।            

लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर में 3565 किलोग्राम की सबसे शक्तिशाली लिफ्टिंग कैपेसिटी मौजूद है। जिससे की हर प्रकार के भारी कार्य किये जा सकते है।

ये भी पढ़ें:
मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

TYRE SIZE

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 12.4 X 24 के फ्रंट टायर और 18.4 X 30 के रियर टायर दिए है। इन टायर साइज के साथ ये ट्रैक्टर 6000 Hours / 6 साल की वार्रन्टी के साथ आता है। 

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 कीमत  

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 किमत रु. 26.35 लाख है।  न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 अपनी श्रेणी में सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर पर भारत में राज्य सरकारों से विभिन्न ट्रैक्टर सब्सिडी भी उपलब्ध हैं।